NEET 2025 Answer Key और NEET 2025 Result Kab Aayenge? जानिए Official Answer Key, Result Date और Time की कब तक NTA ऑफिसियल Answer key जारी करेगा और अगर सवालों के उत्तर गलत होते है तो कब और कैसे स्टूडेंट्स Objection डाल सकते है. NEET 2025 Result से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।
NEET 2025 की परीक्षा 4 मई को दोपहर 2:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें लगभग 24 लाख छात्रों ने भाग लिया। NEET 2025 का रिजल्ट आने में अभी समय लग सकता है, लेकिन NEET 2025 Answer Key आमतौर पर परीक्षा के दो से तीन दिन बाद जारी कर दी जाती है।
National Testing Agency (NTA) द्वारा NEET 2025 की आधिकारिक Answer Key कब जारी की जाएगी, इसे लेकर छात्रों में उत्सुकता बनी हुई है।
NEET 2025 Result कब तक जारी होंगे?
Neet की परीक्षा समाप्त होने के बाद लाखों छात्र NEET 2025 Answer Key का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सालभर की मेहनत के बाद अपने रिजल्ट का इंतजार करना काफी तनावपूर्ण होता है, लेकिन Answer Key देखने के बाद यह अंदाजा लगाना आसान हो जाता है कि परीक्षा में कितने प्रश्न सही हुए और कितने गलत।
इससे स्टूडेंट्स अपने संभावित मार्क्स की गणना कर सकते हैं और यह अनुमान भी लगा सकते हैं कि उनकी रैंक क्या हो सकती है। इसके आधार पर वे यह तय कर सकते हैं कि उन्हें कॉलेज काउंसलिंग का इंतजार करना चाहिए या दोबारा तैयारी शुरू करनी चाहिए।
कोचिंग संस्थानों द्वारा जारी NEET 2025 Answer Key
NEET 2025 की परीक्षा खत्म होते ही प्रमुख कोचिंग संस्थान जैसे कि Allen, Motion, Physics Wallah और Aakash ने अपनी उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इन कोचिंग सेंटर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र अपने प्रश्न पत्र कोड के अनुसार NEET 2025 Answer Key देख सकते हैं। हालांकि, NTA द्वारा आधिकारिक आंसर की अभी तक जारी नहीं की गई है, जिसे जारी होने में 2 से 3 दिन लग सकते हैं।
NEET 2025 Answer Key क्या होता है?
कई छात्रों को यह भ्रम रहता है कि NEET Answer Key रिजल्ट के बराबर होती है। लेकिन ऐसा नहीं है, NEET 2025 Answer Key का मतलब है प्रश्न पत्र के सभी सवालों के सही उत्तरों की सूची NTA द्वारा जारी की गई आंसर की में यह स्पष्ट किया जाता है कि हर प्रश्न के लिए कौन-सा विकल्प सही है, हालांकि इससे पहले बड़े कोचिंग संस्थान अपनी अनौपचारिक आंसर की जारी कर देते हैं, जो अक्सर काफी हद तक सटीक होती है। फिर भी, कभी-कभी कोचिंग की आंसर की और NTA की आंसर की में कुछ अंतर देखने को मिलता है।
NEET 2025 Answer Key में गलत उत्तर होने पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
अगर किसी छात्र को लगता है कि NEET 2025 Answer Key में कोई उत्तर गलत है, तो वह NTA के पोर्टल पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकता है। आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद छात्रों को 2 से 3 दिन का समय दिया जाता है, जिसमें वे अपनी आपत्ति संबंधित प्रश्न और उत्तर पर दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आयोग को एक निर्धारित शुल्क के साथ प्रमाण सहित आपत्ति सबमिट करनी होती है। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो उस प्रश्न का उत्तर संशोधित कर दिया जाता है।
Also, Read: NEET 2025 Category Wise Cutoff: GEN,OBC,SC/ST Expected Cutoff.
NEET 2025 Answer Key कैसे चेक करें?
NEET 2025 Answer Key चेक करने के लिए छात्र NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या exam.nta.ac.in पर जा सकते हैं। बहुत जल्द NTA द्वारा NEET 2025 की उत्तर कुंजी अपलोड कर दी जाएगी। जैसे ही लिंक सक्रिय होगा, छात्र अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
अगर आप NEET 2025 Answer Key चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए step को ध्यान से फॉलो करें:
Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
nta.ac.in या exams.nta.ac.in
Step 2: NEET UG 2025 Answer Key लिंक पर क्लिक करें
होमपेज पर “NEET UG 2025 Answer Key” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
Step 3: लॉगिन करें
अपनी आवेदन संख्या (Application Number), जन्मतिथि (Date of Birth), और सिक्योरिटी पिन भरकर लॉगिन करें।
Step 4: उत्तर कुंजी डाउनलोड करें
लॉगिन के बाद आपके डैशबोर्ड पर NEET 2025 Answer Key की PDF उपलब्ध होगी। उसे डाउनलोड करें।
Step 5: प्रश्न पत्र कोड से मिलान करें
Answer Key में दिए गए उत्तरों को अपने प्रश्न पत्र कोड के अनुसार मिलाएं।
Step 6: संभावित अंक निकालें
सही और गलत उत्तरों की गिनती करके आप अपने संभावित मार्क्स का अनुमान लगा सकते हैं।
NEET 2025 Result कब आएगा?
परीक्षा समाप्त होने के बाद अब छात्रों को NEET 2025 Result का भी बेसब्री से इंतजार है। आमतौर पर NEET का रिजल्ट परीक्षा के 15 से 20 दिन बाद जारी किया जाता है।
इस आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि NEET 2025 Result मई के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है।
FAQs
Q1. NEET 2025 Answer Key कब जारी होगी?
NEET 2025 Answer Key परीक्षा के 2 से 3 दिन बाद NTA की वेबसाइट पर जारी की होगी। NEET 2025 Answer Key के जारी होने की संभावित तारिख
Q2. अगर Answer Key में गलती हो तो क्या करें?
छात्र NTA की वेबसाइट पर objection लिंक के माध्यम से Answer Key में गलती के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, साथ ही प्रमाण भी देना होता है।
Q3. NEET 2025 Result कब तक आ सकता है?
NEET 2025 का रिजल्ट परीक्षा के 15–20 दिन बाद, यानी मई के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है।