RBSE Class 12 Previous Year Question Papers with Solutions PDF Download (Science, Commerce, Arts)

RBSE Class 12 Previous Year Question Papers with Solutions: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र उत्तर सहित (PYQs with Solutions) PDF डाउनलोड करें। यहाँ साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के सभी विषयों के हल प्रश्न पत्र उपलब्ध हैं।

Key Highlights

  • Exam Board: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE / BSER, अजमेर)।
  • Class & Streams: 12वीं सीनियर सेकेंडरी परीक्षा — साइंस (Science), कॉमर्स (Commerce) और आर्ट्स (Arts)।
  • Study Material: विषय-वार ओरिजिनल प्रश्न पत्र (PYQs) एवं संपूर्ण हल सहित सॉल्यूशन बुकलेट्स।
  • Marking Pattern: प्रैक्टिकल विषयों (Physics, Chemistry, Biology आदि) के लिए 56 अंक थ्योरी + 14 अंक सत्रांक + 30 अंक प्रैक्टिकल। बिना प्रैक्टिकल विषयों के लिए 80 अंक थ्योरी + 20 अंक सत्रांक।
  • Exam Timing: मुख्य बोर्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाता है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा किसी भी विद्यार्थी के करियर का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होती है। 12वीं के अंकों के आधार पर ही आगे यूनिवर्सिटी एडमिशन, कॉलेज कट-ऑफ और प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा तय होती है। ऐसे में सिर्फ सिलेबस पूरा पढ़ना काफी नहीं होता; सबसे ज्यादा फर्क इस बात से पड़ता है कि आप पिछले सालों के प्रश्न पत्रों को उनके सही उत्तरों (Solutions) के साथ कितनी गंभीरता से हल करते हैं।

पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने से परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों की भाषा और कठिनाई के स्तर का सटीक अंदाज़ा लग जाता है। वहीं दूसरी ओर, सॉल्यूशन देखने से यह साफ समझ आता है कि 56 या 80 नंबर के मुख्य बोर्ड पेपर में परीक्षक (Examiner) किस स्टेप पर कितने नंबर देता है और टॉपर छात्र उत्तर कैसे प्रस्तुत करते हैं।

इस पेज पर राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स संकाय के सभी विषयों के ओरिजिनल प्रश्न पत्र और उनके विस्तृत सॉल्यूशन PDF डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

RBSE Class 12 Science Question Papers with Solutions PDF

S.No. Science Subject Name Question Paper Solution PDF
01 Physics (भौतिक विज्ञान) Paper PDF Solution
02 Chemistry (रसायन विज्ञान) Paper PDF Solution
03 Biology (जीव विज्ञान) Paper PDF Solution
04 Mathematics (गणित) Paper PDF Solution
05 Agriculture / Krishi Vigyan (कृषि विज्ञान) Paper PDF Solution
06 Computer Science (कंप्यूटर साइंस) Paper PDF Solution
07 Informatics Practices (IP) Paper PDF Solution
08 Environmental Science (पर्यावरण विज्ञान) Paper PDF Solution
09 Geology (भूविज्ञान) Paper PDF Solution

📢 राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027 की सटीक तैयारी के लिए जुड़ें!

बोर्ड परीक्षा के नए मॉडल पेपर, चैप्टर-वाइज महत्वपूर्ण प्रश्न, वायरल मॉडल पेपर और सरकारी नोटिस सबसे पहले सीधे अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp और Telegram चैनल से अभी जुड़ें:

RBSE Class 12 Commerce Question Papers with Solutions PDF

S.No. Commerce Subject Name Question Paper Solution PDF
01 Accountancy (लेखाशास्त्र) Paper PDF Solution
02 Business Studies (व्यवसाय अध्ययन) Paper PDF Solution
03 Economics (अर्थशास्त्र) Paper PDF Solution
04 English Compulsory (अनिवार्य अंग्रेज़ी) Paper PDF Solution
05 Hindi Compulsory (अनिवार्य हिंदी) Paper PDF Solution

RBSE Class 12 Arts & Languages Question Papers with Solutions PDF

S.No. Arts Subject Name Question Paper Solution PDF
01 History (इतिहास) Paper PDF Solution
02 Political Science (राजनीति विज्ञान) Paper PDF Solution
03 Geography (भूगोल) Paper PDF Solution
04 Sociology (समाजशास्त्र) Paper PDF Solution
05 Psychology (मनोविज्ञान) Paper PDF Solution
06 Home Science (गृह विज्ञान) Paper PDF Solution
07 Physical Education (शारीरिक शिक्षा) Paper PDF Solution
08 Hindi Sahitya (हिंदी साहित्य) Paper PDF Solution
09 English Literature (अंग्रेज़ी साहित्य) Paper PDF Solution
10 Sanskrit Sahitya (संस्कृत साहित्य) Paper PDF Solution
11 Rajasthani Sahitya (राजस्थानी साहित्य) Paper PDF Solution
12 Urdu Sahitya (उर्दू साहित्य) Paper PDF Solution
13 Punjabi Sahitya (पंजाबी साहित्य) Paper PDF Solution
14 Gujarati Sahitya (गुजराती साहित्य) Paper PDF Solution
15 Sindhi Sahitya (सिंधी साहित्य) Paper PDF Solution

Smart Strategy: How to Practice 12th Board Papers with Solutions?

