MP Board 10th Blueprint 2027: एमपी बोर्ड के 10th बोर्ड की परीक्षा से पहले बोर्ड के तरह से मैन बोर्ड परीक्षा के लिए पूरा ब्लूप्रिन्ट जारी किया जाता है जो छात्रों के लिए बहुत मददगार होता है, इसस स्टूडेंट्स को अपने मुख्य परीक्षा से पहले इम्पॉर्टन्ट टोपिक्स और उनके मार्क्स के बारे मे सही जानकारी मिल जाती है, कि अब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव क्वेशन कितने मार्क्स के आएंगे। मैथ्स, साइंस और इंग्लिश जैसे कठिन विषयों के लिए ये रामबाण साबित होता है। MP Board 10th Blueprint 2027 PDF नीचे टेबल मे दिए गए लिंक्स से डायरेक्टली डाउनलोड कर सकते है।
मुख्य बिंदु
- चैप्टर-वाइज मार्किंग का सीक्रेट: किस चैप्टर से 1 नंबर के MCQs आएंगे और कहां से 4 नंबर के लॉन्ग आंसर, ब्लूप्रिंट से यह सटीक जानकारी पाएं और अपनी मेहनत सही जगह लगाएं।
- मीडियम की नो-टेंशन: हिंदी और इंग्लिश मीडियम (Hindi & English Medium) के छात्रों के लिए मैथ्स, साइंस और SST जैसे सभी मुख्य विषयों की ओरिजिनल PDF एक ही जगह पर।
- नया 75+25 का मार्किंग फॉर्मूला: 10वीं के नए पासिंग रूल और 75 नंबर की थ्योरी के स्ट्रक्चर को डिकोड करें, ताकि कोई कन्फ्यूजन न रहे।
- स्मार्ट स्टडी हैक: गधों की तरह पूरी किताब रटने के बजाय, ब्लूप्रिंट के ज्यादा वेटेज (High Weightage) वाले चैप्टर्स पर फोकस करें और कम समय में टॉपर्स जैसी तैयारी करें।
MP Board 10th Blueprint 2027 PDF Download
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के नए सत्र 2027 के लिए कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ब्लूप्रिंट सबसे जरूरी दस्तावेज है। बिना मार्किंग स्कीम (अंक योजना) और यह जाने कि किस पाठ से कितने नंबर के सवाल आएंगे, तैयारी करना अंधेरे मे तीर चलाने जैसा होता है ।
यहाँ आप जानेंगे कि ब्लूप्रिंट की PDF कैसे डाउनलोड करें और इसे समझकर बोर्ड परीक्षा में 95 % से अधिक मार्क्स लाने के लिए बेहतरीन रणनीति बना कर तैयारी करे।
Note: अगर आप 10वीं कक्षा मे पढ़ रहे है और बोर्ड परीक्षा से पहले अच्छे मार्क लाने वाले एक्सपर्ट टीचर के द्वारा तैयार किए गए विज्ञान, गणित और इंग्लिश जैसी अन्य विषयों के हिन्दी और इंग्लिश दोनों माध्यम मे नोट्स चाहिए नीचे दिए गए ग्रुप को जॉइन करे और नोट्स का पीडीएफ़ पाने के लिए मैसेज करे ।
बोर्ड परीक्षा की पूरी तैयारी BestFunda के साथ करें!
