RBSE 10th Blueprint 2027 PDF Download & Exam Pattern.

RBSE 10th Blueprint 2027 PDF Download: राजस्थान बोर्ड हर साल मुख्य बोर्ड परीक्षा से पहले हर सब्जेक्ट का ब्लूप्रिंट जारी कर देता है, जिससे कि विद्यार्थियों को इंपॉर्टेंट टॉपिक्स और चैप्टर-वाइज़ सही मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन का पता चल सके और वे अपनी तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।

किसी भी स्टूडेंट का एक ही लक्ष्य होता है कि कैसे ज़्यादा से ज़्यादा मार्क्स हासिल करें। तो मार्क्स हासिल करने के लिए केवल हार्ड वर्क या मेहनत करना ही काफी नहीं है; उसके लिए ज़रूरी है कि बुद्धिमानी से कुछ इंपॉर्टेंट चैप्टर्स और टॉपिक्स को सबसे ज़्यादा टाइम देकर उनको बार-बार पढ़ा जाए, रिवीजन किया जाए, और जो ज़्यादा इंपॉर्टेंट नहीं हैं, उन पर कम टाइम दिया जा सकता है।

चूँकि बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं के बच्चों के लिए पहली बार होती है और यह एक तरीके से अगर आप देखें, तो थोड़ी हेक्टिक भी हो जाती है, थोड़ी टफ भी हो जाती है। उसके लिए ज़रूरी है कि आप ब्लूप्रिंट को बहुत ही ज़रूरी तैयारी का हिस्सा मानकर इसकी स्टडी ज़रूर करें।

Key Highlights

  • Board aur Class: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE / BSER), कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027।
  • Marks Distribution: हर विषय का लिखित पेपर 80 नंबर का होगा और 20 नंबर स्कूल की तरफ से दिए जाएंगे।
  • Exam Time: बोर्ड परीक्षा में पूरा पेपर हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा।
  • Available Subjects: गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेज़ी और अन्य सभी विषयों के ब्लूप्रिंट PDF यहाँ उपलब्ध हैं।

राजस्थान बोर्ड से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे सभी छात्रों के लिए हर सब्जेक्ट का ब्लूप्रिंट देखना होता है। अक्सर छात्र पूरी किताब पढ़ लेते हैं, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आता कि किस पाठ से कितने नंबर के सवाल पूछे जाएंगे। सही योजना के बिना मेहनत करने से परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक नंबर नहीं आ पाते।

ब्लूप्रिंट आपको यह साफ-साफ बताता है कि किस पाठ से 1-1 नंबर के छोटे सवाल आएंगे और किन पाठों से बड़े निबंध वाले सवाल पूछे जाएंगे। राजस्थान बोर्ड ने 2027 की परीक्षा के लिए नया ब्लूप्रिंट जारी कर दिया है। इसे देखकर आप ज्यादा नंबर वाले पाठ पहले तैयार कर सकते हैं और कम समय में बेहतरीन तैयारी कर सकते हैं। नीचे दी गई टेबल से आप अपने विषय का ब्लूप्रिंट PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE 10th Blueprint 2027 PDF Download All Subject

S.No. RBSE Class 10th Blueprint 2027 (Subject-Wise) Download Link
01 Science (विज्ञान) – Blueprint 2027 Download PDF
02 Mathematics (गणित) – Blueprint 2027 Download PDF
03 Hindi (हिंदी अनिवार्य) – Blueprint 2027 Download PDF
04 English (अंग्रेजी अनिवार्य) – Blueprint 2027 Download PDF
05 Social Science (सामाजिक विज्ञान) – Blueprint 2027 Download PDF
06 Sanskrit (संस्कृत) – Blueprint 2027 Download PDF
07 Urdu (उर्दू) – Blueprint 2027 Download PDF
★ All Subjects Complete Blueprint 2027 (Combined) Download Full PDF
📢 राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027 की सटीक तैयारी के लिए जुड़ें!