  1. सॉल्यूशन देखने से पहले खुद टेस्ट दें: प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के बाद सीधे उत्तर न देखें। कमरे में शांत माहौल बनाएं, 3 घंटे 15 मिनट का टाइमर लगाएं और पूरी ईमानदारी से खुद उत्तर लिखें।
  2. डेरिवेशन और न्यूमेरिकल्स की स्टेप मार्किंग चेक करें: फिजिक्स, केमिस्ट्री और अकाउंटेंसी जैसे विषयों में सॉल्यूशन खोलकर देखें कि आपने कौन-से फॉर्मूले, मात्रक (Units) या लेज़र फॉर्मेट छोड़े हैं।
  3. गलतियों की ‘Mistake Notebook’ बनाएं: जिन प्रश्नों में आपके नंबर कटे, उन्हें अपनी नोटबुक में नोट करें और उस पूरे टॉपिक को अपनी टेक्स्टबुक से उसी दिन दोबारा पढ़ें।
  4. टॉपर की उत्तर शैली सीखें: सॉल्यूशन से यह देखें कि बड़े निबंधात्मक और 4-5 अंक वाले सवालों को पैराग्राफ में लिखने के बजाय हेडिंग, सब-हेडिंग और बुलेट प्वाइंट्स में कैसे प्रस्तुत किया गया है।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. क्या 12वीं बोर्ड में सिर्फ पिछले 5 वर्षों के प्रश्न पत्र हल करने से 85%+ स्कोर किया जा सकता है?

हाँ, बिल्कुल। राजस्थान बोर्ड में लगभग 35% से 45% प्रश्न पुराने सालों के कॉन्सेप्ट्स, न्यूमेरिकल्स और डेरिवेशंस से सीधे या मामूली बदलाव के साथ पूछे जाते हैं। यदि आप पिछले 5 वर्षों के पेपर्स को उनके सॉल्यूशन के साथ लिखकर तैयार कर लेते हैं, तो बोर्ड परीक्षा में 85% से अधिक अंक आसानी से हासिल किए जा सकते हैं।

Q2. 12वीं साइंस के प्रैक्टिकल विषयों (Physics/Chemistry/Bio) में पास होने का क्या नियम है?

साइंस के विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना अनिवार्य होता है। 56 अंक के थ्योरी पेपर में से न्यूनतम 19 अंक (लगभग 33%) और 30 अंक के प्रैक्टिकल में से न्यूनतम 10 अंक अलग से लाने होते हैं। इसके साथ 14 अंक का स्कूल सत्रांक जुड़ता है।

Q3. अगर कोई टॉपिक नए 12वीं सिलेबस से हटा दिया गया है, तो क्या उसके पुराने सवाल भी पढ़ने चाहिए?

नहीं, जिन टॉपिक्स को बोर्ड ने सिलेबस से हटा दिया है, उनके पुराने प्रश्नों को छोड़ देना चाहिए। पुराने प्रश्न पत्र हल करते समय हमेशा अपने सत्र का नया ब्लूप्रिंट साथ रखें और केवल सिलेबस वाले चैप्टर्स पर ही ध्यान दें।

RBSE 10th Model Paper 2027 PDF Download.

RBSE 10th Model Paper 2027: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। बोर्ड एग्जाम में अब कुछ ही दिन और शेष बचे है, मुख्य परीक्षा में किस तरह के क्वेश्चंस आएँगे—मैथ्स, साइंस, हिंदी के साथ-साथ कॉमर्स के सब्जेक्ट्स जैसे अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स, और वहीं पर ह्यूमैनिटीज के सब्जेक्ट्स जैसे हिस्ट्री, ज्योग्राफी आदि—इन सारे विषयों के मॉडल पेपर जारी किए गए हैं। आप इन मॉडल पेपर्स को सीधे RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, या फिर नीचे दी गई टेबल में दिए गए लिंक्स से डायरेक्ट डाउनलोड कर पाएँगे।