MP Board के नवीनतम Model Papers, Chapter-wise Solutions, Handwritten Notes और Latest Updates सीधे अपने फोन पर पाने के लिए हमारे ऑफिशियल ग्रुप्स से अभी जुड़ें:
MP Board 10th Blueprint 2027 Hindi and English Medium
बहुत से छात्रों को यह भ्रम रहता है कि हिंदी माध्यम और अंग्रेजी माध्यम के लिए ब्लूप्रिंट अलग-अलग आता है। एमपी बोर्ड द्वारा जारी किया जाने वाला MP Board Class 10th Blueprint 2027 दोनों ही माध्यमों के लिए बिल्कुल एक जैसा (समान) होता है।
पीडीएफ फाइल में विषयों के नाम हिंदी में (जैसे—विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान) लिखे होते हैं, लेकिन मार्किंग स्कीम और किस पाठ से कितने नंबर का पूछा जाएगा (चैप्टर वेटेज), यह नियम अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों पर भी पूरी तरह से वैसा ही लागू होता है।
10वीं बोर्ड परीक्षा पैटर्न 2027:
कक्षा 10वीं के सभी मुख्य विषयों (गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषाएं) का पेपर 75 अंक का थ्योरी और 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट/प्रैक्टिकल) के आधार पर होता है।
- Total Theory Paper: 75 Marks
- Objective Type Questions (MCQs): 30 Marks
- Subjective Questions (2 Marks): 24 Marks
- Analytical/Long Questions (3 & 4 Marks): 21 Marks
MP Board Class 10th Blueprint 2027 PDF Download
| क्र.सं. | विषय (Subject) | ब्लूप्रिंट / पेपर लिंक |
|---|---|---|
| ★ | Class 10th Official Blueprint (संपूर्ण अंक विभाजन PDF) | Download PDF |
| 01 | Science (विज्ञान ब्लूप्रिंट व पेपर) | Download PDF |
| 02 | Mathematics (गणित ब्लूप्रिंट व पेपर) | |
| 03 | Social Science (सामाजिक विज्ञान ब्लूप्रिंट व पेपर) | Download PDF |
| 04 | English (अंग्रेजी ब्लूप्रिंट व पेपर) | Download PDF |
| 05 | Hindi (हिंदी ब्लूप्रिंट व पेपर) | Download PDF |
| 06 | Sanskrit (संस्कृत ब्लूप्रिंट व पेपर) | Download PDF |
MP Board Class 10th Blueprint 2027 किन बातों का ध्यान रखे छात्र
गणित और विज्ञान कक्षा 10वीं के सबसे महत्वपूर्ण विषय जाने जाते हैं। इस साल होने वाली आगामी बोर्ड परीक्षा MP Board Class 10th Blueprint 2026-27 को अगर देखें तो विज्ञान और गणित के विषयों के लिए क्या चीजें महत्वपूर्ण हैं?
विज्ञान (Science): विज्ञान के ब्लूप्रिंट में साफ-साफ बताया गया है कि भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology) के किन पाठों से 1 नंबर वाले वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions) आएंगे और किन पाठों से चित्र (Diagrams) वाले 4 नंबर के बड़े सवाल पूछे जाएंगे। उदाहरण के लिए, “प्रकाश (Light)” या “जैव प्रक्रम (Life Processes)” जैसे पाठों से सबसे ज्यादा नंबर के सवाल बनते हैं।
गणित (Mathematics): गणित के ब्लूप्रिंट को देखकर आप यह आसानी से तय कर सकते हैं कि प्रमेय (Theorems) और बड़ी गणना (Long Calculations) वाले सवाल किस पाठ से तैयार करने हैं।
Official Website से MP Board Class 10th Blueprint 2026- 27 PDF Download कैसे करें?
MP Board Class 10th Blueprint 2027 को official portal से download करने का step-by-step process नीचे दिया गया है:
- Official Website Visit करें: अपने मोबाइल या लैपटॉप में MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in को ओपन करें।
- Academics Section खोजें: Homepage पर ‘Academics’ या ‘Circulars/Orders’ वाले tab पर click करें।
- Blueprint Link पर Click करें: वहाँ दी गई लिस्ट में “Revised Blueprint and Marking Scheme for Classes 9 to 12 Session 2026-27” का लिंक खोजें।
- PDF Open करें: लिंक पर क्लिक करते ही एक Combined PDF open होगी, जिसमें सभी classes का डाटा होगा।
- Save & Print: इस MP Board Class 10th Blueprint 2026-27 PDF Download करें। अपने Class 10th वाले section पर scroll करें और प्रिंटआउट लेकर अपनी study table पर रख लें।
Blueprint PDF को Read (Decode) कैसे करें?
