NEET Exam 2026 की पूरी जानकारी हिंदी में! जानें नीट क्या है, कौन दे सकता है यह परीक्षा, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से लेकर एडमिशन तक का पूरा सफर – सब कुछ एक ही जगह पर।
भारत में लाखों छात्र हर साल डॉक्टर बनने का सपना लेकर अपनी पढ़ाई की शुरुआत करते हैं। यह सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक सेवा का माध्यम है, जो समाज में सम्मान, स्थिरता और आत्मसंतोष लाता है। लेकिन इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए सबसे पहले देश के सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम ‘NEET (National Eligibility cum Entrance Test)‘को पास करना पड़ता है।
NEET एक राष्ट्रीय स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से देश भर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, Veterinary, Nursing, और कई Paramedical Courses में दाखिला मिलता है।
आज के समय में मेडिकल फील्ड सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक Safe Career Option भी है, जिसमें Job Security, High Salary, और समाज में गहरी प्रतिष्ठा (Respect) मिलती है। यही कारण है कि हर साल NEET में लाखों छात्र बैठते हैं।
इस पोस्ट में आप जानेंगे ?
- NEET क्या होता है?
- NEET का एग्जाम कौन दे सकता है ?
- NEET का फॉर्म कब भरे जाते है ?
- NEET का Exam Pattern क्या है?
- NEET में कितने Questions होते हैं और Total Marks कितने होते हैं?
- MBBS के लिए NEET में कितने मार्क्स होने चाहिए ?
- NEET 2026 की तैयारी कब और कैसे शुरू करें?
अगर आप एक बिगिनर हैं जो अभी 10th, 11th या 12th में पढ़ रहे हैं लेकिन डॉक्टर बनने का सपना है और यह बिल्कुल भी नहीं पता कि कैसे और क्या करना है, तो घबराएं नहीं। हम इस पोस्ट में सरल और साधारण भाषा में हर एक चीज की जानकारी विस्तार से देंगे।
NEET क्या होता है?
तो चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं कि नीट क्या होता है और इसका मतलब क्या है? सरल शब्दों में कहें तो NEET का फुल फॉर्म राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा (National Eligibility cum Entrance Test) होता है। यह एक नेशनल लेवल की परीक्षा है जिसे हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा देश भर में आयोजित किया जाता है। ऐसे छात्र जो डॉक्टर बनना चाहते है उन्हें इस परीक्षा को पास करनी पड़ती है। इस परीक्षा को देने के लिए 12th में साइंस स्ट्रीम होना जरूरी है जिसमे फिजिक्स, केमिस्ट्री, और बायोलॉजी से 12th board एग्जाम 50% से पास होना चाहिए, तभी स्टूडेंट इस एग्जाम में बैठने के लिए योग्य माना जाता है.
नीट परीक्षा में प्राप्त रैंक के हिसाब से ही देश भर में केंद्रीय और राज्य स्तरीय सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल के विभिन्न कोर्स जैसे कि MBBS, BDS, BAMS इत्यादि में एडमिशन मिलता है.
नीट करने के फायदे | NEET Karne Ke Fayde
अगर आप यह सोच रहे हैं कि NEET का एग्जाम क्यों दें इसके क्या फायदे है तो हम आपको बता दें कि NEET Exam भारत की एकमात्र और सबसे बड़ी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा है जिसके माध्यम से 12वीं के बाद मेडिकल कॉलेज में ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन मिलता है।
NEET के ज़रिए छात्र MBBS, BDS, BAMS, BHMS जैसे प्रमुख मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन पा सकते हैं। इन डिग्रियों को हासिल करने के बाद कैंडिडेट डॉक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू कर सकता है और एक अच्छी खासी इनकम भी जनरेट कर सकता है।
भारत जैसे देश में, जहाँ लगभग 140 करोड़ से अधिक की आबादी है, वहां हेल्थकेयर सेक्टर में अच्छे डॉक्टरों की बहुत बड़ी मांग है। इस प्रोफेशन में ना केवल एक सुरक्षित भविष्य मिलता है, बल्कि समाज में एक अलग ही इज्ज़त और पहचान भी प्राप्त होती है।
डॉक्टर को समाज में हमेशा सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, क्योंकि वह लोगों की जान बचाने और उन्हें बेहतर जीवन देने का काम करता है। यही वजह है कि लाखों छात्र हर साल NEET Exam में बैठते हैं, ताकि वो अपने डॉक्टर बनने के सपने को पूरा कर सकें।
NEET Exam Pattern 2026 in Hindi: Questions, Marking Scheme, And Total Attempt.