बोर्ड परीक्षा के नए मॉडल पेपर, चैप्टर-वाइज महत्वपूर्ण प्रश्न, वायरल मॉडल पेपर और सरकारी नोटिस सबसे पहले सीधे अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp और Telegram चैनल से अभी जुड़ें:

RBSE Class 10 Blueprint 2027 PDF Download Hindi

सभी विषयों—हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित के साथ बाकी भी विषयों के ब्लूप्रिंट यहाँ पर दिए गए हैं।

आप स्टूडेंट्स, जो मेहनत करते हैं पूरी शिद्दत से बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाने के लिए, उनको केवल हार्ड वर्क से या स्कूल में बनाए गए नोट्स और बुक से या क्वेश्चन बैंक से पढ़कर ही मार्क्स नहीं आते हैं; थोड़ी स्मार्ट स्ट्रेटजी भी अपनानी होती है बच्चों को।

जब आप तैयारी कर रहे हों, तो तैयारी करने के साथ-साथ हर चैप्टर का टॉपिक-वाइज़ वेटेज जरूर देखें कि किसका कितना वेटेज है, और उस हिसाब से अपनी तैयारी के लिए समय को डिस्ट्रीब्यूट करें, जिससे कि मैक्सिमम मार्क्स लाने पर फोकस कर पाएँ। यह किसी भी एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाने की बेहतरीन स्ट्रेटजी होती है।

सबसे पहली बात यह है कि मार्क्स-वाइज़ चैप्टर और टॉपिक का डिस्ट्रीब्यूशन जानना बहुत जरूरी है। तो आप सभी विषयों के ब्लूप्रिंट डाउनलोड करिए और उसको चेक कीजिए कि किसमें कितना आता है, और उसके साथ तैयारी कीजिए।

बोर्ड परीक्षा में अच्छे मार्क्स के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. क्या RBSE 10th बोर्ड का मुख्य पेपर पूरी तरह ब्लूप्रिंट के हिसाब से ही बनता है?

हाँ, RBSE 10th बोर्ड का पेपर तैयार करने वाले शिक्षक आधिकारिक ब्लूप्रिंट के नियमों और अंकों के हिसाब से ही मुख्य परीक्षा का पेपर बनाते हैं।

Q2. राजस्थान बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

पास होने के लिए छात्र को हर विषय में कम से कम 33% नंबर लाने होते हैं। इसमें 80 नंबर का लिखित पेपर और 20 नंबर का स्कूल का सत्रांक दोनों शामिल होते हैं।

Q3. RBSE Class 10th Blueprint क्या होता है और इससे क्या फायदा मिलता है?

ब्लूप्रिंट बोर्ड द्वारा जारी किया गया एक नक्शा होता है, जिससे यह पता चलता है कि किस पाठ से कितने अंक के सवाल आएंगे और सवालों का प्रकार कैसा होगा (जैसे छोटे सवाल, खाली जगह या बड़े सवाल)। इससे रिवीजन करना बहुत आसान हो जाता है।

[हल सहित PDF] UP Board 10th Model Paper 2027 PDF Download: All Subjects Direct Link.

UP Board Model Paper 2027 Class 10

UP Board Class 10 Model Paper 2027 PDF: डाउनलोड करें हल सहित (With Solutions)। 20 OMR बहुविकल्पीय प्रश्न, खंड ‘ब’ के सभी दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के सटीक उत्तर और मार्किंग स्कीम यहाँ देखें।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं (High School) के स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड एग्जाम जीवन की पहली सबसे बड़ी परीक्षा होती है। पहली बार बोर्ड एग्जाम देने के कारण ज्यादातर स्टूडेंट्स के मन में यह डर रहता है कि OMR शीट कैसे भरनी है, पेपर का लेवल कैसा होगा और किस चैप्टर से कितने मार्क्स के क्वेश्चन पूछे जाएंगे। इसी समस्या को दूर करने के लिए स्टूडेंट्स इंटरनेट पर UP Board Model Paper 2027 Class 10 सर्च करते हैं। इस पोस्ट में आपको सभी मुख्य और वैकल्पिक विषयों के सब्जेक्ट-वाइज मॉडल पेपर PDF डाउनलोड बटन, ऑफिशियल वेबसाइट कनेक्ट लिंक, नया 20+50+30 मार्किंग पैटर्न और टॉपर्स की तैयारी की स्ट्रेटेजी मिलेगी।

UP Board Model Paper 2027 Class 10: Key Highlights

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad – UPMSP) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की मुख्य जानकारी नीचे टेबल में दी गई है.

