CGBSE 10th Science Blueprint 2027: सबसे ज्यादा स्कोरिंग सेक्शन, मार्क्स वेटेज और पूरा पेपर एनालिसिस

PawanPawan|Updated: 16 Nov, 2026

CG Board कक्षा 10वीं के विज्ञान का ब्लूप्रिंट 2027 पूरा एग्जाम पैटर्न, कुल मार्क्स, ऑब्जेक्टिव, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की पूरी जानकारी ऑफिशियल मॉडल पेपर और ब्लूप्रिंट पीडीएफ से जानें।

Table of Contents

CG Board Blueprint 2027 Class 10 Science In Hindi

CGBSE कक्षा 10वीं के विज्ञान का ब्लूप्रिंट क्या है, विज्ञान के पेपर का पूरा एग्जाम पैटर्न क्या है, पेपर कितने मार्क्स का आएगा, ऑब्जेक्टिव प्रश्न कितने होंगे, और अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न कितने होंगे—ये सब हम ऑफिशियल मॉडल पेपर, छत्तीसगढ़ बोर्ड की तरफ से जारी पाठ्यक्रम और उनके ब्लूप्रिंट पीडीएफ से जानेंगे। छात्र यहाँ से ब्लूप्रिंट का पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 10वीं की आगामी बोर्ड परीक्षा 2027 के सभी प्रश्न पत्रों के लिए ब्लूप्रिंट और मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं, जिन्हें स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं और पढ़ सकते हैं। इसके अलावा, नीचे हमने इसे डिटेल में ब्रेक करके हर एक चीज़ को आसान भाषा में समझाया हुआ है। आप इसे देखकर और पढ़कर पूरे पेपर का पैटर्न समझ सकते हैं और अपनी तैयारी उसी के अनुसार कर सकते हैं।

बोर्ड एग्जाम किसी भी बच्चे के जीवन का सबसे अहम और पहला बड़ा एग्जाम होता है जिससे वह गुजर रहा होता है। ऐसे में मन में थोड़ा सा डर भी स्वाभाविक है। खासकर विज्ञान के पेपर को लेकर बच्चों के मन में कई सारे डाउट रहते हैं कि न्यूमेरिकल्स कितने आएंगे, डेरिवेशंस यानी प्रूविंग (सत्यापन करने वाले प्रश्न) कितने आएंगे, और कितने प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे? इन सारी चीजों को हमने इस लेख में डिटेल से समझाया है। साथ ही, अगर किसी स्टूडेंट को छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 की प्रिपरेशन करने के लिए अच्छे स्टडी मटेरियल्स या नोट्स की आवश्यकता हो, तो वह नीचे दिए गए हमारे सोशल मीडिया ग्रुप—WhatsApp, Telegram और YouTube से जुड़कर प्राप्त कर सकता है।

🎯 CG Board कक्षा 10वीं में 95%+ मार्क्स का लक्ष्य? बेहतरीन तैयारी के लिए फ्री नोट्स (PDF), मॉडल पेपर और सॉल्व्ड क्वेश्चन पेपर पाने हेतु अभी हमारे ऑफिशियल ग्रुप्स से जुड़ें:

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान परीक्षा का प्रारूप (Exam Pattern)

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान का मूल्यांकन कुल 100 अंकों पर आधारित है। इसे दो मुख्य भागों में बांटा गया है:

  • लिखित परीक्षा: यह मुख्य लिखित परीक्षा 75 अंकों की होती है, जिसे हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय दिया जाता है।
  • प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट कार्य (Practical & Project): शेष 25 अंक विद्यालय स्तर पर होने वाले प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट कार्य के लिए निर्धारित होते हैं।

75 अंकों के लिखित प्रश्न पत्र में कुल 19 प्रश्न (18 मुख्य प्रश्न और 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न जिसके 15 उप-भाग होते हैं) पूछे जाते हैं। प्रश्न पत्र का ढांचा इस प्रकार रहता है:

Question TypeMarks per QuestionTotal QuestionsTotal MarksInternal Choice Pattern
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective – MCQ व एक शब्द में उत्तर)01 अंक01 (15 उप-प्रश्न)15 अंकखंड ‘अ’ में 10 MCQ और खंड ‘ब’ में 5 एक शब्द में उत्तर
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer – VSA)02 अंक05 प्रश्न10 अंकसभी प्रश्न अनिवार्य (कोई विकल्प नहीं)
लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer – SA)03 अंक05 प्रश्न15 अंकसभी प्रश्न अनिवार्य (कोई विकल्प नहीं)
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न – I (Long Answer – LA-I)04 अंक05 प्रश्न20 अंकसभी 5 प्रश्नों में आंतरिक विकल्प (अथवा) उपलब्ध
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न – II (Long Answer – LA-II)05 अंक03 प्रश्न15 अंकसभी 3 प्रश्नों में आंतरिक विकल्प (अथवा) उपलब्ध
कुल योग (Total Theory Paper)—19 प्रश्न75 अंकसमय: 3 घंटे

अंक विभाजन (CGBSE Class 10 Science Blueprint 2027)

आधिकारिक ब्लूप्रिंट के अनुसार कक्षा 10वीं विज्ञान के पाठ्यक्रम को कुल 6 इकाइयों (Units) और 18 अध्यायों में विभाजित किया गया है। नीचे दी गई तालिका से आप देख सकते हैं कि किस अध्याय से कितने अंक के सवाल आएंगे.