साथ ही, कौन-से चैप्टर्स इंपॉर्टेंट हैं, किस तरह के कितने क्वेश्चंस आएँगे, सब्जेक्ट-वाइज़ कितने क्वेश्चंस होंगे, 4 मार्क्स, 3 मार्क्स या 2 मार्क्स के कितने क्वेश्चंस होंगे, लॉन्ग-फॉर्म कितने होंगे, शॉर्ट-फॉर्म कितने होंगे और ऑब्जेक्टिव क्वेश्चंस कितने होंगे—इन सारी चीज़ों की डिटेल्स आपको मॉडल पेपर में दी गई होती है। मॉडल पेपर की प्रैक्टिस करने से बोर्ड एग्जाम का रियल एग्जाम पैटर्न क्या है, वह मालूम चल जाता है।

जितने टाइम का आपका एग्जाम होता है, उतने टाइम का अपनी घड़ी में टाइमर लगाकर इस पेपर को अटेम्प्ट करना ज़रूरी होता है। अगर कोई स्टूडेंट ऐसा करता है, तो निश्चित तौर पर उसे एक रियल बोर्ड एग्जाम की फील आएगी। रियल बोर्ड एग्जाम में आपका टाइम मैनेजमेंट क्या होगा और वहाँ पर आप कितने मार्क्स ला सकते हैं, इसकी प्रैक्टिस मुख्य परीक्षा से पहले घर पर मॉडल पेपर के ज़रिये एक बार ज़रूर कर लेनी चाहिए। यह सबसे ज़्यादा बेहतरीन और फ़ायदेमंद होता है। मुख्य परीक्षा में डायरेक्ट बैठने से पहले एक बार डेमो तैयारी ज़रूर करनी चाहिए।

Key Highlights

  • Official Question Paper Pattern: यह मॉडल पेपर पूरी तरह राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के नए 2027 सिलेबस और आधिकारिक ब्लूप्रिंट पर आधारित है, जिससे छात्रों को वास्तविक परीक्षा के प्रश्न प्रारूप का सही अंदाज़ा मिलता है।
  • Marks Weightage & Timing: मुख्य लिखित परीक्षा 80 अंकों की होगी और 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन (सत्रांक) में जुड़ेंगे, जिसे हल करने के लिए कुल 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा।
  • All Subjects Direct Access: गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेज़ी और हिंदी सहित सभी मुख्य व ऐच्छिक विषयों के मॉडल प्रश्न पत्र एक क्लिक में PDF फॉर्मेट में उपलब्ध हैं।

RBSE Class 10 Model Paper 2027 PDF Download

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी छात्रों के लिए मॉडल पेपर और ब्लूप्रिंट सबसे जरूरी चीज हैं। अगर आपको बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर लाने हैं, तो सिर्फ किताबें पढ़ने से काम नहीं चलेगा। इसके साथ यह समझना भी जरूरी है कि परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे और पेपर का पैटर्न कैसा रहेगा।

साल 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए राजस्थान बोर्ड ने नया मॉडल पेपर और ब्लूप्रिंट जारी कर दिया है। इस पेज पर आपको कक्षा 10वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर और ब्लूप्रिंट PDF डाउनलोड करने की सीधी सुविधा मिलेगी। इन्हें देखकर आप अपनी पढ़ाई की सही योजना बना सकते हैं।

S.No. Subject Wise Model Paper 2027 Download
01 RBSE 10th Science Model Paper 2027 PDF Download Download PDF
02 RBSE 10th Maths Model Paper 2027 PDF Download Download PDF
03 RBSE 10th English Model Paper 2027 PDF Download Download PDF
04 RBSE 10th Hindi Model Paper 2027 PDF Download Download PDF
05 RBSE 10th Social Science Model Paper 2027 PDF Download Download PDF
06 RBSE 10th Sanskrit Model Paper 2027 PDF Download Download PDF
07 RBSE 10th Urdu Model Paper 2027 PDF Download Download PDF
08 RBSE 10th Sindhi Model Paper 2027 PDF Download Download PDF
09 RBSE 10th Gujarati Model Paper 2027 PDF Download Download PDF
10 RBSE 10th Punjabi Model Paper 2027 PDF Download Download PDF
★ RBSE Class 10th All Subjects Model Paper 2027 (Complete Set) Download All

📢 राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027 की सटीक तैयारी के लिए जुड़ें!

बोर्ड परीक्षा के नए मॉडल पेपर, चैप्टर-वाइज महत्वपूर्ण प्रश्न, वायरल मॉडल पेपर और सरकारी नोटिस सबसे पहले सीधे अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp और Telegram चैनल से अभी जुड़ें:

RBSE Class 10 Model Paper FAQs

Q1. RBSE Class 10th Model Paper 2027 हल करना क्यों ज़रूरी है?

