RBSE 10th Time Table 2027 PDF Download: राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा टाइम टेबल और तैयारी के आसान टिप्स।

RBSE 10th Time Table 2027: अक्टूबर में इस दिन जारी होंगी RBSE 2027 परीक्षा की डेट्स? तथा इस साल के 10th बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल कब तक आएगा? साइंस और मैथ का पेपर किस डेट को होगा? इस तरह के कई सवाल इस समय 10वीं कक्षा में पढ़ रहे लाखों स्टूडेंट्स के मन में चल रहे होंगे और वे बड़े ही बेसब्री से Timetable for class 10 board exam 2027 का इंतजार कर रहे होंगे, लेकिन अब इंतजार खत्म ?

10वीं बोर्ड की परीक्षा एक स्टूडेंट के लाइफ की पहली सबसे बड़ी परीक्षा है, यह वही परीक्षा जिसमे स्टूडेंट पहली बार किसी बड़े परीक्षा से रूबरू हो रहा होता है. चलिए आपको बताते हैं कि RBSE 2027 Class 10 की परीक्षा कब शुरू होगी और इसका टाइम टेबल क्या होगा।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर की 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स के मन में इस समय एक ही सवाल घूम रहा है—परीक्षाएं कब से शुरू होंगी और टाइम टेबल कब तक आएगा? 10वीं की परीक्षा पहली बार होने वाला बड़ा बोर्ड एग्जाम होता है, इसलिए मन में थोड़ी घबराहट और उत्सुकता होना बिल्कुल स्वाभाविक है।

राजस्थान बोर्ड आमतौर पर मुख्य बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी की शुरुआत में अपनी वेबसाइट पर जारी करता है। अगर पिछले कुछ सालों का पैटर्न देखें, तो 10वीं के पेपर फरवरी के आखिरी हफ्ते या मार्च के पहले हफ्ते से शुरू होकर मार्च के तीसरे हफ्ते तक पूरे करा लिए जाते हैं।

राजस्थान बोर्ड 2027 के 10वीं कक्षा की टाइम टेबल कहाँ से और कैसे कर सकते हैं, इसकी लेटेस्ट जानकारी नीचे दी गई है और साथ ही बोर्ड परीक्षा में 95 %+ स्कोर करने के लिए 5 बेहद आसान और असरदार टिप्स भी शेयर किये गये है।

RBSE Class 10 Board Exam Time Table 2027 PDF Download: Important Highlights

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारियां नीचे टेबल में दी गई हैं:

Exam FeaturesKey Details
Board NameBoard of Secondary Education, Rajasthan (RBSE, Ajmer)
Exam NameSecondary (Class 10) Examination 2027
Academic Session2026-2027
Total Compulsory Subjects6 Subjects (Hindi, English, Maths, Science, SST, Third Language)
Expected Exam WindowFebruary – March 2027 (संभावित)
Exam Shift & Timing8:30 AM to 11:45 AM (सुबह की पाली)
Official Websiterajeduboard.rajasthan.gov.in

RBSE 10th Subject-Wise Time Table (Reference Schedule)

कक्षा 10वीं में मैथ्स और साइंस जैसे बड़े विषयों के बीच बोर्ड आमतौर पर ठीक-ठाक गैप (छुट्टी) देता है ताकि आपको रिवीजन करने का पूरा मौका मिल सके.

Exam DateSubject NameExam Time
19 FebruaryEnglish (अंग्रेजी अनिवार्य)8:30 AM to 11:45 AM
23 FebruaryHindi (हिंदी अनिवार्य)8:30 AM to 11:45 AM
28 FebruarySocial Science (सामाजिक विज्ञान)8:30 AM to 11:45 AM
04 MarchScience (विज्ञान)8:30 AM to 11:45 AM
09 MarchMathematics (गणित)8:30 AM to 11:45 AM
12 MarchThird Language (संस्कृत / उर्दू / अन्य)8:30 AM to 11:45 AM

जरूरी बात (Important Disclaimer): राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने अभी सत्र 2026-2027 के लिए ऑफिशियल टाइम टेबल जारी नहीं किया है। नीचे दी गई तारीखें पिछले साल (2026) के पेपर शेड्यूल पर आधारित हैं। यह सिर्फ आपकी पढ़ाई की प्लानिंग और आइडिया के लिए दी गई हैं ताकि आप अपनी तैयारी शुरू कर सकें। जैसे ही बोर्ड की तरफ से नया टाइम टेबल आएगा, उसे यहां तुरंत अपडेट कर दिया जाएगा।

RBSE 10th Time Table 2027 PDF डाउनलोड कैसे करे ? ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

जब बोर्ड अपनी वेबसाइट पर टाइम टेबल अपलोड कर देगा, तब आप इन आसान स्टेप्स से उसकी ओरिजिनल पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले राजस्थान बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दाईं तरफ News Update वाले बॉक्स को देखें।
  3. वहाँ आपको Secondary (Class 10) Examination Time Table 2027 का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  4. क्लिक करते ही आपके सामने पूरा टाइम टेबल पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  5. ऊपर दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फाइल को मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें और उसका एक प्रिंट निकालकर अपनी स्टडी टेबल के सामने चिपका लें।

