KGMU Lucknow Cutoff 2025: MBBS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए? GEN, OBC, और SC/ST कैटेगरी.

KGMU Lucknow Cutoff 2025: KGMU Lucknow उत्तर प्रदेश के राज्य स्तरीय मेडिकल कॉलेज है, जो कि भारत के सबसे prestigious medical कॉलेज में से एक माना जाता है, अगर AIIMS को छोड़ दे तो देश भर में MBBS के लिए कुछ चुनिंदा कॉलेज ही बेस्ट माने जाते है जिसमे KGMU का नाम सुमार है. यही कारण है कि KGMU Lucknow में MBBS और BDS जैसे मेडिकल कोर्सेज के लिए NEET Cutoff बहुत ही हाई रहती है। इस पोस्ट में हम आप को KGMU Lucknow Cutoff 2025 के बारे में विस्तार से बताएँगे।

अगर आप NEET aspirant हैं और KGMU Lucknow से एमबीबीएस करने की सोच रहे है तो, आप को यह जानना बेहद जरूरी है कि NEET 2025 में कितने मार्क्स होने पर KGMU में आराम से एडमिशन मिल जायेगा. इस साल के लेटेस्ट NEET 2025 Cutoff Category Wise जानने के लिए पूरा पोस्ट पढ़े।

केजीएमयू उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत का सबसे प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज है। इसकी गिनती एम्स के बाद भारत के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेजों में होती है। यहां एडमिशन पाना हर मेडिकल स्टूडेंट का सपना होता है, क्योंकि इसके नाम से ही करियर की गारंटी जुड़ी होती है। इस पोस्ट में हम जानेंगे कि NEET 2025 में जनरल, ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को KGMU में MBBS सीट पाने के लिए कितने अंक चाहिए होंगे।

KGMU Lucknow में MBBS के लिए NEET 2025 में कितने अंक चाहिए?

NEET 2025 के लिए KGMU Lucknow MBBS Admission 2025 में प्रवेश पाने के लिए आपको विभिन्न श्रेणियों (General, OBC, SC, ST) के आधार पर अलग-अलग NEET MBBS Cutoff KGMU अंक की आवश्यकता होती है। पिछले वर्षों के cutoff ट्रेंड्स को देखते हुए, अनुमानित अंक इस प्रकार हो सकते हैं.

Category NEET 2025 Cutoff Marks
सामान्य (UR)660+
ओबीसी (OBC)645+
एससी (SC)580+
एसटी (ST)600+

Also, Read: NEET 2025: भारत में MBBS के लिए 50 सबसे बेस्ट सरकारी मेडिकल कॉलेज।

NEET 2025 में KGMU के लिए जनरल कैटेगरी को कितने मार्क्स चाहिए?

जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए KGMU में MBBS में एडमिशन लेना आसान नहीं है, क्योंकि यहां की कटऑफ काफी हाई जाती है। अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं और स्टेट कोटा के तहत KGMU में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आपको NEET 2025 में कम से कम 650 अंक लाने होंगे। हालांकि, 680+ मार्क्स होने पर आपका सेलेक्शन लगभग पक्का माना जा सकता है।

वहीं अगर आप किसी अन्य राज्य से आते हैं और ऑल इंडिया कोटा के अंतर्गत एडमिशन लेना चाहते हैं, तो 680 मार्क्स से अधिक लाना आवश्यक होगा। यह कटऑफ हर साल NEET के कंपटीशन लेवल और सीट की उपलब्धता के अनुसार ऊपर-नीचे हो सकती है।

OBC कैटेगरी के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए?

OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को KGMU में MBBS एडमिशन के लिए थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन कंपटीशन यहां भी काफी अधिक होता है। अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, तो 600+ मार्क्स होने पर स्टेट कोटा के अंतर्गत आपको सीट मिल सकती है।

लेकिन अगर आप दूसरे राज्य से हैं, तो आपको KGMU जैसे टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए कम से कम 650 मार्क्स लाने होंगे। देशभर के हजारों OBC कैंडिडेट्स के बीच मुकाबला होता है, इसलिए कटऑफ हाई जाना लाजिमी है।

SC/ST कैटेगरी के छात्रों के लिए NEET कटऑफ (KGMU)

SC और ST कैटेगरी के छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए जनरल और OBC की तुलना में कुछ कम मार्क्स की जरूरत होती है।

SC कैटेगरी के स्टूडेंट्स को KGMU में MBBS कोर्स में एडमिशन पाने के लिए NEET 2025 में 500 से 550 मार्क्स लाने होंगे, अगर वे उत्तर प्रदेश से हैं। वहीं अगर कोई SC छात्र दूसरे राज्य से है, तो उसकी कटऑफ 600 के आसपास हो सकती है।