मॉडल पेपर हल करने से आपको राजस्थान बोर्ड के नए परीक्षा पैटर्न, सवालों के प्रकार (जैसे ऑब्जेक्टिव, छोटे और बड़े सवाल) और समय प्रबंधन की सही समझ मिलती है। इससे मुख्य बोर्ड परीक्षा के लिए आपका डर खत्म होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

Q2. क्या बोर्ड परीक्षा 2027 में सवाल सीधे मॉडल पेपर से ही पूछे जाते हैं?

परीक्षा में हूबहू वही सवाल आने की गारंटी नहीं होती, लेकिन पेपर का ढांचा, नंबरों का बंटवारा और सवालों का तरीका बिल्कुल मॉडल पेपर जैसा ही रहता है। कई बार महत्वपूर्ण टॉपिक से मिलते-जुलते सवाल मुख्य परीक्षा में ज़रूर आ जाते हैं।

Q3. राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाने होते हैं। इसमें 80 नंबर की मुख्य लिखित परीक्षा और 20 नंबर का स्कूल से भेजा जाने वाला सत्रांक दोनों शामिल होते हैं।

Q4. RBSE 10th Model Paper 2027 PDF कैसे डाउनलोड करें?

आप ऊपर दी गई टेबल में अपने विषय के सामने दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके सीधे PDF फाइल सेव कर सकते हैं, या फिर राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर मॉडल पेपर वाले सेक्शन से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Q5. क्या यह मॉडल पेपर हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों मीडियम के छात्रों के लिए हैं?

हाँ, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए ये मॉडल पेपर हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों माध्यम के विद्यार्थियों के लिए समान सिलेबस और पैटर्न पर आधारित होते हैं।

RBSE Model Paper 2027 Class 10 PDF Download: राजस्थान बोर्ड 10वीं मॉडल पेपर और परीक्षा पैटर्न।

RBSE Model Paper 2027 Class 10: RBSE के ऑफिशियल मॉडल पेपर्स और उनके हल आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं। RBSE 10th बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिए मॉडल पेपर को हल करना जरूरी होता है, तभी आप बोर्ड एग्जाम के लेटेस्ट एग्जाम पैटर्न को समझ पाएंगे और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होंगे।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (Board of Secondary Education, Rajasthan – RBSE) की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने जा रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए रणनीति बनाकर परीक्षा की सही दिशा में तैयारी करना आवश्यक होता है। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के लिए केवल किताबों को पढ़ना पर्याप्त नहीं होता, बल्कि बोर्ड के लेटेस्ट पैटर्न के हिसाब से तैयारी करने और मार्क का वितरण (Marks Weitage) को समझना महत्वपूर्ण होता है।

अपने स्कूल या फिर कोचिंग में बनवाए गए नोट्स आप चाहे जितना पढ़ लो, लेकिन तैयारी प्रभावी बनाते हैं मॉडल पेपर और विगत वर्षों के प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर। हर साल राजस्थान बोर्ड Model Paper और ब्लूप्रिंट अपने ऑफिसियल वेबसाइट पर मुख्या बोर्ड परीक्षा से दो महीने पहले जारी करता है. चलिए अब आप को बताते है की आप इन मॉडल पेपर्स को कैसे प्राप्त कर सकते हैं, एग्जाम पैटर्न कैसा रहेगा और इनका प्रतिदिन नियमित अभ्यास करके बोर्ड परीक्षा में कैसे सर्वोच्च अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।

RBSE Class 10 Exam Pattern 2027 Overview

राजस्थान बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं के मुख्य विषयों जैसे -हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत—का कुल मूल्यांकन 100 अंकों पर आधारित होता है। यह मूल्यांकन दो भागों में संपन्न होता है जिसमे लिखित बोर्ड परीक्षा में 80 अंक और विद्यालय की तरफ से 20 अंक कुल १०० अंक मिलते है।

Exam DetailsKey Information
Board NameBoard of Secondary Education, Rajasthan (RBSE, Ajmer)
Exam NameSecondary (Class 10) Examination 2027
Academic Session2026-2027
CategoryRBSE Model Paper 2027 Class 10 PDF Download
Theory Exam Marks80 Marks
Sessional Marks (सत्रांक)20 Marks
Total Marks100 Marks
Time Duration3 Hours 15 Minutes
Official PortalBoard of Secondary Education, Rajasthan Web Portal

RBSE 10th Question Paper Design & Marks Distribution

RBSE 10 वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र कुल चार मुख्य खंडों में विभाजित होते है, सेक्शन A, B, C, और D. अभी तक के लेटेस्ट एग्जाम पैटर्न के हिसाब से RBSE High School में ये कुल चार सेक्शन बनाकर सवाल पूछे जाते हैं.