RBSE 10th Time Table के हिसाब से सेट करें पानी तैयारी।

परीक्षा की तारीखों का पहले से अंदाजा होने से स्टूडेंट्स को काफी मदद मिलती है:

  • गैप के हिसाब से प्लानिंग: आपको पहले ही पता चल जाता है कि किस पेपर में कितनी छुट्टियां मिली हैं। जिस विषय में कम गैप हो, उसे आप पहले ही अच्छी तरह तैयार करके रख सकते हैं।
  • दिमागी टेंशन से राहत: जब तारीखें साफ होती हैं, तो मन का डर दूर हो जाता है और पढ़ाई में मन लगना शुरू हो जाता है।
  • समय पर रिवीजन: तारीखों को सामने रखकर आप अपने पूरे कोर्स को जनवरी तक खत्म करने का एक सही टाइम टेबल बना सकते हैं।

5 Practical Preparation Tips for RBSE 10th Board Exam 2027

10वीं बोर्ड में बढ़िया नंबर लाने के लिए ये 5 टिप्स अपनी रोज की पढ़ाई में जरूर शामिल करें:

  1. NCERT किताबों को आधार बनाएं: राजस्थान बोर्ड का पूरा पेपर आपकी सरकारी टेक्स्टबुक से ही बनता है। किसी गाइड या पास-बुक के चक्कर में पड़ने से पहले अपनी किताबों के हर चैप्टर, बॉक्स में दी गई जानकारी और उदाहरणों को दो बार जरूर पढ़ लें।
  2. गणित के फॉर्मूलों की एक अलग कॉपी बनाएं: मैथ्स में सिर्फ सवाल रटने से काम नहीं चलता। सारे फॉर्मूले और थ्योरम एक पतली कॉपी में लिखकर रोज सुबह 10 मिनट दोहराएं। सवाल हल करते समय स्टेप बाय स्टेप लिखने की आदत डालें।
  3. साइंस में डायग्राम और रिएक्शन की प्रैक्टिस करें: साइंस में अगर पूरे नंबर चाहिए तो सिर्फ थ्योरी लिखने से बात नहीं बनेगी। पेंसिल से साफ-सुथरे डायग्राम बनाना और केमिकल रिएक्शंस को लिखकर बैलेंस करना सीखें।
  4. सोशल साइंस में पॉइंट बनाकर उत्तर लिखें: सामाजिक विज्ञान में लंबे-लंबे पैराग्राफ लिखने से बचें। उत्तर हमेशा हेडिंग डालकर और मुख्य बातों को पॉइंट में लिखें। साथ ही, मैप (नक्शा) भरने की प्रैक्टिस पहले से करके रखें क्योंकि इसके पूरे 4-5 नंबर मुफ्त के होते हैं।
  5. हिंदी और अंग्रेजी को हल्के में न लें: अक्सर स्टूडेंट्स पूरा साल सिर्फ मैथ्स और साइंस पढ़ते रहते हैं और भाषा के विषयों को छोड़ देते हैं। हिंदी और इंग्लिश में निबंध, पत्र और व्याकरण का फॉर्मेट अच्छे से समझ लें; यह आपके कुल प्रतिशत को काफी ऊपर ले जाएगा।

Conclusion

Time Table बोर्ड परीक्षा की तैयारी को सही रफ्तार देने और परीक्षा को सुनियोजित बनाने में अहम होता है, छात्रों को ऑफिशियल डेट शीट आने का इंतजार में अपने समय ख़राब नहीं करना चाहिए बल्कि स्टूडेंट्स को पिछले साल के पैटर्न को देखकर आज से ही एक-एक कर के हर एक चैप्टर की विद्यिवत तयारी शुरू करना चाहिए। तयारी करते वक़्त हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्क भी करे जैसे कठिन विषयों पर थोड़ा ज्यादा वक्त दें, लिखकर याद करने की आदत डालें और समय पर रिवीजन करें। अगर आपकी तैयारी मजबूत होगी, तो बोर्ड परीक्षा का डर अपने आप खत्म हो जाएगा और रिजल्ट भी शानदार रहेगा।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. राजस्थान बोर्ड 10वीं का टाइम टेबल 2027 कब तक आएगा?

उत्तर: राजस्थान बोर्ड (RBSE) आमतौर पर बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल नवंबर-दिसंबर के बीच जारी होता है, टाइम टेबल जारी होने पर आयोग के तरफ से उसके ऑफिसियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

Q2. आरबीएसई 10वीं के पेपर किस समय होते हैं?

उत्तर: 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं आमतौर पर सुबह की पाली में होती हैं। इसका समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक (कुल 3 घंटे 15 मिनट) रहता है।

Q3. 10वीं का लिखित पेपर कितने नंबर का होता है?

उत्तर: बोर्ड का मुख्य लिखित पेपर 80 नंबर का होता है। बाकी के 20 नंबर स्कूल की तरफ से दिए जाते हैं। कुल मिलाकर 100 नंबर का पेपर होता है।

Brijesh K Yadav

Brijesh Kumar Yadav is an experienced teacher and content creator with over 10 years of professional experience. He is the founder of BestFunda.com, a platform dedicated to guiding students from 10th, 12th, and graduation levels. Brijesh provides valuable career advice through blogs, videos, and social media. As an entrepreneur and career coach, he is passionate about helping students make informed decisions and build successful futures.

Leave a Comment