Class 10 Science Chapter 2 Notes in Hindi PDF: कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 3 धातु और अधातु का नोट्स PDF हिंदी में डाउनलोड करें। NCERT आधारित ये क्लास नोट्स स्टेट बोर्ड जैसे यूपी बोर्ड, बिहार और झारखंड समेत अन्य बोर्ड एग्जाम, जो एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम पर आधारित हैं, उनके लिए बहुत उपयोगी हैं। बोर्ड एग्जाम में पूछे गए प्रश्नों को ध्यान में रखकर ये नोट्स एक्सपर्ट द्वारा तैयार किए गए हैं। क्लास 10 साइंस नोट्स का पूरा पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
.
Table of Contents
Toggle| English Medium Metals & Non-metals Class 10 Notes | हिंदी माध्यम धातु एवं अधातु कक्षा 10 नोट्स |
|---|---|
|
Get comprehensive, expert-prepared Metals and Non-metals Class 10 notes covering physical and chemical properties, exceptions, reactivity series, ionic bond formation, basic metallurgy, and corrosion prevention with free PDF downloads. |
NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित अध्याय: धातु एवं अधातु के पूरे नोट्स। इसमें भौतिक व रासायनिक गुण, अपवाद, सक्रियता श्रेणी, आयनिक यौगिकों का निर्माण, धातु निष्कर्षण (धातुकर्म), तथा संक्षारण से बचाव की सरल व्याख्या PDF में उपलब्ध है। |
|
Full Chapter Notes PDF (Concepts, Properties & Reactions)
|
धातु एवं अधातु: Complete Chapter Notes (बेसिक से एडवांस)
|
|
Detailed NCERT Solutions: In-Text, Activity & Full Exercise PDF
|
NCERT संपूर्ण हल: इन-टेक्स्ट, क्रियाकलाप एवं बैक एक्सरसाइज PDF
|
|
Quick Revision Sheet (Exceptions, Reactivity Series & Reactions)
|
क्विक रिवीजन चार्ट (सभी अपवाद, सक्रियता श्रेणी एवं रासायनिक समीकरण)
|
|
Board Exam Special: Most Repeated Questions & Electron Dot Structures
|
बोर्ड परीक्षा स्पेशल: बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न व इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना
|
|
Foundation & Olympiad Corner: Advanced Metallurgy & Mineral Chemistry
|
फाउंडेशन एवं ओलंपियाड स्पेशल: खनिज, अयस्क एवं धातुकर्म के सिद्धांत
|
|
Board Practice: Chapter-wise PYQs with Step-by-Step Solutions
|
बोर्ड स्पेशल: पिछले वर्षों के सॉल्व्ड प्रश्न (PYQs बैंक)
|
|
Metallurgy Guide: Roasting, Calcination & Refining Processes PDF
|
धातुकर्म गाइड: भर्जन, निस्तापन एवं विद्युत-अपघटनी परिष्करण PDF
|
धातु और अधातु कक्षा 10 नोट्स PDF | Metals and Non-metals Class 10 Notes in Hindi
कक्षा 10 विज्ञान में धातु और अधातु (Metals and Non-metals) यह चैप्टर बोर्ड एग्जाम्स के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। केवल बोर्ड एग्जाम्स के लिए ही नहीं, बल्कि यह एक ऐसा चैप्टर है जो आगे की केमिस्ट्री के लिए एक बैकबोन (नींव) का काम करता है। प्रकृति में कोई भी पदार्थ हो, वह मुख्य रूप से धातु, अधातु या उनके यौगिकों से ही मिलकर बना होता है।
