SSC CGL 2025 Vacancy Expected: इस साल एसएससी सीजीएल 2025 में कुल कितनी वैकेंसी आएंगी, क्या है पिछले सालों का ट्रेंड और एसएससी सीजीएल रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2025 कब से भरा जाएगा, SSC CGL 2025 का एग्जाम कब होंगे? इसके लेटेस्ट जानकारी।
SSC CGL 2025 Registration को ले कर चर्चे तेज होंगे है स्टूडेंट्स ही टीचर भी पूछ रहे की आखिरकार SSC CGL के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा। सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही कि SSC CGL 2025 फॉर्म 9 जून 2025 से भरे जायेंगे और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 4 जुलाई 2025.
एसएससी जनवरी में एसएससी सीजीएल 2025 कैलेंडर को जारी करते हुए यह घोषणा की थी कि एसएससी सीजीएल 2025 के रजिस्ट्रेशन 22 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे, लेकिन अभी तक एसएससी की तरफ से रजिस्ट्रेशन के लिए कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। लेकिन अब इंतजार अब ख़त्म होने वाला और एसएससी की तैयरी कर रहे क्षात्र जल्द ही SSC CGL 2025 Application form भर सकेंगे।
SSC CGL Expected Vacancy 2025
SSC ने अब तक SSC CGL 2025 की वैकेंसी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन पिछले वर्षों के आंकड़ों को देखते हुए एक्सपर्ट ये अनुगमन लगा रहे है. इस साल SSC CGL 2025 में कुल 20000 से 22000 पद आने की संभवना है। असली संख्या क्या होगी ये तो वक़्त ही बातयेगा। नीचे विगत सालो में SSC CGL में आए पदों की संख्या दी गई है।
SSC CGL Past Year Vacancy Trends
Year | Total Vacancy |
---|---|
2024 | 18174 |
2023 | 8415 |
2022 | 37409 |
2021 | 7686 |
2020 | 7035 |
SSC CGL 2025 Registration Date
SSC CGL 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन जल्दी ही शुरू किए जाएंगे। अगर पिछले साल के ट्रेंड को देखें, तो साल 2024 में भी एसएससी ने एसएससी सीजीएल 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन जून से स्टार्ट किया था। यह रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 24 जून से लेकर 27 जुलाई तक चला था। इस साल में भी कुछ ऐसा ही होने की चांसेस ज्यादा दिखाई दे रहे हैं।
SSC CGL 2025 Registration Last Date
एसएससी सीजीएल 2025 के रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख जुलाई के अंतिम सप्ताह तक हो सकती है। हम मानकर चल रहे हैं कि अगर एप्लीकेशन प्रोसेस 15 जून के बाद स्टार्ट होते हैं, तो संभावित तौर पर एसएससी सीजीएल के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 जुलाई या उसके बाद हो सकती है। एसएससी की तरफ से आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है, जिसके होने पर ही एक्चुअल डेट्स की जानकारी प्राप्त हो पाएगी।
SSC CGL 2025 Exam Dates
इवेंट | संभावित तारीख |
---|---|
नोटिफिकेशन जारी | फरवरी–मार्च 2025 |
आवेदन की शुरुआत | जून–जुलाई 2025 |
परीक्षा (Tier 1) | अगस्त -सितम्बर 2025 |
SSC CGL 2025 Vacancy Details | 20000+ (Expected) |
SSC CGL 2025 Tier 1 Exam Date
एसएससी सीजीएल जैसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए टियर 1 एग्जाम सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस एग्जाम को क्लियर करने के बाद ही टियर 2 एग्जाम देने का मौका मिलेगा और आखिरी सिलेक्शन हो पाएगा। ज्यादातर छात्र एसएससी सीजीएल टियर 1 के एग्जाम को पास ही नहीं कर पाते। और कहीं न कहीं देखा जाए तो यह परीक्षा का पैटर्न कुछ इस तरीके से बनाए गए हैं कि एसएससी सीजीएल 2025 एग्जाम में नॉन-सीरियस कैंडिडेट को एलिमिनेट कर दिया जाए, और सेकंड स्टेज में केवल ऐसे छात्र, जिनकी तैयारी अच्छी है, वे ही आगे की स्टेप्स में भाग ले पाएं। तो एक बात तो साफ समझनी चाहिए कि एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 का एग्जाम एक एलिमिनेशन प्रक्रिया की तरह काम करता है। यह एग्जाम सितंबर से अक्टूबर महीने में आयोजित होने की संभावना है। यह एग्जाम डेट इस बात पर निर्भर करेगी कि एसएससी सीजीएल 2025 का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कब तक पूरा होता है।
SSC CGL 2025 Tier 2 Exam Date
