NEET 2025: MBBS के लिए NEET में कितने Marks चाहिए? सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की पूरी जानकारी

MBBS Ke Liye NEET Me Kitne Marks Chahiye? NEET 2025 में MBBS कोर्स में सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए NEET में कितने मार्क्स होने चाहिए, यह सवाल कई लोगों का होगा। NEET भारत की सबसे बड़ी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा है, जिसमें हर साल लाखों छात्र भाग लेते हैं। इसी वजह से मेडिकल कोर्स में एडमिशन मिलना काफी मुश्किल होता है। इसका मुख्य कारण यह है कि हर साल मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए NEET Cut-Off बढ़ती रहती है।

आज की इस पोस्ट में हम बात करेंगे कि MBBS (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) में एडमिशन लेने के लिए NEET में न्यूनतम कितने स्कोर होने चाहिए। यह स्कोर कैटेगरी-वाइज (जनरल, OBC, SC, और ST) अलग-अलग होता है। सामान्य (General) कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए MBBS की सीट पक्की करने के लिए NEET में अधिक से अधिक मार्क्स प्राप्त करने की आवश्यकता होती है, जबकि आरक्षित (Reserved) कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए यह मार्क्स अपेक्षाकृत कम होते हैं।

यदि आप जानना चाहते हैं कि MBBS के लिए NEET में कितने अंक चाहिए, सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की कटऑफ कितनी होती है, और OBC, SC/ST के लिए न्यूनतम आवश्यक अंक कितने होते हैं, तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।

MBBS Ke Liye NEET Me Kitne Marks Chahiye?

MBBS के लिए NEET में Minimum Marks

NEET 2025 में कुल 720 अंकों में से न्यूनतम कितने मार्क्स आने चाहिए ताकि सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल सके? अगर आपका भी सपना है कि भारत के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज जैसे AIIMS, KGMU, और अन्य राज्य स्तरीय सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने का, तो NEET 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करना जरूरी होगा। तो चलिए देखते हैं कि कैटेगरी-वाइज न्यूनतम कितने मार्क्स होने चाहिए।

Last Three Years NEET Cut Off

NEET के पिछले तीन वर्षों के कट-ऑफ के लिए GEN, OBC, SC, और ST कैटेगरी के आंकड़े दिए गए हैं:

YearsGeneralOBC SCST
2024720 – 138161 – 127161 – 127161 – 127
2023720 – 137136 – 107136 – 107136 – 107
2022715 – 117116 – 93116 – 93116 – 93
Getty images

MBBS Ke Liye NEET Me Kitne Marks Chahiye General

जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए NEET 2025 में कम से कम कितने मार्क्स होने चाहिए, ताकि वह सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीट पा सकें? सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS के लिए कट-ऑफ अलग-अलग होती है। जैसे सबसे ज्यादा डिमांडिंग मेडिकल कॉलेज दिल्ली AIIMS होता है, उसके बाद भारत में बाकी सभी AIIMS में MBBS के कोर्स में एडमिशन पाने की NEET aspirants की प्राथमिकता रहती है। हालांकि, MBBS के लिए और भी सरकारी अच्छे कॉलेज हैं, जिनमें एडमिशन लिया जा सकता है।

दिल्ली AIIMS में MBBS के लिए एडमिशन लेने के लिए जनरल कैटेगरी के छात्रों को NEET 2025 में कम से कम 720 में से 715 या इससे ऊपर मार्क्स चाहिए। बाकी अन्य AIIMS में एडमिशन लेने के लिए 700+ मार्क्स होनी चाहिए। वहीं, दूसरे सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए NEET 2025 में 650+ मार्क्स होनी चाहिए।

MBBS Ke Liye NEET Me Kitne Marks Chahiye OBC

MBBS जैसे बड़े मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए अगर सरकारी कॉलेज चाहिए, तो OBC छात्रों को NEET 2025 में कम से कम 600 मार्क्स जरूर लानी चाहिए। अगर कोई छात्र दिल्ली AIIMS या किसी अन्य AIIMS मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने की ख्वाहिश रखता है, तो दिल्ली AIIMS में एडमिशन के लिए NEET में 710+ और बाकी किसी अन्य AIIMS में एडमिशन लेने के लिए 690 से लेकर 720 तक की मार्क्स होनी चाहिए।

अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए यह मार्क्स और कम हो सकती है, जिसके अनुमानित कट-ऑफ 650+ हो सकती है।

Also, Read: Doctor Kaise Bane? डॉक्टर बनाने के लिए क्या करना पड़ता है? क्या पढ़े ? खर्च और टाइम कितना लगता है?