हम अपने दैनिक जीवन में जो भी वस्तुएं इस्तेमाल करते हैं, वे सभी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से धातु या अधातु की ही बनी होती हैं—चाहे वह घर में इस्तेमाल होने वाले बर्तन हों, आभूषण हों या सांस लेने वाली ऑक्सीजन गैस। इसी को ध्यान में रखते हुए, धातु और अधातु के पूरे नोट्स हिंदी में बहुत ही संक्षिप्त (कंसाइज) रूप में तैयार किए गए हैं। एनसीईआरटी (NCERT) के पाठ्यक्रम पर आधारित ये Class 10 Science Chapter 3 Notes in Hindi पूरी तरह से सरल भाषा में लिखे गए हैं, जिन्हें विशेष तौर पर बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
इन नोट्स में धातुओं और अधातुओं के भौतिक गुण, रासायनिक गुण, उनकी रासायनिक अभिक्रियाएँ, उनके दैनिक जीवन में उपयोग और प्रमुख अंतर के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है।
यदि आप भी अपनी तैयारी को बेहतरीन बनाना चाहते हैं, तो आप Class 10th Science Notes in Hindi और धातु और अधातु कक्षा 10 नोट्स PDF को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। फ्री पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Class 10 Chemistry Chapter 3 Notes in Hindi PDF
रिवीजन के लिए इस चैप्टर में धातुओं की केमिकल रिएक्शंस और उनके ऑक्साइड्स का नेचर सबसे ज्यादा मायने रखता है:
- ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया: धातुएँ जब हवा की ऑक्सीजन से रिएक्शन करती हैं, तो मेटल ऑक्साइड बनाती हैं। इनमें से अधिकांश बेसिक (क्षारीय) नेचर की होती हैं। लेकिन एल्युमीनियम ऑक्साइड (Al2O3) और जिंक ऑक्साइड (ZnO) जैसे कुछ ऑक्साइड्स उभयधर्मी (Amphoteric) होते हैं, जो एसिड और बेस दोनों के साथ रिएक्ट करके लवण और जल बनाते हैं।
- पानी और नमी के साथ रिएक्शन: चूँकि हम रोज़मर्रा में बहुत सारे मेटल्स इस्तेमाल करते हैं, तो पानी और हवा के संपर्क में आने से उनमें जंग या रस्टिंग की समस्या आने लगती है और वे धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं। कौन सा मेटल ठंडे पानी, गर्म पानी या भाप के साथ कितनी तेज़ी से रिएक्ट करता है, यह समझना बहुत ज़रूरी है ताकि हम उसके बचाव के सही रासायनिक उपाय (जैसे पेंटिंग या गैल्वनीकरण) कर सकें। सोडियम और पोटैशियम ठंडे पानी से ही आग पकड़ लेते हैं, जबकि लोहा सिर्फ़ भाप के साथ रिएक्ट करता है।
- एसिड के साथ अभिक्रिया: धातुएँ जब तनु अम्ल (तनु HCl या H2SO4) से क्रिया करती हैं, तो संबंधित लवण बनाती हैं और साथ में हाइड्रोजन गैस (H2) बाहर निकलती है, जो जलती तीली के पास ‘पॉप’ साउंड के साथ जलती है।
- मिश्रधातु (Alloys) का निर्माण: मेटल जब ठोस अवस्था में होते हैं तो उनकी अपनी खासियत होती है, लेकिन जब उन्हें पिघली (Molten) अवस्था में दूसरी धातुओं या कार्बन के साथ मिलाकर मिश्रधातु (जैसे स्टील, पीतल या काँसा) बनाया जाता है, तो वे पहले से कहीं ज्यादा मजबूत, कठोर और टिकाऊ हो जाते हैं।
धातु और अधातु कक्षा 10 नोट्स बोर्ड परीक्षा में कितने मार्क्स का आता है ?