एसएससी सीजीएल 2025 टियर 2 का एग्जाम अक्टूबर या नवंबर महीने में आयोजित हो सकता है। अगर टियर 1 का एग्जाम सितंबर–अक्टूबर के महीने में होता है, तो उसके दो महीने बाद अक्टूबर से नवंबर तक टियर 2 का एग्जाम आयोजित किया जा सकता है। एसएससी सीजीएल 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन में जितनी ज्यादा देरी होगी, एग्जाम उतना ही ज्यादा लेट होने की संभावना होगी।
SSC CGL 2025 Post List And Salary
Post Name | Post Category | Average salary |
---|---|---|
Assistant Audit Officer (AAO) | Group B (Gazetted) | ₹47,600 – ₹1,51,100 (Pay Level 8) |
Assistant Section Officer (ASO) | Group B | ₹44,900 – ₹1,42,400 (Pay Level 7) |
Income Tax Inspector | Group B | ₹44,900 – ₹1,42,400 (Pay Level 7) |
Central Excise Inspector | Group B | ₹44,900 – ₹1,42,400 (Pay Level 7) |
Assistant Enforcement Officer | Group B | ₹44,900 – ₹1,42,400 (Pay Level 7) |
Sub Inspector (CBI/ NIA) | Group B | ₹44,900 – ₹1,42,400 (Pay Level 7) |
Junior Statistical Officer (JSO) | Group B | ₹44,900 – ₹1,42,400 (Pay Level 6/7) |
Auditor (CAG/CGDA) | Group C | ₹29,200 – ₹92,300 (Pay Level 5) |
Accountant/ Junior Accountant | Group C | ₹29,200 – ₹92,300 (Pay Level 5) |
Tax Assistant (CBDT/ CBIC) | Group C | ₹25,500 – ₹81,100 (Pay Level 4) |
Upper Division Clerk (UDC) | Group C | ₹25,500 – ₹81,100 (Pay Level 4) |
नोट: उपरोक्त सैलरी में बेसिक पे के अलावा HRA, DA, TA आदि मिलाकर कुल इन-हैंड सैलरी और अधिक हो सकती है।
Conclusion: हर साल देते हैं 30 लाख से भी ज्यादा छात्र SSC CGL का एग्जाम
एसएससी सीजीएल भारत के युवाओं के बीच सरकारी नौकरी के लिए सबसे बड़ी पसंद है। यह केंद्र सरकार की मंत्रालयों और उनकी विभिन्न विभागों में सरकारी कर्मचारियों की भर्ती के लिए सबसे बड़ा एग्जाम कंडक्ट करवाती है। एसएससी में हर साल लगभग 15 से 20 हजार वैकेंसी आती हैं, जिसके तहत योग्य और काबिल कैंडिडेट की भर्ती की जाती है, जो देश सेवा में रुचि रखते हैं। एसएससी सीजीएल खासकर उत्तर भारत के राज्य — जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा — के युवाओं के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर है। इस एग्जाम में हर साल लगभग 30 से 35 लाख छात्र रजिस्ट्रेशन करते हैं, जिनमें से मात्र 15 से 20 हजार कैंडिडेट ही सफल हो पाते हैं।
FAQs
SSC CGL के सबसे ज्यादा पसंदीदा पोस्ट कौन-कौन से है ?
SSC CGL में Group B और Group C के कई पद होते हैं जो युवाओ को काफी आकर्षित करते है, जैसे AAO, ASO, Inspector, JSO, Auditor, Tax Assistant आदि।
SSC CGL 2025 का रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा?
SSC द्वारा जनवरी 2025 में कैलेंडर जारी किया गया था, जिसमें 22 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आया है। एसएससी के तरफ से जल्द ही इसकी घोसन की जा सकती है।
SSC CGL 2025 में कितनी वैकेंसी आने की संभावना है?
इस साल लगभग 20 ,000 से 22,000 वैकेंसी निकलने का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन सटीक संख्या एसएससी के ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करने के बाद ही पता चलेगी।
SSC CGL 2025 का टियर 1 एग्जाम कब होगा?
संभावना है कि टियर 1 एग्जाम सितंबर से अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा।
SSC CGL 2025 का टियर 2 एग्जाम कब होगा?
टियर 2 एग्जाम अक्टूबर से नवंबर 2025 के बीच आयोजित किया जा सकता है, टियर 1 के परिणामों के आधार पर।
क्या मैं ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में रहते हुए आवेदन कर सकता हूँ?
हां, लेकिन आवेदन के समय तक ग्रेजुएशन पूरी हो जानी चाहिए। पात्रता की पुष्टि के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ना जरूरी है।
SSC CGL 2025 का रजिस्ट्रेशन फॉर्म कहां से भर सकते हैं?
रजिस्ट्रेशन फॉर्म SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
SSC CGL 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए कौन से डॉक्युमेंट्स की जरूरत होती है?
आधार कार्ड
ग्रेजुएशन की मार्कशीट
पासपोर्ट साइज फोटो
सिग्नेचर (स्कैन)
कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)