MBBS Ke Liye NEET Me Kitne Marks Chahiye SC

SC श्रेणी के छात्रों के लिए MBBS में एडमिशन के लिए NEET में कम से कम 550 मार्क्स होनी चाहिए। अगर AIIMS की बात करें, तो दिल्ली AIIMS के लिए SC श्रेणी के बच्चों के लिए कम से कम 650+ मार्क्स और बाकी AIIMS के लिए 630+ मार्क्स होनी चाहिए।

अगर AIIMS को छोड़ दें, तो बाकी अन्य राज्य स्तरीय सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए लगभग 500 से 630 तक NEET में स्कोर बेहतर माना जा सकता है, जिसमें SC श्रेणी के छात्रों को आराम से MBBS के कोर्स में एडमिशन मिल सकता है।

MBBS Ke Liye NEET Me Kitne Marks Chahiye ST

ST श्रेणी के छात्रों के लिए जो MBBS करना चाहते हैं, उनके लिए दिल्ली AIIMS जैसे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए कम से कम 600+ मार्क्स टार्गेट करना चाहिए। बाकी AIIMS के लिए 500 से 600 के बीच और अन्य राज्य स्तरीय सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए ST श्रेणी के छात्रों के लिए MBBS की कट-ऑफ लगभग 450 से 550 के बीच रह सकती है, जिससे ऐसे छात्रों को आराम से एडमिशन मिल जाएगा।

सरकारी कॉलेज में MBBS के लिए NEET में कितने Marks चाहिए?

NEET 2024 के लिए सामान्य (General), OBC, और SC/ST श्रेणियों के अनुमानित कटऑफ दिए गए हैं:

श्रेणी NEET MBBS Cut Off
General650+
OBC600+
SC450+
ST400+

2025 में सरकारी कॉलेज में MBBS के लिए NEET में कितने अंक चाहिए?

NEET Me Kitne Marks Chahiye Government College Ke Liye: नीट में एडमिशन के दौरान, हर मेडिकल कोर्स (जैसे एमबीबीएस, बीडीएस, या एमएस) के लिए नीट कट-ऑफ जारी किया जाता है, जो यह निर्धारित करता है कि किसी छात्र को सरकारी या प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। हालांकि, नीट के कट-ऑफ मार्क्स एक मानक होते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि कट-ऑफ मार्क्स से अधिक अंक होने के बावजूद भी किसी को एडमिशन मिल जाए। क्योंकि कंपटीशन के कारण, जिन छात्रों के अंक सबसे ज्यादा होते हैं, उनकी सीट पहले अलॉट होती है।

इसलिए, सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट 2025 में कितने अंक होने चाहिए, यह जानने के लिए नीचे दी गई टेबल में कट-ऑफ अंक देखें।

CategoryNEET 2025 Marks For MBBS
GEN 680-720
OBC650-720
SC600-720

Also, Read: PCB Career Options Without NEET: High Salary Course After 12th PCB.

NEET 2024 Cut Off of Top Ten Medical College

सरकारी मेडिकल कॉलेज का नामNEET 2024
ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक
NEET 2023 क्लोजिंग रैंकNEET 2022 क्लोजिंग रैंकNEET 2021 क्लोजिंग रैंक
मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली58 – 145851071179
वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली54 – 141107129143
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली149 – 390304217215
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली489 – 826485550414
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, चंडीगढ़259 – 77854431337720
सेठ जी.एस. मेडिकल कॉलेज, मुंबई52 – 1010656697773
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ326 – 1352109714571623
स्टेनली मेडिकल कॉलेज, चेन्नई1256 – 2121200247386146
पी.जी.आई.एम.एस., रोहतक1651 – 38432569279326379
ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जे.जे. ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, मुंबई1244 – 233816232045

MBBS डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?

एमबीबीएस डॉक्टर की सैलरी उनके विशेषज्ञता, कार्य अनुभव, और काम करने की लोकेशन पर निर्भर करती है। यदि एमबीबीएस डॉक्टर सर्जरी या ऑपरेशन जैसे कार्य करते हैं, तो उनकी सैलरी सबसे अधिक होती है। वहीं, मेडिसिन जैसे अन्य क्षेत्रों में सैलरी थोड़ी कम हो सकती है।

एमबीबीएस करने के बाद डॉक्टरों को स्पेशलिस्ट कोर्स करने की आवश्यकता होती है, जिसके बाद वे लाखों और करोड़ों में कमाई करते हैं। मेडिकल क्षेत्र बहुत बड़ा है और इसमें अनगिनत संभावनाएं हैं, जिससे डॉक्टर विभिन्न तरीकों से पैसे कमा सकते हैं। कुछ डॉक्टर सैलरी बेस प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में काम करते हैं, जबकि कुछ डॉक्टर अपनी फीस ऑपरेशन या इलाज के हिसाब से चार्ज करते हैं।

इस प्रोफेशन में डॉक्टर नौकरी के साथ-साथ अपने प्राइवेट क्लीनिक की तैयारी भी करते हैं, जिससे उनकी अतिरिक्त आय होती रहती है। इसके अलावा, उन्हें अन्य प्राइवेट अस्पतालों में पार्ट-टाइम काम के लिए भी सैलरी या कमीशन मिल सकता है।

सरकारी अस्पताल में शुरुआती वेतन: ₹80,000 – ₹1,50,000 प्रति माह
प्राइवेट अस्पताल में वेतन: ₹60,000 – ₹2,50,000 प्रति माह
विशेषज्ञ बनने के बाद वेतन: ₹2 लाख+ प्रति माह

FAQs

क्या मैं 500 अंकों के साथ सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश ले सकता हूँ?

सामान्य श्रेणी के लिए 500 अंक पर्याप्त नहीं हैं, लेकिन OBC/SC/ST के लिए कुछ राज्यों में अवसर मिल सकता है।

Leave a Comment

Exit mobile version