RBSE Class 12 Blueprint 2027 PDF Download, Blueprint & Question Paper Pattern.

PawanPawan|Updated: 15 Oct, 2026

RBSE Class 12th Blueprint 2027: राजस्थान बोर्ड ने आगामी 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए सभी विषयों का विस्तृत ब्लूप्रिंट जारी कर दिया है। किस सब्जेक्ट में कितने प्रश्न होंगे, कितने-कितने मार्क्स के होंगे, ऑब्जेक्टिव कितने होंगे, शॉर्ट आंसर कितने होंगे और लॉन्ग-फॉर्म वाले प्रश्न कितने होंगे तथा उनके मार्क्स का वेटेज क्या है—यह सारा विवरण यानी पूरे विस्तारपूर्वक हर पेपर में दिया गया है।

आप RBSE के ऑफिशियल वेबसाइट से सीधे RBSE बॉर्ड परीक्षा ब्लूप्रिंट 2027 डाउनलोड कर सकते हैं, या सब्जेक्ट-वाइज़ ब्लूप्रिंट डाउनलोड करने के लिए—RBSE Class 12th Subject Wise Blueprint 2027—नीचे दी गई टेबल में से कर सकते हैं, जिसमें साइंस स्ट्रीम, कॉमर्स स्ट्रीम और आर्ट्स स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग टेबल में पूरा ब्लूप्रिंट PDF दिया गया है।

ब्लूप्रिंट मुख्य परीक्षा से पहले इतना महत्वपूर्ण क्यों होता है? यह भी विद्यार्थियों को समझ लेना चाहिए। ब्लूप्रिंट यह बताता है कि किस चैप्टर से कितने मार्क्स के प्रश्न बनते हैं। बोर्ड की मुख्य परीक्षा में पूरा टाइम मैनेजमेंट करने और सबसे अच्छे मार्क्स लाने के लिए यह तभी संभव है जब विद्यार्थियों को पहले से ही अभ्यास हो कि किस चैप्टर या किस महत्वपूर्ण टॉपिक से कितने प्रश्न आएंगे और उनका वेटेज क्या होगा। अगर ये सारी चीजें पहले से स्पष्ट होती हैं, तो अच्छे मार्क्स लाना आसान हो जाता है और अपने समय का सही विभाजन कैसे करना है, यह सब पहले से ही पता रहता है।

इसलिए घर पर पहले मॉडल पेपर हल करें, ब्लूप्रिंट को देखें और उसी अनुरूप मॉडल पेपर्स की प्रैक्टिस करें। बोर्ड परीक्षा में टॉप करने और बेहतरीन अंक लाने का यही सबसे सही रास्ता है। तैयारी के दौरान जिस टॉपिक में भी कोई कमी या कमजोरी दिखे, उसे समय रहते अपने शिक्षकों या ऑनलाइन माध्यम व यूट्यूब वीडियोज़ की मदद से ज़रूर क्लीयर कर लें।

Key Highlights

  • Exam Conducting Body: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE / BSER, अजमेर) द्वारा कक्षा 12वीं सीनियर सेकेंडरी परीक्षा का आयोजन।
  • All Stream Papers Available: साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स और एग्रीकल्चर संकाय के सभी विषयों के प्रश्न पत्र एक ही जगह संकलित हैं।
  • Marks & Exam Duration: प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) विषयों के लिए लिखित परीक्षा 56 अंकों की और बिना प्रैक्टिकल वाले विषयों के लिए 80 अंकों की होती है, जिसे हल करने के लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलता है।
  • Direct Access: सभी विषयों के प्रश्न पत्र और ब्लूप्रिंट पीडीएफ फॉर्मेट में सीधे डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।

RBSE Class 12th Blueprint 2027 Science PDF Download

S.No. RBSE Class 12th Science Blueprint 2027 (Subject-Wise) Download Link
01 Physics (भौतिक विज्ञान) Download PDF
02 Chemistry (रसायन विज्ञान) Download PDF
03 Biology (जीव विज्ञान) Download PDF
04 Mathematics (गणित) Download PDF
05 Agriculture (कृषि विज्ञान) Download PDF
06 Agricultural Chemistry (कृषि रसायन) Download PDF
07 Computer Science (कंप्यूटर साइंस) Download PDF
08 Informatics Practices (IP) Download PDF
09 Environmental Science (पर्यावरण विज्ञान) Download PDF
10 Geology (भूविज्ञान) Download PDF
★ All Science Subjects Complete Blueprint 2027 (Combined PDF) Download Full PDF

l

RBSE Class 12th Commerce Blueprint 2027 PDF Download

S.No. RBSE Class 12th Commerce Blueprint 2027 (Subject-Wise) Download Link
01 Accountancy (लेखाशास्त्र) Download PDF
02 Business Studies (व्यवसाय अध्ययन) Download PDF
03 Economics (अर्थशास्त्र) Download PDF
04 English Compulsory (अंग्रेजी अनिवार्य) Download PDF
05 Hindi Compulsory (हिंदी अनिवार्य) Download PDF

📢 राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027 की सटीक तैयारी के लिए जुड़ें!