विवरण (Particulars) मुख्य जानकारी (Details)
बोर्ड का नाम (Board Name) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP)
परीक्षा का नाम (Exam Name) UP Board Class 10 (High School) Examination 2027
शैक्षणिक सत्र (Academic Session) 2026–2027
मुख्य कीवर्ड (Main Focus) UP Board Model Paper 2027 Class 10
पेपर का पैटर्न (Question Paper Pattern) 70 Marks Theory (20 Marks OMR + 50 Marks Descriptive) + 30 Marks Internal Assessment
परीक्षा का समय (Exam Duration) 3 घंटे 15 मिनट (शुरुआती 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए)
पासिंग मार्क्स (Passing Marks) प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% मार्क्स (थ्योरी में 70 में से कम से कम 23 अंक अनिवार्य)
आधिकारिक पोर्टल (Official Portal) 🔗 upmsp.edu.in/Board_ModelPaper.aspx

UP Board Class 10 Exam Pattern 2027: OMR और कॉपी का नया नियम समझें

मॉडल पेपर डाउनलोड करने से पहले हर स्टूडेंट को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का नया परीक्षा पैटर्न समझना बहुत जरूरी है। UPMSP ने हाईस्कूल के सभी विषयों के प्रश्नपत्र को दो मुख्य खंडों (खंड ‘अ’ और खंड ‘ब’) में बांटा है।

1. 100 Marks का पूरा हिसाब (70 + 30 Formula)

हाई स्कूल में प्रत्येक विषय कुल 100 मार्क्स का होता है, जिसे दो हिस्सों में बांटा गया है:

  • 70 Marks (लिखित परीक्षा / Written Board Exam): इसका पेपर आपको बोर्ड एग्जाम सेंटर पर देना होता है।
  • 30 Marks (आंतरिक मूल्यांकन / Internal Assessment): ये मार्क्स आपके स्कूल के प्रोजेक्ट वर्क, मासिक परीक्षा (Monthly Tests) और प्रैक्टिकल फाइल के आधार पर मिलते हैं।

2. 70 Marks के पेपर के दो हिस्से (खंड ‘अ’ और खंड ‘ब’)

जब आपके हाथ में UP Board Model Paper 2027 Class 10 आएगा, तो उसमें आपको दो सेक्शन मिलेंगे.

खंड (Section) प्रश्नों का प्रकार (Question Type) कुल अंक (Total Marks) उत्तर कहाँ लिखना है? (Answer Medium)
खंड (Section) खंड 'अ' (Section A) प्रश्नों का प्रकार 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs - प्रत्येक 1 अंक) कुल अंक 20 Marks उत्तर कहाँ लिखना है? 🔵 OMR Sheet पर नीले या काले बॉल पॉइंट पेन से गोले भरकर
खंड (Section) खंड 'ब' (Section B) प्रश्नों का प्रकार वर्णनात्मक प्रश्न (लघु उत्तरीय एवं विस्तृत उत्तरीय प्रश्न) कुल अंक 50 Marks उत्तर कहाँ लिखना है? 📝 पारंपरिक उत्तर पुस्तिका (Answer Copy) में लिखकर

जरूरी नियम: OMR शीट पर एक बार गोला भरने के बाद उसे काटने, व्हाइटनर (Whitener) लगाने या खुरचने की अनुमति नहीं होती। ऐसा करने पर उस सवाल का नंबर कट जाता है। इसलिए मॉडल पेपर के शुरुआती 20 MCQs को हल करते समय OMR प्रैक्टिस शीट का इस्तेमाल जरूर करें।

UP Board 2027 Free Study Material

बोर्ड परीक्षा की पूरी तैयारी BestFunda के साथ करें!