PDF download करने के बाद, Table को समझना बहुत ज़रूरी है:
- इकाई का नाम (Chapter Name): सबसे पहली column में chapter का नाम होता है।
- आवंटित अंक (Total Marks): यह बताता है कि उस chapter से paper में कुल कितने नंबर के questions आएंगे।
- प्रश्नों का प्रकार (Question Types): आगे की columns में 1 Mark, 2 Marks, 3 Marks, और 4 Marks लिखा होता है।
- Smart Tip: जिस chapter के सामने 4 Marks वाले column में डैश (-) लगा हो, उस chapter से बड़े answers बिल्कुल याद न करें। अपना समय बचाएं और Blueprint के अनुसार ही पढ़ें।
Class 10th Premium Study Material & Important Links
आपके Class 10th Blueprint 2027 के अनुसार हमने latest NCERT notes और Previous Year Question Papers (PYQs) तैयार किये हैं, जिन्हें आप नीचे दी गई links से प्राप्त कर सकते हैं.
MP Board Blueprint 2027 आपकी स्मार्ट स्टडी का सबसे बड़ा हथियार है। इसी के अनुसार अपना study plan (Time Table) बनाएं और सबसे ज़्यादा weightage वाले chapters को पहले cover करें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1: बोर्ड एग्जाम में ब्लूप्रिंट (Blueprint) का क्या काम होता है और यह क्यों जरूरी है?
उत्तर: ब्लूप्रिंट बोर्ड द्वारा जारी किया गया एक ऑफिशियल चार्ट होता है। इससे यह पता चलता है कि किस चैप्टर से कितने नंबर के सवाल आएंगे (जैसे कितने MCQs और कितने लॉन्ग आंसर)। इसे देखकर आप कम समय में सिर्फ उन चैप्टर्स पर ज्यादा फोकस कर सकते हैं जिनका वेटेज (Weightage) परीक्षा में ज्यादा होता है।
Q2: क्या MP Board 10th हिंदी मीडियम और इंग्लिश मीडियम का ब्लूप्रिंट अलग-अलग होता है?
उत्तर: नहीं, हिंदी मीडियम और इंग्लिश मीडियम दोनों का ब्लूप्रिंट और सिलेबस बिल्कुल एक जैसा होता है, बस भाषा का अंतर होता है। बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जो पीडीएफ डालता है, वो आमतौर पर हिंदी में होती है, लेकिन मार्किंग सिस्टम दोनों मीडियम के छात्रों के लिए सेम रहता है।
Q3: क्या बोर्ड एग्जाम का असली पेपर 100% ब्लूप्रिंट के हिसाब से ही बनता है?
उत्तर: हाँ, एमपी बोर्ड का फाइनल क्वेश्चन पेपर पूरी तरह से ऑफिशियल ब्लूप्रिंट के आधार पर ही सेट किया जाता है। अगर किसी चैप्टर से ब्लूप्रिंट में सिर्फ 1 नंबर का ऑब्जेक्टिव सवाल (MCQ) आना तय है, तो उस चैप्टर से 4 नंबर का बड़ा सवाल पेपर में नहीं पूछा जाएगा।
Q4: कक्षा 10वीं के नए ब्लूप्रिंट 2026-27 में क्या बदलाव हुए हैं?
उत्तर: नए ब्लूप्रिंट और एग्जाम पैटर्न के अनुसार, अब 10वीं के सभी मुख्य विषयों का थ्योरी पेपर 75 नंबर का होता है और बचे हुए 25 नंबर आपको स्कूल की तरफ से प्रोजेक्ट या इंटरनल असेसमेंट (Internal Assessment) के रूप में मिलते हैं। इसके अलावा पेपर में ऑब्जेक्टिव सवालों (MCQs) की संख्या भी बढ़ा दी गई है।
10th
Yes, Pooja, Notes Jaldi hi upload honge.