  1. Section A (वस्तुनिष्ठ एवं अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न):
    • इस खंड में बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions – MCQs), रिक्त स्थान और एक पंक्ति वाले अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं।
    • यह भाग पूरे अंक दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए सभी मूल परिभाषाएं और तथ्य स्पष्ट होने चाहिए।
  2. Section B (लघुत्तरात्मक प्रश्न – Short Answer Type I):
    • इस खंड में प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होता है।
    • इनका उत्तर 40 से 50 शब्दों में मुख्य बिंदुओं के साथ लिखना होता है।
  3. Section C (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न – Long Answer Type):
    • इस खंड में 3-3 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं।
    • इसमें विज्ञान के नामांकित चित्र, गणित के महत्वपूर्ण प्रमेय और सामाजिक विज्ञान के विश्लेषणात्मक प्रश्न शामिल रहते हैं।
  4. Section D (निबंधात्मक प्रश्न – Essay Type Questions):
    • यह 4 से 5 अंकों वाले विस्तृत प्रश्न होते हैं।
    • इस भाग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें आंतरिक विकल्प (Internal Choice / अथवा) मिलता है, जिससे विद्यार्थी अपनी पसंद का प्रश्न चुन सकते हैं।

RBSE Model Paper 2027 Class 10 Subject Wise Structure

S.No. Subject Wise Model Paper 2027 Download
01 RBSE 10th Science Model Paper 2027 PDF Download Download PDF
02 RBSE 10th Maths Model Paper 2027 PDF Download Download PDF
03 RBSE 10th English Model Paper 2027 PDF Download Download PDF
04 RBSE 10th Hindi Model Paper 2027 PDF Download Download PDF
05 RBSE 10th Social Science Model Paper 2027 PDF Download Download PDF
06 RBSE 10th Sanskrit Model Paper 2027 PDF Download Download PDF
07 RBSE 10th Urdu Model Paper 2027 PDF Download Download PDF
08 RBSE 10th Sindhi Model Paper 2027 PDF Download Download PDF
09 RBSE 10th Gujarati Model Paper 2027 PDF Download Download PDF
10 RBSE 10th Punjabi Model Paper 2027 PDF Download Download PDF
★ RBSE Class 10th All Subjects Model Paper 2027 (Complete Set) Download All

How to Download RBSE Class 10 Model Paper 2027 from Official Website?

अगर आप भी आधिकारिक पोर्टल से ओरिजिनल RBSE 10th Model Paper 2027 डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए इंस्ट्रक्शन को फॉलो करके उसे डाउनलोड कर सकते है। स्टेप बाय स्टेप इंस्ट्रक्शन को फॉलो करें।

  1. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक वेब पोर्टल https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ के मुख्य पृष्ठ पर जाएं।
  2. वेबसाइट के मुख्य नेविगेशन मेन्यू में Books/Old Papers/Model Questions अनुभाग का चयन करें।
  3. प्रदर्शित होने वाले नए पृष्ठ पर Secondary Model Question Paper 2027 अथवा Model Papers 2027 के विकल्प को चुनें।
  4. इस विकल्प पर क्लिक करते ही कक्षा 10वीं के सभी विषयों का संयुक्त मॉडल पेपर फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  5. फाइल को अपने डिवाइस में सहेज लें और अभ्यास के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
📢 राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027 की सटीक तैयारी के लिए जुड़ें!

बोर्ड परीक्षा के नए मॉडल पेपर, चैप्टर-वाइज महत्वपूर्ण प्रश्न, वायरल मॉडल पेपर और सरकारी नोटिस सबसे पहले सीधे अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp और Telegram चैनल से अभी जुड़ें:

RBSE 10th Sample Papers 2027 हल क्यों करें ?

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान मॉडल प्रश्न पत्रों का निरंतर अभ्यास करने से विद्यार्थियों को कई सीधे लाभ मिलते हैं:

  • समय प्रबंधन (Time Management): बोर्ड परीक्षा में उत्तर लिखने के लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय निर्धारित होता है। घर पर समय सीमा तय करके पेपर हल करने से समय पर पूरा पेपर समाप्त करने की आदत बनती है।
  • ब्लूप्रिंट और वेटेज की स्पष्टता: मॉडल पेपर हल करने से यह पूरी तरह स्पष्ट हो जाता है कि किस अध्याय से कितने अंकों के प्रश्न पूछे जाने हैं, जिससे अधिक अंक वाले अध्यायों पर ध्यान केंद्रित करना आसान हो जाता है।
  • त्रुटियों की पहचान: स्वयं पेपर हल करने के बाद जब विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका की जांच करते हैं, तो उन्हें अपनी गलतियों और कमजोर विषयों का सटीक पता चलता है।
  • परीक्षा के तनाव से मुक्ति: वास्तविक परीक्षा जैसे प्रश्नों का कई बार अभ्यास करने से परीक्षा कक्ष का भय पूरी तरह समाप्त हो जाता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