क्लास 10 बोर्ड एग्जाम में धातु और अधातु चैप्टर का वेटेज लगभग 6 से 7 मार्क्स का होता है। सीबीएसई, यूपी बोर्ड और मध्य प्रदेश जैसे अलग-अलग बोर्ड्स में इसका वेटेज थोड़ा-बहुत ऊपर-नीचे हो सकता है, लेकिन हर बोर्ड में यहाँ से अच्छे-खासे सवाल पूछे जाते हैं।
Important Topics
- सक्रियता श्रेणी (Reactivity Series): कौन सी धातु ज्यादा रिएक्टिव है और किसे उसके साल्ट सॉल्यूशन से विस्थापित कर सकती है, यह क्रम अच्छे से याद होना चाहिए।
- आयनिक बॉन्ड और इलेक्ट्रॉन डॉट स्ट्रक्चर: NaCl और MgCl2 जैसे आयनिक सॉल्ट्स का बनना, इलेक्ट्रॉन का ट्रांसफर दिखाना और यह समझाना कि ये ठोस अवस्था में बिजली पास क्यों नहीं करते लेकिन जलीय घोल या पिघली अवस्था में अच्छे सुचालक क्यों बन जाते हैं।
- संक्षारण और धातु की सुरक्षा: लोहे को जंग लगने से बचाने के तरीके, विशेष रूप से जस्ते की परत चढ़ाने की विधि (गैल्वनीकरण) और मिश्रधातु बनाने के फायदे।
- सोडियम और पोटैशियम की सुरक्षा: अत्यधिक क्रियाशील होने के कारण इन्हें हमेशा मिट्टी के तेल (केरोसिन) में डुबोकर क्यों रखा जाता है।
धातु और अधातु चैप्टर Olympiads (NTSE/NEET/JEE Foundation) का फाउंडेशन
क्लास 10th सिर्फ़ बोर्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आगे आने वाले बड़े कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स—जैसे JEE और NEET—के लिए आपका सबसे मजबूत बेसिक फाउंडेशन तैयार करता है। इस चैप्टर में आप जो कुछ भी पढ़ रहे हैं, चाहे वह फिजिकल प्रॉपर्टीज़ हों या केमिकल रिएक्शंस, वह सीधे 11वीं और 12वीं की इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री में आगे कंटिन्यू होती हैं।
कॉम्पिटिशन और फाउंडेशन लेवल के लिए सबसे मुख्य फोकस धातुकर्म (Metallurgy) यानी ज़मीन से अयस्कों (Ores) और खनिजों (Minerals) से शुद्ध धातु निकालने के प्रोसेस पर होना चाहिए:
- अयस्क का सांद्रण और निष्कर्षण: अयस्क में से मिट्टी-रेत की अशुद्धियों (गैंग) को अलग करना और धातु को अलग-अलग रूपों में सांद्रित व एक्सट्रैक्ट करना।
- भर्जन बनाम निस्तापन (Roasting vs Calcination): सल्फाइड अयस्कों को हवा की मौजूदगी में भूनना (Roasting), और कार्बोनेट अयस्कों को बिना हवा या सीमित हवा में गर्म करके ऑक्साइड में बदलना (Calcination)।
- थर्मिट अभिक्रिया (Thermit Reaction): एल्युमीनियम द्वारा आयरन ऑक्साइड का रिडक्शन कराके पिघला हुआ लोहा पाना, जो रेलवे ट्रैक्स की वेल्डिंग में काम आता है।
- इलेक्ट्रोलाइटिक रिफाइनिंग: कॉपर जैसी धातुओं को बिजली के ज़रिए 99.9% शुद्ध करने का पूरा सेटअप समझना।
धातु और अधातु Chapter 2: Important Topics for Class 10 Board Exam 2026–2027
CBSE और विभिन्न स्टेट बोर्ड परीक्षाओं में Metals and Non-metals का निर्धारित वेटेज 6 से 7 मार्क्स का बना रहता है।
परीक्षा के नज़रिए से सबसे ज्यादा रिपीट होने वाले टॉपिक्स:
- धातुओं और अधातुओं के भौतिक अपवाद (मर्करी का द्रव होना, सोडियम का मुलायम होना, आयोडीन की चमक और ग्रेफाइट का सुचालक होना)।
- एम्फोटेरिक (उभयधर्मी) ऑक्साइड्स के उदाहरण और उनकी अम्ल व क्षार से रासायनिक समीकरण।
- धातुओं का पानी और तनु अम्लों के साथ अभिक्रिया का तुलनात्मक चार्ट।
- आयनिक यौगिकों के बनने की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना (Electron Dot Representation)।
- भर्जन और निस्तापन में अंतर तथा धातुओं को संक्षारण से बचाने के उपाय।