UP Board के नवीनतम Model Papers, Chapter-wise Solutions, Handwritten Notes और Latest Updates सीधे अपने फोन पर पाने के लिए हमारे ऑफिशियल ग्रुप्स से अभी जुड़ें:

UP Board Model Paper 2027 Class 10: Main Compulsory Subjects PDF Download

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के लगभग सभी स्टूडेंट्स के पास 6 मुख्य विषय होते हैं—हिंदी, अंग्रेजी (या संस्कृत), गणित (या गृह विज्ञान), विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और चित्रकला। अगर आप इन मुख्य विषयों के लिए up board model paper 2027 class 10 डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई टेबल में सब्जेक्ट कोड के साथ डायरेक्ट PDF डाउनलोड बटन दिए गए हैं:

Class 10 Main Subjects Model Paper 2027 Table

Subject Name (विषय का नाम) Model Paper 2027 PDF Download
901 Hindi (हिंदी)
📥 Download PDF
902 Elementary Hindi (प्रारंभिक हिंदी)
📥 Download PDF
917 English (अंग्रेजी)
📥 Download PDF
928 Mathematics (गणित)
📥 Download PDF
931 Science (विज्ञान)
📥 Download PDF
932 Social Science (सामाजिक विज्ञान)
📥 Download PDF
930 Home Science (गृह विज्ञान)
📥 Download PDF
936 Drawing (चित्रकला)
📥 Download PDF
923 Sanskrit (संस्कृत)
📥 Download PDF
941 Computer (कंप्यूटर)
📥 Download PDF
935 Commerce (वाणिज्य)
📥 Download PDF

UP Board Model Paper 2027 Class 10: Language, Computer, Commerce & Additional Subjects

मुख्य विषयों के अलावा बहुत से स्टूडेंट्स कंप्यूटर, संस्कृत, वाणिज्य (Commerce), कृषि या संगीत जैसे विषय चुनते हैं। नीचे दी गई टेबल में इन सभी विषयों के सब्जेक्ट कोड और मॉडल पेपर 2027 डाउनलोड लिंक दिए गए हैं:

Class 10 Language & Elective Subjects Model Paper 2027 Table

Subject Name (विषय का नाम) Model Paper 2027 PDF Download
923 Sanskrit (संस्कृत)
📥 Download PDF
941 Computer (कम्प्यूटर)
📥 Download PDF
935 Commerce (वाणिज्य)
📥 Download PDF
937 Agriculture (कृषि)
📥 Download PDF
904 Urdu (उर्दू)
📥 Download PDF
933 Music Vocal - संगीत (गायन)
📥 Download PDF
934 Music Instrumental - संगीत (वादन)
📥 Download PDF
944 NCC (एन.सी.सी.)
📥 Download PDF

Subject-Wise Analysis: 10वीं के मुख्य विषयों के मॉडल पेपर में क्या खास है?

केवल UP Board Model Paper 2027 Class 10 डाउनलोड करना काफी नहीं है; आपको यह पता होना चाहिए कि किस विषय के पेपर में किन टॉपिक्स से सबसे ज्यादा सवाल बनते हैं। चलिए एक अनुभवी टीचर की नजर से मुख्य विषयों का ब्लूप्रिंट समझते हैं:

1. Science (विज्ञान - Code 931)

विज्ञान का 70 नंबर का पेपर तीन भागों में बंटा होता है—भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology)।