RBSE 10th Board Exam 2027 में ९५ % लेन के अचूक मंत्र

  • Mathematics: गणित के सभी सूत्रों और प्रमेयों की एक अलग सूत्र पुस्तिका (Formula Sheet) तैयार करें। मॉडल पेपर में दिए गए त्रिकोणमिति, द्विघात समीकरण और सांख्यिकी के प्रश्नों को प्रतिदिन बिना देखे हल करने का अभ्यास करें।
  • Science: भौतिक विज्ञान के आंकिक प्रश्न, रसायन विज्ञान के रासायनिक समीकरण और जीव विज्ञान के स्वच्छ एवं नामांकित चित्रों का नियमित अभ्यास करें।
  • Social Science: इतिहास के प्रमुख घटनाक्रमों और तिथियों की समयरेखा (Timeline) बनाएं। भूगोल के लिए भारत और राजस्थान के मानचित्र का अभ्यास अनिवार्य रूप से करें।
  • Hindi & English: भाषा के विषयों में व्याकरण के नियमों, औपचारिक पत्र लेखन, प्रार्थना पत्र और निबंध रचना के प्रारूप पर विशेष ध्यान दें ताकि प्रस्तुति में पूरे अंक मिल सकें।

Conclusion

बोर्ड परीक्षा की तैयारी को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने का सबसे बेहतरीन माध्यम है। मॉडल पेपर्स को हल करना और जितना हो सके पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर्स को प्रैक्टिस करना। बोर्ड परीक्षा के लिए मॉडल पेपर सोल्वे करना बेहद जरूरी हो जाता, इन मॉडल पेपर्स क हल करके ही परीक्षा के लेटेस्ट फॉर्मेट और एग्जाम पैटर्न को बारीकी से समझा जा सकता है. RBSE का लेटेस्ट पाठ्यक्रम और ब्लूप्रिंट 2027 को जरूर देखें और मॉडल पेपर डाउनलोड करें और प्रैक्टिस करें. मॉडल पेपर और नोट्स से संबंधित और जानकारी के लिए हमसे Whatsapp और Telegram पर जुड़े।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का मॉडल पेपर 2027 कब जारी किया जाता है?

उत्तर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सामान्यतः सत्र की शुरुआत और अर्धवार्षिक परीक्षाओं के आसपास नवीन ब्लूप्रिंट और मॉडल प्रश्न पत्र आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाते हैं।

Q2. क्या बोर्ड परीक्षा के सभी प्रश्न मॉडल पेपर से ही पूछे जाते हैं?

उत्तर: नहीं, मॉडल प्रश्न पत्र केवल परीक्षा के प्रारूप, प्रश्नों की संख्या, कठिनाई स्तर और अंक विभाजन को समझाने के लिए जारी किए जाते हैं। परीक्षा में संपूर्ण पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाते हैं।

Q3. आरबीएसई कक्षा 10वीं की लिखित परीक्षा कितने अंकों की होती है?

उत्तर: प्रत्येक अनिवार्य विषय की मुख्य लिखित परीक्षा 80 अंकों की होती है, जबकि शेष 20 अंक विद्यालय स्तर से अर्धवार्षिक परीक्षा, प्रोजेक्ट कार्य और उपस्थिति के आधार पर सत्रांक के रूप में जोड़े जाते हैं।

RBSE 10th Time Table 2027 PDF Download तथा बोर्ड एग्जाम में टॉप करने का सीक्रेट स्ट्रैटेजी।

RBSE 10th Time Table 2027: अक्टूबर में इस दिन जारी होंगी RBSE 2027 परीक्षा की डेट्स? तथा इस साल के 10th बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल कब तक आएगा? साइंस और मैथ का पेपर किस डेट को होगा? इस तरह के कई सवाल इस समय 10वीं कक्षा में पढ़ रहे लाखों स्टूडेंट्स के मन में चल रहे होंगे और वे बड़े ही बेसब्री से Timetable for Class 10 Board Exam 2027 का इंतजार कर रहे होंगे, लेकिन अब इंतजार खत्म ?