बोर्ड परीक्षा के नए मॉडल पेपर, चैप्टर-वाइज महत्वपूर्ण प्रश्न, वायरल मॉडल पेपर और सरकारी नोटिस सबसे पहले सीधे अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp और Telegram चैनल से अभी जुड़ें:

RBSE 12th Blueprint 2027 PDF Download (Art Stream)

S.No. RBSE Class 12th Arts & Languages Blueprint 2027 (Subject-Wise) Download Link
01 Home Science (गृह विज्ञान) Download PDF
02 Physical Education (शारीरिक शिक्षा) Download PDF
03 Rajasthani Sahitya (राजस्थानी साहित्य) Download PDF
04 History (इतिहास) Download PDF
05 Political Science (राजनीति विज्ञान) Download PDF
06 Geography (भूगोल) Download PDF
★ All Arts Subjects Complete Blueprint 2027 (Combined PDF) Download Full PDF

अगर आप राजस्थान बोर्ड (RBSE) से 12वीं की परीक्षा देने जा रहे हैं, तो एक बात गांठ बांध लीजिए—सिर्फ किताब और नोट्स रटने से 90%+ नहीं आते। असली फर्क तब पड़ता है जब आप बोर्ड के मॉडल पेपर और पिछले सालों के पेपर्स (PYQs) को सही तरीके से हल करना शुरू करते हैं। 12वीं के मार्क्स सिर्फ मार्कशीट तक सीमित नहीं रहते; आगे कॉलेज एडमिशन से लेकर तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं में इनका बहुत बड़ा रोल होता है। इसलिए मेहनत के साथ-साथ एक सटीक स्ट्रेटजी होना बहुत ज़रूरी है।

बोर्ड के बिल्कुल नए और लेटेस्ट एग्जाम पैटर्न को ध्यान में रखकर हमने इस पेज पर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स—तीनों स्ट्रीम्स के सभी विषयों के मॉडल पेपर्स और ब्लूप्रिंट एक जगह उपलब्ध करा दिए हैं।

बस एक काम ज़रूर कीजिएगा: जब भी कोई पेपर सॉल्व करने बैठें, तो घड़ी में 3 घंटे 15 मिनट का टाइमर लगाकर बैठें। इससे आपको यह साफ पता चल जाएगा कि किस सेक्शन में आप अटक रहे हैं, टाइम मैनेजमेंट कैसा है और सबसे बड़ी बात—एग्जाम हॉल में लगने वाला डर बिल्कुल खत्म हो जाएगा।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. RBSE Class 12th Blueprint 2027 क्या है और यह परीक्षा की तैयारी में कैसे मदद करता है?

ब्लूप्रिंट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किया गया आधिकारिक अंक विभाजन प्रारूप है। इसमें यह साफ बताया जाता है कि प्रत्येक अध्याय से बहुविकल्पीय (MCQs), रिक्त स्थान, अतिलघुत्तरात्मक, लघुत्तरात्मक और बड़े निबंधात्मक प्रश्न कितने अंकों के पूछे जाएंगे। इससे छात्र अधिक अंक वाले अध्यायों पर पहले ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।

Q2. क्या RBSE 12वीं का मुख्य बोर्ड पेपर पूरी तरह ब्लूप्रिंट के अनुसार ही बनता है?

हाँ, बोर्ड के परीक्षक और पेपर सेट करने वाली समिति आधिकारिक ब्लूप्रिंट में दिए गए नियमों, इकाई-वार अंकों और प्रश्न प्रारूप को ध्यान में रखकर ही मुख्य बोर्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र तैयार करती है।

Q3. 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में पास होने के लिए न्यूनतम कितने अंक चाहिए?

प्रत्येक विषय में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 33% अंक अनिवार्य हैं। बिना प्रैक्टिकल वाले विषयों (जैसे गणित, कॉमर्स, आर्ट्स के विषय) में 80 अंकों की थ्योरी में से न्यूनतम 26 अंक और 20 सत्रांक में से अंक जोड़कर कुल 33 अंक चाहिए। वहीं साइंस व अन्य प्रैक्टिकल विषयों में 56 अंकों की थ्योरी परीक्षा और 30 अंकों के प्रैक्टिकल में अलग-अलग पास होना आवश्यक होता है।

Q4. क्या बोर्ड परीक्षा में सभी बड़े प्रश्नों में अथवा (Internal Choice) का विकल्प मिलता है?

हाँ, ब्लूप्रिंट के अनुसार दीर्घ उत्तरीय और निबंधात्मक प्रश्नों में आंतरिक विकल्प (Or/अथवा) दिया जाता है, जिससे छात्रों को दो में से किसी एक प्रश्न को चुनने की सुविधा मिलती है।

Q5. RBSE Class 12th Blueprint 2027 PDF को सीधे कैसे डाउनलोड करें?

आप इस पोस्ट में दिए गए साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के अलग-अलग टेबल से अपने विषय के सामने बने Download PDF बटन पर क्लिक करके सीधे ओरिजिनल फाइल डाउनलोड कर सकते हैं, या राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर भी इसे प्राप्त कर सकते हैं।

Pawan
Author & Educator

Pawan

Pavan is a dedicated content writer specializing in government exams, entrance exams, university updates, and academic guidance. With a passion for delivering accurate and student-focused content, he aims to simplify complex exam information

2 thoughts on “RBSE Class 12 Blueprint 2027 PDF Download, Blueprint & Question Paper Pattern.”

Leave a Comment