  • खंड 'अ' (20 MCQs): इसमें उपभाग-1 (Physics से 7 प्रश्न), उपभाग-2 (Chemistry से 6 प्रश्न) और उपभाग-3 (Biology से 7 प्रश्न) पूछे जाते हैं।
  • खंड 'ब' (50 Marks Descriptive):
    • Chemical Substances (रसायन विज्ञान - 20 Marks): रासायनिक अभिक्रियाएं, अम्ल-क्षार एवं लवण, धातु-अधातु तथा कार्बन एवं उसके यौगिक (IUPAC नामकरण और साबुनीकरण बहुत इम्पोर्टेन्ट हैं)।
    • World of Living (जीव विज्ञान - 20 Marks): जैव प्रक्रम (पाचन, श्वसन, उत्सर्जन के नामांकित चित्र), नियंत्रण एवं समन्वय, जनन और आनुवंशिकता।
    • Natural Phenomena & Current Effects (भौतिक विज्ञान - 25 Marks + 5 Marks पर्यावरण): प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन, मानव नेत्र और विद्युत धारा व चुंबकीय प्रभाव के न्यूमेरिकल्स।

2. Mathematics (गणित - Code 928)

गणित के पेपर में स्टूडेंट्स अक्सर समय कम पड़ने की शिकायत करते हैं। मॉडल पेपर के अनुसार सबसे ज्यादा वेटेज इन यूनिट्स का है:

  • बीजगणित (Algebra - 18 Marks): दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म, द्विघात समीकरण और समांतर श्रेणियां।
  • त्रिकोणमिति (Trigonometry - 12 Marks): त्रिकोणमिति का परिचय और ऊँचाई एवं दूरी (Height & Distance) से 4 या 6 नंबर का एक फिक्स सवाल आता है।
  • निर्देशांक ज्यामिति एवं ज्यामिति (Geometry - 15 Marks): त्रिभुज (थेल्स प्रमेय) और वृत्त की स्पर्श रेखाएं।
  • मेंसुरेशन और सांख्यिकी (Mensuration & Statistics - 20 Marks): पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन (10 अंक) तथा माध्य, माध्यिका और बहुलक (10 अंक)।

3. Social Science (सामाजिक विज्ञान - Code 932)

सामाजिक विज्ञान में चार विषय शामिल हैं—इतिहास (20 अंक), भूगोल (20 अंक), नागरिक शास्त्र (15 अंक) और अर्थशास्त्र (15 अंक)।

  • मानचित्र कार्य (Map Work - 10 Marks): मॉडल पेपर के अंत में 5 नंबर इतिहास (जैसे—जलियांवाला बाग कहाँ है, कांग्रेस का अधिवेशन कहाँ हुआ) और 5 नंबर भूगोल (जैसे—प्रमुख बांध, मिट्टी के क्षेत्र, परमाणु ऊर्जा केंद्र) के मैप के सवाल होते हैं। थोड़ी-सी प्रैक्टिस से ये 10 नंबर पक्के हो जाते हैं।

4. Hindi (हिंदी - Code 901) & Drawing (चित्रकला - Code 936)

  • हिंदी: शुरुआती 20 OMR प्रश्नों में हिंदी गद्य-पद्य का इतिहास, रस, छंद, अलंकार, उपसर्ग, प्रत्यय और समास पूछे जाते हैं। वर्णनात्मक भाग में गद्यांश-पद्यांश की व्याख्या, संस्कृत अनुवाद, जीवन परिचय (लेखक व कवि) और निबंध लेखन आता है।
  • चित्रकला: बहुत से स्टूडेंट्स इस बात में गलती करते हैं कि उन्हें 'आलेखन कला' (Drawing Design) और 'प्राविधिक कला' (Technical Drawing) दोनों के OMR प्रश्न नहीं करने होते हैं। आपको दोनों में से किसी एक भाग के ही 20 बहुविकल्पीय प्रश्न OMR शीट पर भरने होते हैं।

How to Download UP Board Model Paper 2027 Class 10 from Official Website?