10वीं बोर्ड की परीक्षा एक स्टूडेंट के लाइफ की पहली सबसे बड़ी परीक्षा है, यह वही परीक्षा जिसमे स्टूडेंट पहली बार किसी बड़े परीक्षा से रूबरू हो रहा होता है. चलिए आपको बताते हैं कि RBSE 2027 Class 10 की परीक्षा कब शुरू होगी और इसका टाइम टेबल क्या होगा।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर की 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स के मन में इस समय एक ही सवाल घूम रहा है—परीक्षाएं कब से शुरू होंगी और टाइम टेबल कब तक आएगा? 10वीं की परीक्षा पहली बार होने वाला बड़ा बोर्ड एग्जाम होता है, इसलिए मन में थोड़ी घबराहट और उत्सुकता होना बिल्कुल स्वाभाविक है।

राजस्थान बोर्ड आमतौर पर मुख्य बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी की शुरुआत में अपनी वेबसाइट पर जारी करता है। अगर पिछले कुछ सालों का पैटर्न देखें, तो 10वीं के पेपर फरवरी के आखिरी हफ्ते या मार्च के पहले हफ्ते से शुरू होकर मार्च के तीसरे हफ्ते तक पूरे करा लिए जाते हैं।

राजस्थान बोर्ड 2027 के 10वीं कक्षा की टाइम टेबल कहाँ से और कैसे कर सकते हैं, इसकी लेटेस्ट जानकारी नीचे दी गई है और साथ ही बोर्ड परीक्षा में 95 %+ स्कोर करने के लिए 5 बेहद आसान और असरदार टिप्स भी शेयर किये गये है।

RBSE Class 10 Board Exam Time Table 2027 PDF Download: Important Highlights

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारियां नीचे टेबल में दी गई हैं:

Exam FeaturesKey Details
Board NameBoard of Secondary Education, Rajasthan (RBSE, Ajmer)
Exam NameSecondary (Class 10) Examination 2027
Academic Session2026-2027
Total Compulsory Subjects6 Subjects (Hindi, English, Maths, Science, SST, Third Language)
Expected Exam WindowFebruary – March 2027 (संभावित)
Exam Shift & Timing8:30 AM to 11:45 AM (सुबह की पाली)
Official Websiterajeduboard.rajasthan.gov.in
RBSE Board 2027 Free Study Material

बोर्ड परीक्षा की पूरी तैयारी BestFunda के साथ करें!

RBSE Board के नवीनतम Model Papers, Chapter-wise Solutions, Handwritten Notes और Latest Updates सीधे अपने फोन पर पाने के लिए हमारे ऑफिशियल ग्रुप्स से अभी जुड़ें:

RBSE 10th Subject-Wise Time Table (Reference Schedule)

कक्षा 10वीं में मैथ्स और साइंस जैसे बड़े विषयों के बीच बोर्ड आमतौर पर ठीक-ठाक गैप (छुट्टी) देता है ताकि आपको रिवीजन करने का पूरा मौका मिल सके.

Official Schedule
Wednesday 19 February 2026
English अंग्रेजी (अनिवार्य)
08:30 AM – 11:45 AM
Monday 23 February 2026
Hindi हिंदी (अनिवार्य)
08:30 AM – 11:45 AM
Saturday 28 February 2026
Social Science सामाजिक विज्ञान
08:30 AM – 11:45 AM
Wednesday 04 March 2026
Science विज्ञान
08:30 AM – 11:45 AM
Monday 09 March 2026
Mathematics गणित
08:30 AM – 11:45 AM
Thursday 12 March 2026
Third Language संस्कृत / उर्दू / अन्य भाषाएँ
08:30 AM – 11:45 AM

जरूरी बात (Important Disclaimer): राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने अभी सत्र 2026-2027 के लिए ऑफिशियल टाइम टेबल जारी नहीं किया है। नीचे दी गई तारीखें पिछले साल (2026) के पेपर शेड्यूल पर आधारित हैं। यह सिर्फ आपकी पढ़ाई की प्लानिंग और आइडिया के लिए दी गई हैं ताकि आप अपनी तैयारी शुरू कर सकें। जैसे ही बोर्ड की तरफ से नया टाइम टेबल आएगा, उसे यहां तुरंत अपडेट कर दिया जाएगा।

RBSE 10th Time Table 2027 PDF डाउनलोड कैसे करे ? ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

जब बोर्ड अपनी वेबसाइट पर टाइम टेबल अपलोड कर देगा, तब आप इन आसान स्टेप्स से उसकी ओरिजिनल पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले राजस्थान बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दाईं तरफ News Update वाले बॉक्स को देखें।
  3. वहाँ आपको Secondary (Class 10) Examination Time Table 2027 का लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
  4. क्लिक करते ही आपके सामने पूरा टाइम टेबल पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  5. ऊपर दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फाइल को मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें और उसका एक प्रिंट निकालकर अपनी स्टडी टेबल के सामने चिपका लें।

RBSE 10th Time Table के हिसाब से सेट करें पानी तैयारी।

परीक्षा की तारीखों का पहले से अंदाजा होने से स्टूडेंट्स को काफी मदद मिलती है:

  • गैप के हिसाब से प्लानिंग: आपको पहले ही पता चल जाता है कि किस पेपर में कितनी छुट्टियां मिली हैं। जिस विषय में कम गैप हो, उसे आप पहले ही अच्छी तरह तैयार करके रख सकते हैं।
  • दिमागी टेंशन से राहत: जब तारीखें साफ होती हैं, तो मन का डर दूर हो जाता है और पढ़ाई में मन लगना शुरू हो जाता है।
  • समय पर रिवीजन: तारीखों को सामने रखकर आप अपने पूरे कोर्स को जनवरी तक खत्म करने का एक सही टाइम टेबल बना सकते हैं।

5 Practical Preparation Tips for RBSE 10th Board Exam 2027

10वीं बोर्ड में बढ़िया नंबर लाने के लिए ये 5 टिप्स अपनी रोज की पढ़ाई में जरूर शामिल करें:

  1. NCERT किताबों को आधार बनाएं: राजस्थान बोर्ड का पूरा पेपर आपकी सरकारी टेक्स्टबुक से ही बनता है। किसी गाइड या पास-बुक के चक्कर में पड़ने से पहले अपनी किताबों के हर चैप्टर, बॉक्स में दी गई जानकारी और उदाहरणों को दो बार जरूर पढ़ लें।
  2. गणित के फॉर्मूलों की एक अलग कॉपी बनाएं: मैथ्स में सिर्फ सवाल रटने से काम नहीं चलता। सारे फॉर्मूले और थ्योरम एक पतली कॉपी में लिखकर रोज सुबह 10 मिनट दोहराएं। सवाल हल करते समय स्टेप बाय स्टेप लिखने की आदत डालें।
  3. साइंस में डायग्राम और रिएक्शन की प्रैक्टिस करें: साइंस में अगर पूरे नंबर चाहिए तो सिर्फ थ्योरी लिखने से बात नहीं बनेगी। पेंसिल से साफ-सुथरे डायग्राम बनाना और केमिकल रिएक्शंस को लिखकर बैलेंस करना सीखें।
  4. सोशल साइंस में पॉइंट बनाकर उत्तर लिखें: सामाजिक विज्ञान में लंबे-लंबे पैराग्राफ लिखने से बचें। उत्तर हमेशा हेडिंग डालकर और मुख्य बातों को पॉइंट में लिखें। साथ ही, मैप (नक्शा) भरने की प्रैक्टिस पहले से करके रखें क्योंकि इसके पूरे 4-5 नंबर मुफ्त के होते हैं।
  5. हिंदी और अंग्रेजी को हल्के में न लें: अक्सर स्टूडेंट्स पूरा साल सिर्फ मैथ्स और साइंस पढ़ते रहते हैं और भाषा के विषयों को छोड़ देते हैं। हिंदी और इंग्लिश में निबंध, पत्र और व्याकरण का फॉर्मेट अच्छे से समझ लें; यह आपके कुल प्रतिशत को काफी ऊपर ले जाएगा।

Conclusion

Time Table बोर्ड परीक्षा की तैयारी को सही रफ्तार देने और परीक्षा को सुनियोजित बनाने में अहम होता है, छात्रों को ऑफिशियल डेट शीट आने का इंतजार में अपने समय ख़राब नहीं करना चाहिए बल्कि स्टूडेंट्स को पिछले साल के पैटर्न को देखकर आज से ही एक-एक कर के हर एक चैप्टर की विद्यिवत तयारी शुरू करना चाहिए। तयारी करते वक़्त हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्क भी करे जैसे कठिन विषयों पर थोड़ा ज्यादा वक्त दें, लिखकर याद करने की आदत डालें और समय पर रिवीजन करें। अगर आपकी तैयारी मजबूत होगी, तो बोर्ड परीक्षा का डर अपने आप खत्म हो जाएगा और रिजल्ट भी शानदार रहेगा।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. राजस्थान बोर्ड 10वीं का टाइम टेबल 2027 कब तक आएगा?

उत्तर: राजस्थान बोर्ड (RBSE) आमतौर पर बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल नवंबर-दिसंबर के बीच जारी होता है, टाइम टेबल जारी होने पर आयोग के तरफ से उसके ऑफिसियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

Q2. आरबीएसई 10वीं के पेपर किस समय होते हैं?

उत्तर: 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं आमतौर पर सुबह की पाली में होती हैं। इसका समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक (कुल 3 घंटे 15 मिनट) रहता है।

Q3. 10वीं का लिखित पेपर कितने नंबर का होता है?

उत्तर: बोर्ड का मुख्य लिखित पेपर 80 नंबर का होता है। बाकी के 20 नंबर स्कूल की तरफ से दिए जाते हैं। कुल मिलाकर 100 नंबर का पेपर होता है।