NEET 2026 उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है जो मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे NEET ka paper kaisa hota hai, NEET me kitne subject hote hai, NEET me kitne question aate hai, और NEET ka paper kitne marks ka hota hai। साथ ही चर्चा करेंगे NEET पेपर की संरचना, मार्किंग स्कीम और नेगेटिव मार्किंग, पासिंग मार्क्स और यह भी कि NEET exam kitni baar de sakte hai।
NEET 2026 Exam Pattern: NEET Ka Paper Kaisa Hota Hai
NEET की परीक्षा ऑफलाइन मोड में तथा सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाती है। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे 20 मिनट होती है. NEET Exam में कुल 180 Questions होते है जो कि तीन अलग -अलग Subject से पूछे जाते है जिसमे Physics, Chemistry और Biology (Zology+Boteny) होता है।
नीट की तैयारी कर हर कैंडिडेट को NEET Exam Pattern 2026 को अच्छी तरह से जान लेना चाहिए, Total Questions, Marks, और Marking schemes के बारे में ठीक से जान लेना चाहिए? इसी के साथ NEET 2026 Syllabus के बारे में भी पूरी जानकारी कर लेना चाहिए, Previous Year Questions को देख कर ये भी एनालिसिस कर ले किस टॉपिक से सबसे ज्यादा Questions पूछे जाते है।
NEET Exam Pattern in Hindi
Subject | Total Question | Marks |
---|---|---|
Physics | 45 | 180 |
Chemistry | 45 | 180 |
Biology | 90 | 360 |
Total | 180 | 720 |
NEET Total Marks: नीट का पेपर कितने मार्क्स का होता है ?
NEET का पेपर कुल 720 अंकों का होता है। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होता है और अगर कोई उत्तर गलत होता है तो 1 अंक काट लिया जाता है। यह निगेटिव मार्किंग सिस्टम छात्रों को सोच-समझकर उत्तर देने के लिए प्रेरित करता है। 180 प्रश्नों में से प्रत्येक विषय से 45 प्रश्न पूछे जाते हैं – 35 प्रश्न सेक्शन A से और 10 प्रश्न सेक्शन B से।
नीट में कितने सब्जेक्ट होते है ?
NEET Exam 2026 में कुल तीन विषय होते है जिसमे फिजिक्स (Physics), केमिस्ट्री (Chemistry) और बायोलॉजी (Biology) है । बायोलॉजी में बॉटनी और जूलॉजी दोनों शामिल होते हैं। इन तीनों विषयों को ध्यान में रखते हुए ही NEET का पूरा सिलेबस तय किया गया है।
NEET 2026 Total Questions: नीट में कितने क्वेश्चन आते है ?
NEET परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं लेकिन छात्रों को केवल 180 प्रश्नों का उत्तर देना होता है। यह विकल्प देने का मकसद यह है कि यदि किसी छात्र को कोई टॉपिक कठिन लगे तो वह उस सेक्शन से कुछ प्रश्न छोड़कर बाकी उत्तर दे सके। NEET me kitne question aate hai यह जानना परीक्षा रणनीति तय करने में काफी सहायक होता है।
NEET 2026 Total Marks: नीट कितने मार्क्स का होता है ?
छात्रों के बीच एक आम सवाल होता है कि NEET kitne marks ka hota hai। जैसा कि पहले बताया गया, NEET परीक्षा का कुल स्कोर 720 अंक है। यह तीनों विषयों – फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी – से कुल 180 प्रश्नों के माध्यम से प्राप्त किया जाता है। इस परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलते हैं और गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होती है।
NEET 2026 Marking Scheme
NEETका पेपर 720 मार्क्स का होता है। जिसमे नेगेटिव मार्किंग भी होती है, प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाते हैं, और गलत उत्तर पर -1 मार्क्स मिलते है यानि की एक मार्क्स काट लिए जाते है, तथा कोई भी आंसर न देने पर जीरो मार्क्स मिलते है। मार्किंग के हिसाब से भी यह परीक्षा कठिन मानी जा सकती है, क्यों की स्टूडेंट्स केवल वही सवाल में रिस्क ले सकते है जिसमे उन्हें पूरा कॉन्फिडेंस हो की आंसर सही है। नहीं तो मार्क्स कट जाने का डर हमेशा मन में बना रहता है।
- Correct Answer: +4 Marks
- Wrong Answer: -1 Marks
- No Answer: 0 Marks
Also, Read: NEET 2026 Registration: नीट का फॉर्म कब भरा जाएगा ?, फीस, एग्जाम डेट, और डॉक्यूमेंट्स.