अगर आप सीधे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपने मोबाइल में PDF फाइल सेव करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. स्टेप 1: सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ऑफिशियल वेबसाइट के मॉडल पेपर पेज upmsp.edu.in पर जाएं।
  2. स्टेप 2: पेज खुलने पर आपको स्क्रीन पर Class 9th, Class 10th, Class 11th और Class 12th के अलग-अलग कॉलम दिखाई देंगे।
  3. स्टेप 3: "Model Paper Class 10th" वाले सेक्शन में जाएं।
  4. स्टेप 4: वहाँ अपने विषय का नाम और कोड (जैसे—901 Hindi, 928 Maths, 931 Science) देखें।
  5. स्टेप 5: विषय के ठीक सामने दिए गए "Download" लिंक पर क्लिक करें।
  6. स्टेप 6: PDF फाइल आपके फोन या लैपटॉप में खुल जाएगी। इसे सेव कर लें और प्रैक्टिस के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।

Toppers Strategy: 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95% मार्क्स लाने के लिए मॉडल पेपर कैसे हल करें?

हर साल लाखों स्टूडेंट्स UP Board Model Paper 2027 Class 10 डाउनलोड करते हैं, लेकिन 90% से ऊपर मार्क्स उन्हीं के आते हैं जो सही तरीके से प्रैक्टिस करते हैं। अब सवाल आता है कि मॉडल पेपर से प्रैक्टिस शुरू कहाँ से करें?

  1. शुरुआती 1 घंटे में OMR + छोटे सवाल निपटाएं: जब आप घर पर मॉडल पेपर हल करने बैठें, तो कोशिश करें कि शुरुआती 35 से 40 मिनट में आपके 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (OMR शीट पर गोले भरने सहित) पूरे हो जाएं। इससे आपके पास 50 नंबर के लिखने वाले पेपर के लिए सवा दो घंटे से ज्यादा का समय बचेगा।
  2. विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में फ्लोचार्ट और चित्र बनाएं: बायोलॉजी में जहां भी संभव हो, पेंसिल से साफ-सुथरा नामांकित चित्र (Labeled Diagram) बनाएं। सामाजिक विज्ञान में लॉन्ग आंसर (6 Marks) को पैराग्राफ में लिखने के बजाय हेडिंग और बुलेट पॉइंट्स में लिखें।
  3. हर रविवार 1 मॉडल पेपर का टेस्ट दें: नवंबर से जनवरी के बीच हर रविवार को सुबह 8:30 से 11:45 बजे (जो बोर्ड परीक्षा की सुबह की शिफ्ट का समय होता है) के बीच बैठकर एक पूरा मॉडल पेपर बिना किताब देखे हल करें। इससे एग्जाम हॉल का डर पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
  4. अपनी गलतियों की 'Mistake Notebook' बनाएं: मॉडल पेपर हल करने के बाद जो सवाल आपसे नहीं बने या जो फॉर्मूले आप भूल गए, उन्हें एक पतली कॉपी में नोट कर लें। एग्ज़ाम से एक दिन पहले रिविज़न में यही कॉपी सबसे ज्यादा काम आएगी।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. मैं UP Board Model Paper 2027 Class 10 के सभी विषयों का PDF कहाँ से डाउनलोड कर सकता हूँ?

उत्तर: आप इस आर्टिकल में ऊपर दी गई सब्जेक्ट-वाइज टेबल में Download PDF बटन पर क्लिक करके या सीधे यूपी बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल upmsp.edu.in पर जाकर सभी विषयों के मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

Q2. UP Board Class 10 में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

उत्तर: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कुल 100 में से कम से कम 33 मार्क्स चाहिए। इसमें 70 अंकों की लिखित परीक्षा में न्यूनतम 23 अंक लाना अनिवार्य है।

Q3. क्या 2027 की बोर्ड परीक्षा में सिलेबस कम किया गया है?

उत्तर: यूपी बोर्ड (UPMSP) वर्तमान में 100% NCERT-आधारित सिलेबस पर परीक्षा आयोजित कर रहा है। साथ ही बोर्ड के नए नियम के अनुसार सिलेबस की प्रत्येक यूनिट से प्रश्न पूछना अनिवार्य है, इसलिए किसी भी चैप्टर को पूरी तरह छोड़ने के बजाय मॉडल पेपर के अनुसार सभी यूनिट्स के मुख्य टॉपिक्स तैयार करें।