SBI Clerk Mains Result 2025 कैसे चेक करे: एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम 2025 का रिजल्ट SBI जल्द ही जारी कर सकता है। इस साल एसबीआई ने क्लर्क के पदों के लिए कुल 13,732 वैकेंसी निकाली थी। SBI Clerk Mains 2025 Expected Cut Off और रिजल्ट डेट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यह पूरा पोस्ट पढ़ें।
एसबीआई क्लर्क मेन्स 2025 की परीक्षा समाप्त होने के बाद अब छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसके कट ऑफ के आधार पर उन्हें देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी का मौका मिलेगा। उम्मीदवार अपना एसबीआई क्लर्क मेन्स 2025 का रिजल्ट, एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से देख सकते हैं।
SBI Clerk Mains Result 2025: JA पदों के लिए हो रही भर्ती
एसबीआई ने इस साल जूनियर एसोसिएट के पदों को भरने के लिए कुल 13,732 पदों पर वैकेंसी निकाली थी। यह भर्ती पूरे भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से की जाती है, जिसमें यूनियन टेरिटरी के साथ भारत के अन्य सभी राज्य शामिल होते हैं।
SBI Clerk 2025 Post Wise Vacancies
वर्ग | पदों की संख्या |
---|---|
सामान्य (UR) | 5,870 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 3,001 |
अनुसूचित जाति (SC) | 2,118 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 1,385 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 1,361 |
कुल पद | 13,732 |
SBI Clerk Mains Result 2025 Expected Date
लद्दाख, और अन्य यूनियन टेरिटरी के लिए SBI Clerk 2025 Main Result पहले ही जारी हो चुका है, जबकि अन्य राज्यों के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होते ही, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे चेक करें SBI Clerk Mains Result 2025?
SBI Clerk Mains का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.
- आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
- होमपेज पर ऊपर दाईं ओर मौजूद “Careers” सेक्शन पर क्लिक करें
- “Recruitment Results” सेक्शन पर जाएं
- SBI Clerk Mains 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
- रिजल्ट पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
Also, read:
- SSC CGL 2025 Vacancy Expected: इस बार 20000+ Post? क्या बता रहे Experts?
- SSC CGL Post List And Salary 2025: एसएससी सीजीएल में किस पोस्ट पर मिलती है कितनी सैलरी?
SBI Clerk Mains 2025 Expected Cut-Off (General Category)
इस साल एसबीआई क्लर्क मेन्स 2025 का कट-ऑफ कितना जाएगा, इस पर सभी छात्रों का ध्यान केंद्रित है। एग्जाम देने के बाद कैंडिडेट्स के मन में यही सवाल होता है कि उन्होंने जो मेहनत की है, वह सफलता में बदलेगी या नहीं।
आपको बता दें कि यह कट-ऑफ राज्य अनुसार अलग-अलग होती है। जैसे उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए कट-ऑफ अलग होगी, तो वहीं बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के छात्रों के लिए अलग-अलग कट-ऑफ निर्धारित की जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एसबीआई स्टेट वाइज वैकेंसी निकालता है, और अलग-अलग राज्यों में वैकेंसी की संख्या के अनुसार ही कट-ऑफ भी अलग तय होती है। कट-ऑफ पर निर्भर करता है कि किस राज्य से कितने उम्मीदवारों ने परीक्षा दी और उस राज्य में कितनी वैकेंसी उपलब्ध हैं। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और अपने राज्य की संभावित कट-ऑफ का ध्यानपूर्वक विश्लेषण करें।
राज्य / केंद्रशासित प्रदेश | संभावित कटऑफ (जनरल कैटेगरी) |
---|---|
दिल्ली | 85 – 9 |
महाराष्ट्र | 90 – 96 |
पश्चिम बंगाल | 95 – 100 |
केरल | 90 – 95 |
उत्तर प्रदेश | 86 – 89 |
हरियाणा | 82 – 85 |
हिमाचल प्रदेश | 88 – 93 |
नोट: वास्तविक कटऑफ रिजल्ट जारी होने पर ही स्पष्ट होगी।
चयन की अगली प्रक्रिया: Local Language Proficiency Test (LPT)
जिन उम्मीदवारों का नाम मेन्स में चयन होता है, उन्हें Language Proficiency Test (LPT) के लिए बुलाया जाएगा। यह एक क्वालिफाइंग टेस्ट होगा और अंतिम चयन इसी के आधार पर किया जाएगा।
निष्कर्ष
SBI Clerk Mains Result 2025 अब धीरे-धीरे विभिन्न क्षेत्रों के लिए जारी किया जा रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट चेक करें और अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें। कटऑफ से संबंधित जानकारियां और आगे की प्रक्रिया में सफल होने के लिए स्थानीय भाषा पर भी ध्यान दें।
Also, read.