Conclusion
धातु और अधातु कक्षा 10 में पढ़े जाने के बाद न केवल बोर्ड एग्जाम के लिए, बल्कि आगे की कक्षाओं (जैसे कक्षा 11 और 12) की केमिस्ट्री के लिए एक बैकबोन की तरह है। कोई भी पदार्थ हो, वह धातु, अधातु या उनके ऑक्साइड से ही मिलकर बना होता है। उसका स्वभाव (नेचर) चाहे अम्लीय हो, क्षारीय हो या वह कोई लवण (सॉल्ट) हो, इसी पर निर्भर करता है।
हम अपने दैनिक जीवन में जो भी वस्तुएं इस्तेमाल करते हैं, वे सभी धातु या अधातु की ही बनी होती हैं। जैसे कि घर में इस्तेमाल होने वाली लोहे (Iron) की चीजें, एल्युमिनियम के बर्तन, या सोने और चांदी की बनी आभूषण (ज्वेलरी) – ये सब धातु के उदाहरण हैं। वहीं दूसरी ओर, जो ऑक्सीजन हम लगातार अपने शरीर में लेते हैं (सांस लेते हैं) और जो कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं, वे गैसें हैं जो अधातुओं के अंतर्गत आती हैं।
अधातुएँ ठोस, द्रव और गैस तीनों अवस्थाओं में हो सकती हैं। इसी तरह धातुएँ भी अलग-अलग अवस्थाओं में मिल सकती हैं, लेकिन अधिकांश धातुएँ ठोस अवस्था में होती हैं। केवल कुछ ही धातुएँ ऐसी हैं जो कमरे के तापमान पर द्रव अवस्था में होती हैं, जैसे कि मरकरी (पारा) और सीज़ियम, बाकी सभी ठोस अवस्था में पाई जाती हैं।
छात्रों को इस चैप्टर को बहुत मन से पढ़ना चाहिए क्योंकि यह चैप्टर प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर पूरी केमिस्ट्री का एक प्रकार से बेस (आधार) है। यदि यह चैप्टर कमजोर होता है, तो आगे चलकर यौगिकों (Compounds) को समझने और पढ़ने में बहुत दिक्कत आ सकती है। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में भी इस चैप्टर का वेटेज बहुत अच्छा होता है और यह काफी आसान भी है। इसमें बस थोड़ी रासायनिक अभिक्रियाओं (Reactions) को याद करने में मेहनत करनी पड़ती है, जबकि यौगिकों के उपयोग काफी आसान होते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQs)
प्र. 1. बोर्ड परीक्षा में धातु एवं अधातु (Metals and Non-metals) चैप्टर का कुल वेटेज कितना होता है?
बोर्ड परीक्षाओं (CBSE, UP Board, MP Board आदि) में इस चैप्टर का कुल वेटेज सामान्यतः 6 से 7 मार्क्स का रहता है। इसमें 1 या 2 नंबर के ऑब्जेक्टिव प्रश्न (अपवाद या एक्टिविटी पर), 2 नंबर का इलेक्ट्रॉन डॉट स्ट्रक्चर, और 3 से 4 नंबर का विस्तृत प्रश्न (जैसे अयस्कों से धातु निष्कर्षण या रासायनिक गुण) पूछा जाता है।
प्र. 2. हमारे शरीर और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में धातुओं और उनके सॉल्ट्स का क्या महत्व है?
धातुओं का इस्तेमाल केवल बर्तन, गाड़ियों, मकानों और ज्वेलरी तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे शरीर के अंदर भी सोडियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स सॉल्ट्स के रूप में मौजूद हैं। ये शरीर के नर्वस सिस्टम में संदेशों के आदान-प्रदान, खून में हीमोग्लोबिन के निर्माण और मांसपेशियों के सही संचालन के लिए अनिवार्य होते हैं।
प्र. 3. एम्फोटेरिक (उभयधर्मी) ऑक्साइड्स क्या होते हैं और ये क्यों महत्वपूर्ण हैं?
अधिकांश धातु ऑक्साइड्स बेसिक (क्षारीय) नेचर के होते हैं, लेकिन एल्युमीनियम ऑक्साइड (Al2O3) और जिंक ऑक्साइड (ZnO) ऐसे विशिष्ट ऑक्साइड्स हैं जो अम्ल और क्षारक दोनों के साथ अभिक्रिया करके लवण और पानी बनाते हैं। इन्हें उभयधर्मी ऑक्साइड कहा जाता है और बोर्ड परीक्षा में इनके समीकरण बार-बार पूछे जाते हैं।
l