Unit & Chapter NameAllotted MarksQuestion Breakdown
इकाई 01: 1. जीवों का विकास04 अंक1 वस्तुनिष्ठ (1 अंक) + 1 लघु उत्तरीय (3 अंक)
इकाई 01: 2. अम्ल, क्षार एवं लवण04 अंक1 वस्तुनिष्ठ (1 अंक) + 1 लघु उत्तरीय (3 अंक)
इकाई 01: 3. ऊष्मा और ताप04 अंक1 वस्तुनिष्ठ (1 अंक) + 1 लघु उत्तरीय (3 अंक)
इकाई 02: 1. तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण04 अंक1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (4 अंक – विकल्प सहित)
इकाई 02: 2. हमारा पर्यावरण: पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह04 अंक2 वस्तुनिष्ठ (1-1 अंक) + 1 अति लघु उत्तरीय (2 अंक)
इकाई 02: 3. विद्युत धारा एवं परिपथ05 अंक1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (5 अंक – विकल्प सहित)
इकाई 03: 1. जैविक प्रक्रियाएँ (i): पोषण, परिवहन, श्वसन और उत्सर्जन05 अंक1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (5 अंक – विकल्प सहित)
इकाई 03: 2. जैविक प्रक्रियाएँ (ii): नियंत्रण एवं समन्वय04 अंक2 वस्तुनिष्ठ (1-1 अंक) + 1 अति लघु उत्तरीय (2 अंक)
इकाई 03: 3. धातु एवं धातुकर्म05 अंक1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (5 अंक – विकल्प सहित)
इकाई 04: 1. प्रकाश: परावर्तन एवं अपवर्तन समतल सतह से05 अंक1 वस्तुनिष्ठ (1 अंक) + 1 दीर्घ उत्तरीय (4 अंक – विकल्प सहित)
इकाई 04: 2. अधातुओं का रसायन03 अंक1 लघु उत्तरीय प्रश्न (3 अंक)
इकाई 04: 3. विद्युत के चुम्बकीय प्रभाव04 अंक1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (4 अंक – विकल्प सहित)
इकाई 05: 1. प्रकाश: परावर्तन एवं अपवर्तन गोलीय सतह से05 अंक2 वस्तुनिष्ठ (1-1 अंक) + 1 लघु उत्तरीय (3 अंक)
इकाई 05: 2. जैविक प्रक्रियाएँ (iii): प्रजनन, वृद्धि और परिवर्धन04 अंक1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (4 अंक – विकल्प सहित)
इकाई 05: 3. आनुवंशिकी: जनकों से संतानों तक04 अंक1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (4 अंक – विकल्प सहित)
इकाई 06: 1. हाइड्रोकार्बन के व्युत्पन्न04 अंक2 वस्तुनिष्ठ (1-1 अंक) + 1 अति लघु उत्तरीय (2 अंक)
इकाई 06: 2. दैनिक जीवन में रसायन04 अंक2 वस्तुनिष्ठ (1-1 अंक) + 1 अति लघु उत्तरीय (2 अंक)
इकाई 06: 3. ऊर्जा: स्वरूप एवं स्रोत03 अंक1 वस्तुनिष्ठ (1 अंक) + 1 अति लघु उत्तरीय (2 अंक)

प्रश्न पत्र का कठिनाई स्तर और तैयारी की रणनीति (Difficulty Level & Smart Tips)

बोर्ड द्वारा जारी प्रश्न पत्र योजना के अनुसार, पेपर को हर स्तर के विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर संतुलित बनाया जाता है:

  • सरल प्रश्न (Easy – 30%): पेपर में लगभग 22 अंकों के प्रश्न सीधे और आसान होते हैं, जिन्हें सामान्य पढ़ाई करने वाला छात्र भी हल कर सकता है।
  • औसत प्रश्न (Average – 50%): लगभग 38 अंकों के प्रश्न औसत स्तर के होते हैं, जो आपकी समझ और अभ्यास की जांच करते हैं।
  • कठिन प्रश्न (Difficult – 20%): केवल 15 अंकों के प्रश्न थोड़े विश्लेषणात्मक या कठिन स्तर के होते हैं।

बोर्ड परीक्षा 2027 में अच्छे अंक लाने के लिए जरूरी सुझाव:

  • 5 अंक वाले अध्यायों पर विशेष ध्यान: ब्लूप्रिंट के अनुसार 5 अंकों के बड़े प्रश्न केवल तीन अध्यायों—विद्युत धारा एवं परिपथ, जैविक प्रक्रियाएँ (पोषण, परिवहन, श्वसन, उत्सर्जन) और धातु एवं धातुकर्म से ही पूछे जाएंगे। इन तीनों अध्यायों के बड़े प्रश्नों और चित्रों (Diagrams) को लिखकर तैयार करें।
  • 4 अंक वाले अध्यायों का अभ्यास: तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण, समतल सतह से प्रकाश का परावर्तन-अपवर्तन, विद्युत के चुम्बकीय प्रभाव, प्रजनन और आनुवंशिकी से 4-4 अंकों के प्रश्न आएंगे। इनमें आपको ‘अथवा’ (OR) का विकल्प भी मिलेगा।
  • 15 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पक्के करें: जिन अध्यायों से 2-2 वस्तुनिष्ठ प्रश्न आ रहे हैं (जैसे- हमारा पर्यावरण, नियंत्रण एवं समन्वय, गोलीय सतह से प्रकाश, हाइड्रोकार्बन के व्युत्पन्न और दैनिक जीवन में रसायन), उनकी हर परिभाषा, सूत्र और छोटे तथ्यों को ध्यान से पढ़ें।

निष्कर्ष

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं के विज्ञान पेपर में भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology) तीनों खंड एक साथ शामिल होते हैं। इस पेपर की बेहतर तैयारी के लिए छात्रों को हमेशा NCERT बेस्ड कंटेंट और ऐसी पुस्तकों को पढ़ने पर जोर देना चाहिए जो पूरे NCERT सिलेबस को कवर करती हों, क्योंकि बोर्ड एग्जाम के लिए यही आधिकारिक और मानक सिलेबस होता है। इसके साथ ही, हर छात्र को बोर्ड एग्जाम के पिछले कम से कम 5 सालों के प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर (PYQs) जरूर सॉल्व करने चाहिए।

लगातार पिछले पाँच से सात वर्षों में पूछे गए प्रश्नों का अभ्यास करने से बच्चों को सही प्रश्नों की पकड़ हो जाती है और यह स्पष्ट मालूम चल जाता है कि परीक्षा में ऑब्जेक्टिव, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न किस पैटर्न पर पूछे जाते हैं। देखा गया है कि ज्यादातर लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पिछले वर्षों से ही रिपीट होते हैं, जिससे परीक्षा में अधिकतम प्रश्न बच्चों को हल किए हुए मिल जाते हैं। इससे न केवल अच्छी तैयारी होती है, बल्कि कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ता है। अंत में, प्रश्नों की प्रैक्टिस केवल पढ़कर करने के बजाय घर पर लिखकर करें—क्योंकि लिखकर अभ्यास करने से एग्जाम में जो स्पीड, राइटिंग और क्लैरिटी आएगी, वह केवल रीडिंग करने से कभी नहीं आ सकती। इस बात को ध्यान में रखकर ही अपनी तैयारी करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) 2027 कक्षा 10वीं विज्ञान का पेपर कुल कितने मार्क्स का होगा?

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें 75 अंक की मुख्य लिखित परीक्षा (Theory) और 25 अंक का प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट कार्य (Practical & Project) शामिल है।

प्रश्न 2: छत्तीसगढ़ बोर्ड 2027 कक्षा 10 विज्ञान का पासिंग मार्क कितना है?

उत्तर: बोर्ड के नियमों के अनुसार छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है। इसके तहत 75 अंकों की लिखित परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 25 अंक और 25 अंकों के प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट में न्यूनतम 8 अंक प्राप्त करना जरूरी है।

प्रश्न 3: CGBSE 2027 कक्षा 10 विज्ञान के पेपर में कितने लघु उत्तरीय और कितने दीर्घ उत्तरीय प्रश्न आएंगे?

उत्तर: नवीनतम ब्लूप्रिंट के अनुसार लिखित प्रश्न पत्र में 1-1 अंक के 15 वस्तुनिष्ठ उप-प्रश्नों के अलावा 2 अंक वाले 5 अति लघु उत्तरीय प्रश्न, 3 अंक वाले 5 लघु उत्तरीय प्रश्न, 4 अंक वाले 5 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (LA-I) और 5 अंक वाले 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (LA-II) पूछे जाएंगे।

प्रश्न 4: क्या छत्तीसगढ़ बोर्ड 2027 10वीं विज्ञान के बड़े प्रश्नों में विकल्प (Choice) मिलता है?

उत्तर: जी हाँ, ब्लूप्रिंट के अनुसार 4 अंक वाले सभी 5 प्रश्नों और 5 अंक वाले सभी 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में आंतरिक विकल्प (अथवा / OR) दिया जाता है, जिससे छात्र अपनी तैयारी के अनुसार बेहतर प्रश्न चुनकर हल कर सकते हैं।

Pawan
Author & Educator

Pawan

Pavan is a dedicated content writer specializing in government exams, entrance exams, university updates, and academic guidance. With a passion for delivering accurate and student-focused content, he aims to simplify complex exam information

Leave a Comment