MP Board Class 10 Sample Paper 2027 PDF Download (All Subjects) | Very Important

Brijesh K YadavBrijesh K Yadav|Updated: 11 Oct, 2026

MP Board Sample Paper 2027 Class 10: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा २०२७ के सभी विषयों (Maths, Science, SST) के मॉडल और सैंपल पेपर PDF यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा किसी भी स्टूडेंट की लाइफ की सबसे पहली और बड़ी परीक्षा है, तो बोर्ड परीक्षा को लेकर डरना स्वाभाविक है, लेकिन ये डर खत्म हो सकता है अगर स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड के तरफ से जारी ऑफिसियल माडल पेपर या फिर सैम्पल पेपर को सॉल्वे करे और पिछले साल के प्रश्न पत्रों को भी हल करे। MP Board Class 10 Sample Paper 2027 को नीचे टेबल मे दिए गए लिंक पर डायरेक्ट क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है ।

मुख्य बिन्दु :

  • एमपी बोर्ड 10वीं का मुख्य पेपर अब 75 मार्क्स का होता है, और बाकी 25 मार्क्स स्कूल की तरफ से इंटरनल असेसमेंट के रूप में मिलते हैं।
  • सभी विषयों (Maths, Science, SST आदि) के सैंपल पेपर MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में बिल्कुल फ्री उपलब्ध हैं।
  • पेपर की शुरुआत में काफी ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाते हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से अपने मार्क्स बढ़ा सकते हैं।
  • हर हफ्ते एक सैंपल पेपर सॉल्व करने से 3 घंटे में पेपर खत्म करने की आदत बन जाती है और एग्जाम हॉल का डर पूरी तरह खत्म हो जाता है।

मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) से कक्षा 10वीं का बोर्ड एग्जाम देना किसी भी स्टूडेंट के लिए एक बड़ी बात होती है, क्योंकि यह जिंदगी का पहला बड़ा एग्जाम होता है। एग्जाम पास आते ही सबसे बड़ी टेंशन यह होती है कि आखिर पेपर कैसा आएगा, सवाल कितने कठिन होंगे और टाइम पर पेपर पूरा हो पाएगा या नहीं।

इन सभी परेशानियों का सबसे बेहतरीन और इकलौता इलाज है— मॉडल पेपर या सैंपल पेपर। बोर्ड हर साल एग्जाम से पहले अपनी वेबसाइट पर सैंपल पेपर जारी करता है ताकि स्टूडेंट्स को असली पेपर का पूरा आइडिया लग सके। अगर आप 2027 के बोर्ड एग्जाम में बैठने वाले हैं, तो इन पेपर्स की प्रैक्टिस करना आपके लिए बहुत जरूरी है।

MP Board Sample Paper 2027 सॉल्व करना क्यों जरूरी है?

कई बच्चे सिर्फ किताबें रटते रहते हैं और सैंपल पेपर को हाथ भी नहीं लगाते, यह सबसे बड़ी गलती है। इन्हें सॉल्व करने के कई बड़े फायदे होते हैं:

  • पेपर पैटर्न की सही समझ: आपको पता चल जाता है कि पेपर में कितने सवाल 1 नंबर वाले (MCQs) होंगे, और कितने सवाल 3 या 4 नंबर वाले लॉन्ग आंसर होंगे।
  • टाइम मैनेजमेंट (Time Management): जब आप घर पर घड़ी देखकर 3 घंटे में सैंपल पेपर सॉल्व करते हैं, तो मेन एग्जाम में आपका पेपर कभी छूटता नहीं है।
  • कमजोरियों का पता चलना: बिना चीटिंग किए पेपर सॉल्व करने के बाद जब आप अपनी कॉपी खुद चेक करते हैं, तो आपको पता चल जाता है कि आप किस चैप्टर के सवालों में अटक रहे हैं।

MP Board Class 10 Model Paper 2027 PDF Download Links

नीचे दिए गए टेबल से आप अपनी जरूरत के हिसाब से क्लास 10th के सब्जेक्ट्स के पीडीएफ लिंक आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.

क्र.सं. विषय (Subject) मॉडल पेपर पीडीएफ लिंक
01 Science (विज्ञान) Download PDF
02 Mathematics (गणित)
03 Social Science (सामाजिक विज्ञान) Download PDF
04 English (अंग्रेजी) Download PDF
05 Hindi (हिंदी) Download PDF
06 Sanskrit (संस्कृत) Download PDF
★ Class 10th Marking Scheme (ऑफिशियल ब्लूप्रिंट) Download PDF

MP Board स्पेशल फ्री स्टडी मटेरियल

बोर्ड परीक्षा की पूरी तैयारी BestFunda के साथ करें!

