NEET 2025 कटऑफ MBBS सरकारी कॉलेज: NEET 2025 का एग्जाम 4 मई को होगा, जिसमें 26 लाख से ज़्यादा छात्र शामिल होंगे। जानिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS के लिए कटऑफ कितना जा सकता है, कैटेगरी वाइज़ Safe Score कितना होना चाहिए और NEET 2025 का रिजल्ट कब आएगा।
नीट 2025 का एग्जाम 4 मई 2025 को होने के लिए शेड्यूल्ड है। इस साल NEET में लगभग 26 लाख कैंडिडेट्स के अपीयर होने की भी उम्मीद है। पिछले साल यह संख्या 24 लाख थी। यह संख्या बताती है कि NEET Exam अपने आप में कितना कॉम्पिटिटिव एग्जाम है। नीट की तैयारी कर रहे छात्रों में से ज्यादातर छात्रों की MBBS के मेडिकल कोर्स में एडमिशन पाना पहली चॉइस होती है, जबकि MBBS के साथ-साथ BDS, BAMS और आयुर्वेद जैसे मेडिकल कोर्सेज भी उपलब्ध हैं। इस साल नीट का कटऑफ कितना जाएगा यह सवाल कई सारे स्टूडेंट्स का होगा। तो चलिए जानते हैं इस पोस्ट में कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS में एडमिशन लेने के लिए NEET 2025 में कम से कम कितने मार्क्स चाहिए।
NEET 2025 कटऑफ MBBS सरकारी कॉलेजभारत में MBBS की कुल कितनी सरकारी मेडिकल सीटें हैं?
मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल 1,08,940 MBBS सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से:
- 56,300 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हैं
- 52,640 सीटें प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में
आने वाले समय में सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के चलते मेडिकल सीटों में वृद्धि की संभावना है। फिर भी भारत की 140 करोड़ जनसंख्या के अनुपात में ये सीटें बहुत कम हैं। यही कारण है कि भारत में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए और अधिक प्रयासों की आवश्यकता है।
NEET 2025 Safe Score – सरकारी MBBS सीट पाने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
नीट 2025 में कितना मार्क्स लाएं कि आराम से सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS कोर्स में एडमिशन मिल जाए, यह सवाल कई सारे स्टूडेंट्स के मन में जरूर होगा। रात दिन कड़ी मेहनत करने वाले नीट एक्जाम के उम्मीदवार अच्छा स्कोर लाने के लिए काफी मेहनत करते हैं, जिनमें से दुर्भाग्यवश कुछ ही स्टूडेंट्स अपने इस सफर में सफल हो पाते हैं। क्योंकि मेडिकल के क्षेत्र में सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीट कम होने के कारण नीट परीक्षा के लिए कंपटीशन काफी बढ़ जाता है। अगर सिलेक्शन रेश्यो की बात करें तो पुराने आंकड़ों के मुताबिक MBBS की एक सरकारी कॉलेज की मेडिकल सीट के लिए लगभग 22 बच्चे कंपटीशन में होते हैं। यही कारण है कि NEET में कटऑफ बहुत ज्यादा चली जाती है। सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS के लिए सेफ स्कोर कैटेगरी वाइज अलग-अलग होता है।
Category Wise NEET 2025 Safe Score (Expected)
NEET 2025 में सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS कोर्स में एडमिशन लेने के लिए जनरल कैटेगरी की सेफ स्कोर कम से कम 680 होनी चाहिए। पिछले साल नीट 2024 में यह सेफ स्कोर 650 के आसपास थी, जो कि इस साल थोड़ा ज्यादा होने का अनुमान है। वहीं OBC कैटेगरी के लिए NEET 2025 का सेफ स्कोर 650 और SC कैटेगरी कैंडिडेट्स के लिए नीट 2025 में सेफ स्कोर 550 और ST के लिए 350 होने पर आराम से मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलने के पूरे चांस मिल सकते हैं। जिन स्टूडेंट्स के NEET 2025 में सेफ स्कोर से ऊपर मार्क्स आते हैं, वे वार्षिक तौर पर किसी न किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले पाएंगे।
Category | Expected Safe Score (Cutoff) |
---|---|
General | 680+ मार्क्स |
OBC | 650+ मार्क्स |
SC | 550+ मार्क्स |
ST | 350+ मार्क्स |
पिछले साल (NEET 2024) में जनरल कैटेगरी का सेफ स्कोर लगभग 650 था। इस साल परीक्षा में प्रतियोगिता और रजिस्ट्रेशन संख्या बढ़ने के कारण यह स्कोर बढ़ सकता है। यदि कोई छात्र ऊपर बताए गए स्कोर से अधिक मार्क्स लाता है, तो उनके सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS में एडमिशन के पूरे चांस हैं।
NEET 2025 Result कब आएगा?
नीट परीक्षा खत्म होने के बाद आखिरकार कब तक आएगा नीट 2025 का रिजल्ट। इस साल नीट का एग्जाम 4 मई 2025 को आयोजित होगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद लगभग 30 से 40 दिनों में NEET 2025 का रिजल्ट NTA द्वारा जारी किया जाएगा। इस साल नीट 2025 रिजल्ट संभावित तौर पर 7 से 15 जून 2025 के बीच जारी हो सकता है। NTA की तरफ से नीट 2025 Exam Result Date को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Conclusion
- NEET 2025 का कॉम्पिटिशन और अधिक कठिन होने वाला है।
- सेलेक्शन के लिए सेफ स्कोर कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग रहेगा।
- समय पर तैयारी और स्मार्ट स्ट्रैटजी के साथ आप अच्छे मार्क्स हासिल कर सकते हैं।
अगर आप NEET 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो अभी से अपने लक्ष्य स्कोर को ध्यान में रखकर योजना बनाएं।