ST कैटेगरी के लिए, KGMU में MBBS में एडमिशन लेने के लिए 450 से 500 मार्क्स पर्याप्त हो सकते हैं, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के स्थानीय छात्रों के लिए। यह कटऑफ पिछले साल के ट्रेंड और सीट की संख्या पर निर्भर करती है।

KGMU में MBBS की कुल सीटें (Total Seats in KGMU for MBBS)

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ में MBBS कोर्स के लिए लगभग 260 सीटें उपलब्ध होती हैं। हालांकि, यह संख्या समय-समय पर प्रशासनिक निर्णयों के अनुसार बदल सकती है। यदि सरकार या मेडिकल काउंसिल की तरफ से सीटों में बढ़ोतरी होती है, तो यह संख्या थोड़ी बढ़ सकती है।

नीचे कैटेगरी वाइज सीटों का वितरण अनुमानित रूप से इस प्रकार हो सकता है:

  • जनरल कैटेगरी: लगभग 50% सीटें
  • OBC कैटेगरी: लगभग 27% सीटें
  • SC कैटेगरी: लगभग 15% सीटें
  • ST कैटेगरी: लगभग 7% सीटें

यह आंकड़े सूचना के आधार पर हैं और एडमिशन वर्ष में थोड़ा बदलाव संभव होता है। सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।

KGMU क्यों है भारत के टॉप मेडिकल कॉलेज में से एक?

केजीएमयू का इतिहास, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी और रिसर्च फैसिलिटी इसे भारत के टॉप मेडिकल संस्थानों में जगह दिलाते हैं। यहां से पढ़ाई कर चुके डॉक्टर देश ही नहीं, विदेशों में भी बड़ी मेडिकल संस्थाओं में काम कर रहे हैं।

इस संस्थान की प्रतिष्ठा, पढ़ाई का स्तर और अस्पताल की क्वालिटी इसे एम्स के बाद भारत का सबसे पसंदीदा मेडिकल कॉलेज बनाते हैं। यहां एडमिशन मिलना किसी भी मेडिकल छात्र के लिए एक बड़े गर्व की बात होती है।

NEET 2025 Cutoff for KGMU

KGMU Lucknow NEET Cutoff 2025 के बारे में बात करें तो, General Category के छात्रों के लिए 660+ अंक होने चाहिए। अन्य श्रेणियों जैसे OBC, SC, और ST के लिए यह cutoff थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन NEET Marks Required for KGMU MBBS के लिए यह अनुमानित आंकड़े हैं।

KGMU MBBS Fees 2025

KGMU MBBS Fees 2025 की कुल फीस लगभग ₹2.5 लाख प्रति वर्ष हो सकती है। इसमें ट्यूशन फीस, एडमिशन शुल्क, लैब शुल्क, और अन्य प्रशासनिक शुल्क शामिल होते हैं। यह राशि राज्य कोटा सीटों के लिए है। ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों पर फीस में थोड़ा अंतर हो सकता है।

KGMU MBBS Admission Process 2025

KGMU में MBBS कोर्स के लिए NEET-UG का परीक्षा परिणाम ही मुख्य पात्रता मापदंड है। NEET 2025 के बाद, ऑल इंडिया और राज्य कोटा दोनों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया होगी, जिसमें छात्रों को अपनी सीट आवंटन और प्राथमिकता के आधार पर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलेगा।

KGMU Lucknow में MBBS के लिए NEET में कम से कम 660+ मार्क्स होने चाहिये, इस कम स्कोर होने पर अगर neet cutoff हाई चला जाता है तो एडमिशन मिलाना मुश्किल हो जायेगा। KGMU Lucknow के NEET Cutoff 2025, MBBS Fees 2025, और काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में और अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया App, Instagram, Whatsapp, Teligram app, पर follow करना और join करना ना भूले।

FAQs

KGMU में MBBS के लिए NEET 2025 में कितने अंक चाहिए?

NEET 2025 में General category के छात्रों के लिए 660+, OBC के लिए 645+, SC के लिए 550+और ST के लिए 500+ मार्क्स कम से कम होने चाहिए।

KGMU में MBBS फीस कितनी होती है?

KGMU Lucknow में MBBS की कुल फीस करीब ₹2.5 लाख प्रति वर्ष होती है, जो राज्य कोटा सीटों के लिए है।

KGMU MBBS में कितनी सीटें हैं?

KGMU में MBBS कोर्स में कुल 250 सीटें होती हैं, जिसमें 15% सीटें ऑल इंडिया कोटा और बाकी 85% सीटें राज्य कोटा के तहत होती हैं।

Leave a Comment