NEET (National Eligibility cum Entrance Test) हर साल लाखों मेडिकल के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा MBBS, BDS, और अन्य मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए सबसे ज़रूरी परीक्षा बन चुकी है। परीक्षा के बाद सबसे अधिक चर्चा का विषय होता है NEET की कटऑफ।
NEET 2025 में बैठने जा रहे छात्रों के लिए यह जानना ज़रूरी है कि किस कैटेगरी के लिए कितनी कटऑफ हो सकती है। नीचे हमने पिछले वर्षों के ट्रेंड और एनालिसिस के आधार पर NEET 2025 के लिए संभावित कैटेगरी वाइज कटऑफ की जानकारी दी है।
NEET 2025 Cutoff for General Category
जनरल कैटेगरी के छात्र NEET परीक्षा में सबसे अधिक संख्या में भाग लेते हैं। इस कैटेगरी में कोई आरक्षण नहीं होने की वजह से यहां प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊँचा होता है। इस कारण से NEET 2025 जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ भी अपेक्षाकृत अधिक होता है। यदि आप जनरल कैटेगरी से हैं और किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS या BDS सीट प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपका लक्ष्य कम से कम 640 से 680 अंकों के बीच होना चाहिए।
नीचे दिए गए टेबल में NEET के पिछले तीन वर्षों की जनरल कैटेगरी की कटऑफ स्कोर को दर्शाया गया है:
वर्ष | कटऑफ स्कोर रेंज | क्वालिफाइंग परसेंटाइल |
---|---|---|
2024 | 720 – 137 | 50th Percentile |
2023 | 720 – 137 | 50th Percentile |
2022 | 715 – 117 | 50th Percentile |
जनरल कैटेगरी के छात्र ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत सीट के लिए आवेदन कर सकते हैं, परंतु प्रतिस्पर्धा के कारण, सीट प्राप्त करने के लिए अधिक स्कोर की आवश्यकता होती है।
NEET 2025 Cutoff for OBC Category
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) के छात्रों को NEET में सरकारी आरक्षण का लाभ मिलता है, NEET ओबीसी कैटेगरी के लिए कटऑफ थोड़ी कम होती है। हालांकि, OBC कैटेगरी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या बहुत अधिक होती है, इसलिए मेरिट में बने रहने के लिए अच्छा स्कोर अनिवार्य होता है।
OBC छात्रों को कम से कम 580 से 620 अंकों के बीच स्कोर करने का प्रयास करना चाहिए ताकि उन्हें अच्छे सरकारी कॉलेज में प्रवेश मिल सके। टेबल में पिछले तीन वर्षों की OBC कटऑफ को दर्शाया गया है:
वर्ष | कटऑफ स्कोर रेंज | क्वालिफाइंग परसेंटाइल |
---|---|---|
2024 | 136 – 107 | 40th Percentile |
2023 | 136 – 107 | 40th Percentile |
2022 | 116 – 93 | 40th Percentile |
OBC छात्रों को राज्य कोटा का भी लाभ मिलता है और कई राज्यों में सीटें रिजर्व रहती हैं, जिससे चयन की संभावना बढ़ जाती है।
NEET 2025 Cutoff for SC Category
SC (Scheduled Caste) कैटेगरी के छात्र NEET परीक्षा में सरकारी आरक्षण का लाभ पाते हैं, NEET 2025 एससी कैटेगरी के लिए कटऑफ बाकि केटेगरी के स्टूडेंट्स के आपेक्षा काम होता है। जिससे उन्हें कम स्कोर पर भी प्रवेश मिल मिल जाता है। हालांकि, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए एक निश्चित स्तर तक स्कोर करना आवश्यक होता है।
Also, Read:NEET 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट पाने के लिए कितने मार्क्स चाहिए ?
SC छात्रों को कम से कम 500 से 550 अंकों के बीच स्कोर करने का लक्ष्य रखना चाहिए ताकि सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीट प्राप्त की जा सके। नीचे SC कैटेगरी के पिछले तीन वर्षों की कटऑफ दी गई है:
वर्ष | कटऑफ स्कोर रेंज | क्वालिफाइंग परसेंटाइल |
---|---|---|
2024 | 136 – 107 | 40th Percentile |
2023 | 136 – 107 | 40th Percentile |
2022 | 116 – 93 | 40th Percentile |
SC छात्रों को फीस रियायत, छात्रवृत्ति और अन्य सहूलियतें भी मिलती हैं, जिससे उनके लिए मेडिकल शिक्षा अधिक सुलभ हो जाती है।
NEET 2025 एसटी कैटेगरी के लिए कटऑफ (NEET 2025 Cutoff for ST Category)
ST (Scheduled Tribe) कैटेगरी के छात्रों को भी NEET परीक्षा में आरक्षण का लाभ प्राप्त होता है। यह कैटेगरी भारत के आदिवासी समुदायों के छात्रों को दर्शाती है, और इनके लिए कटऑफ स्कोर सबसे कम होता है।
ST छात्रों को कम से कम 480 से 530 अंकों के बीच स्कोर करने की योजना बनानी चाहिए। नीचे ST कैटेगरी की पिछले तीन वर्षों की कटऑफ टेबल दी गई है:
वर्ष | कटऑफ स्कोर रेंज | क्वालिफाइंग परसेंटाइल |
---|---|---|
2024 | 136 – 107 | 40th Percentile |
2023 | 136 – 107 | 40th Percentile |
2022 | 116 – 93 | 40th Percentile |
ST कैटेगरी के छात्रों को विशेष राज्यीय और केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिलता है जो उनकी शिक्षा को आसान बनाता है।
FAQs
क्या NEET 2025 में जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ 600 से अधिक होगी?
हाँ, जनरल कैटेगरी के छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट प्राप्त करने के लिए कम से कम 640–680 अंक लाने होंगे।
OBC छात्रों को सरकारी कॉलेज में एडमिशन के लिए कितने स्कोर की जरूरत होगी?
OBC छात्रों को अच्छे मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाने के लिए कम से कम 580–620 अंक लाने की सलाह दी जाती है।
क्या SC/ST छात्रों को कम स्कोर पर भी MBBS सीट मिल सकती है?
हाँ, यदि छात्र SC/ST कैटेगरी से हैं और उन्होंने लगभग 480–550 अंक प्राप्त किए हैं, तो वे सरकारी कॉलेज में एडमिशन के पात्र हो सकते हैं।
क्या NEET की क्वालिफाइंग कटऑफ और एडमिशन कटऑफ में अंतर होता है?
जी हाँ, क्वालिफाइंग कटऑफ केवल परीक्षा पास करने के लिए होती है, जबकि एडमिशन कटऑफ कॉलेज में सीट पाने के लिए होती है, जो आमतौर पर कहीं अधिक होती है।