MP Board के नवीनतम Model Papers, Chapter-wise Solutions, Handwritten Notes और Latest Updates सीधे अपने फोन पर पाने के लिए हमारे ऑफिशियल ग्रुप्स से अभी जुड़ें:

MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट से सैंपल पेपर 2027 कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप बोर्ड की वेबसाइट से डायरेक्ट एकदम ओरिजिनल पेपर निकालना चाहते हैं, तो बस ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर मध्य प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in खोलें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर आपको Academics का एक बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  3. वहाँ एक नया पेज खुलेगा जिसमें Model Question Papers का लिंक होगा, उस पर जाएं।
  4. अपनी क्लास 10th सिलेक्ट करें और जिस भी सब्जेक्ट का पेपर चाहिए, उस पर क्लिक कर दें।
  5. पीडीएफ फाइल खुल जाएगी, उसे डाउनलोड कर लें। आप चाहें तो आने वाले एग्जाम्स की प्रैक्टिस के लिए MP Board Class 10th Sample Paper 2026 भी डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Board 2027: 10वीं बोर्ड का नया एग्जाम पैटर्न

आजकल एमपी बोर्ड ने 10वीं का पेपर 75 नंबर का कर दिया है। बचे हुए 25 नंबर आपको स्कूल की तरफ से इंटरनल असेसमेंट या प्रोजेक्ट वर्क के रूप में मिलते हैं।

  • MCQs (ऑब्जेक्टिव): पेपर के शुरुआत में 1-1 नंबर वाले छोटे सवाल आते हैं (जैसे सही विकल्प, खाली स्थान)।
  • शॉर्ट आंसर: 2-3 नंबर वाले सवालों में ज्यादा लंबी कहानी न लिखें, बस मेन पॉइंट बताएं।
  • लॉन्ग आंसर: बड़े सवालों के जवाब में भी जहां जरूरी हो वहाँ पॉइंट बनाकर (बुलेट्स में) उत्तर लिखें।

MP Board Class 10 में 95% मार्क्स के लिए तैयारी कैसे करें?

अगर आपका टारगेट सिर्फ पास होना नहीं बल्कि 90% या 95% से ऊपर मार्क्स लाना है, तो अपनी पढ़ाई के तरीके में आज से ही ये बदलाव कर लें

  • सिर्फ NCERT पर फोकस करें: एमपी बोर्ड का पूरा पेपर NCERT की किताबों से ही बनता है। इधर-उधर की मोटी गाइड्स पढ़ने से बचें। अपनी टेक्स्टबुक के हर चैप्टर और बॉक्स में दी गई जानकारी अच्छी तरह पढ़ें।
  • मैथ्स के लिए फॉर्मूला शीट बनाएं: मैथ्स में सिर्फ सवाल देखने से काम नहीं चलता। सारे फॉर्मूले एक पतली डायरी में लिखकर रोज सुबह 10 मिनट पढ़ें और सवालों को खुद कॉपी पर सॉल्व करें।
  • साइंस में डायग्राम की प्रैक्टिस: साइंस में पूरे नंबर चाहिए तो थ्योरी के साथ-साथ पेंसिल से साफ-सुथरे डायग्राम (Diagrams) जरूर बनाएं और केमिकल रिएक्शंस (Chemical Reactions) को लिखकर बैलेंस करना सीखें।

एमपी बोर्ड सैंपल पेपर 2027 आपकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी का सबसे मजबूत हथियार है। सिर्फ किताबें पढ़कर आप ज्ञान तो ले सकते हैं, लेकिन अच्छे मार्क्स लाने की कला आपको मॉडल पेपर हल करने से ही आएगी। आज ही पीडीएफ डाउनलोड करें, अपना सिलेबस जल्द से जल्द पूरा करें और जनवरी-फरवरी के महीने में सिर्फ इन सैंपल पेपर्स की प्रैक्टिस करें। सही स्ट्रैटेजी और लगातार मेहनत से आप एमपी बोर्ड की मेरिट लिस्ट में अपनी जगह जरूर बना लेंगे।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1: MP Board 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए मॉडल पेपर सॉल्व करना क्यों जरूरी है?

उत्तर: मॉडल पेपर सॉल्व करने से आपको बोर्ड परीक्षा के माहौल की आदत पड़ जाती है। आपको समझ आ जाता है कि कौन सा सवाल कितने नंबर का आएगा और कौन से चैप्टर से ज्यादा सवाल पूछे जा रहे हैं।

Q2: मुझे एमपी बोर्ड 10वीं हिंदी मीडियम का पेपर कहां मिलेगा?

उत्तर: एमपी बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जो भी मॉडल पेपर डालता है, वो आमतौर पर दोनों भाषाओं (हिंदी और इंग्लिश) में छपा होता है। आप वहां से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Brijesh K Yadav
Author & Educator

Brijesh K Yadav

Brijesh Kumar Yadav is an experienced teacher and content creator with over 10 years of professional experience. He is the founder of BestFunda.com, a platform dedicated to guiding students from 10th, 12th, and graduation levels. Brijesh provides valuable career advice through blogs, videos, and social media. As an entrepreneur and career coach, he is passionate about helping students make informed decisions and build successful futures.

1 thought on “MP Board Class 10 Sample Paper 2027 PDF Download (All Subjects) | Very Important”

Leave a Comment