NEET Ka Paper Kaisa Aata Hai?
नीट का पेपर कैसे आता है ? यह जानने के लिए आपको पिछले वर्षों के Question Paper का विश्लेषण करना चाहिए। NEET में पूछे जाने वाले Questions के डिफीकल्टी लेवल Easy, Modrate और Difficult होता है। NEET में ज्यादातर क्वेश्चन NCERT की किताबों से आता है, विशेष रूप से बायोलॉजी में। अगर आप NCERT को गहराई से पढ़ते हैं, तो पेपर को बड़े ही आसानी से हल कर सकते है।
NEET course details in Hindi
NEET Ka Course Kitne Saal Ka Hota Hai: नीट की तयारी शुरू करने से पहले यह सवाल मन में आना कि नीट का कोर्स कितने साल का होता है बड़ा ही स्वाभाविक है, क्यों की हर क्यों जल्दी से पढाई ख़त्म करके एक अच्छी से नौकरी पाना चाहता है जिससे वो भी अपने लाइफ को अच्छे से एन्जॉय कर सके। ज्यादा तर नीट कोर्स और मेडिकल कोर्स में अंतर नहीं जान पाते वे अक्सर कंफ्यूज होते है, दरअसल नीट कोर्स की कोई समय सीमा है, कुछ स्टूडेंट्स इस एग्जाम को एक साल की तैयारी में क्रैक कर देते है तो वही कुछ स्टूडेंट्स को दो साल या फिर तीन साल भी NEET Exam Crack करने में लगा जाते है।
नीट पास करने के बाद नीट कटऑफ के अनुसार सरकारी या फिर प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलता है, जिसमे कई सरे मेडिकल कोर्सेज होते है और उनको पूरा करने के लिए Course Duration अलग-अलग होता है। उदाहरण के तौर पर नीचे दिए गए मेडिकल कोर्स को देखे।
- MBBS: 5.5 साल (4.5 साल अध्ययन + 1 साल इंटर्नशिप)
- BDS: 5 साल
- BAMS / BHMS / BUMS: लगभग 5.5 साल
- Veterinary Sciences: लगभग 5 साल
NEET Passing Marks 2026
NEET में पासिंग मार्क्स को percentile के रूप में निर्धारित किया जाता है। General category के कैंडिडेट के लिए यह 50th percentile है, OBC/SC/ST वर्ग को 40th percentile और PwD Category के लिए 45th percentile लाना अनिवार्य होता है. प्रत्येक वर्ष कुल छात्रों की संख्या और टॉप परसेंटाइल पाने वाले स्टूडेंट्स, और सब्जेक्ट वाइज पेरेंटीले के हिसाब से हर साल NEET passing marks बदलता रहता है।
Category | Qualifying Percentile | Expected Passing Marks |
---|---|---|
General | 50th Percentile | 137+ |
OBC/SC/ST | 40th Percentile | 107+ |
PwD (General) | 45th Percentile | 120+ |
Also, Read: NEET 2025: भारत में MBBS के लिए 50 सबसे बेस्ट सरकारी मेडिकल कॉलेज।
NEET 2026 Eligibility in Hindi
अगर आप NEET 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहला सवाल यही होता है कि क्या आप इस परीक्षा में बैठने के लिए पात्र (eligible) हैं या नहीं? यह जानना जरूरी है क्योंकि अगर आपकी Elegibility Criteria पूरे नहीं होते, तो आप फॉर्म भरने के बावजूद इस परीक्षा में नहीं बैठ पायेंगे।
NEET के लिए आयु सीमा 2026 | NEET Age Limit in Hindi
- Minimum Age Limit: परीक्षा के वर्ष में 17 वर्ष की आयु पूरी होनी चाहिए (31 दिसंबर 2026 तक)।
- Maximum Age Limit: NEET 2026 के लिए फिलहाल अधिकतम आयु सीमा नहीं निर्धारित की गई है। लेकिन सामान्यत: 25 वर्ष (सामान्य वर्ग) और 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग) तक फॉर्म भरने की अनुमति रहती है।
NEET के लिए शैक्षणिक योग्यता |Educational Qualification
- उम्मीदवार को Physics, Chemistry और Biology (PCB) विषयों के साथ 12वीं पास करनी चाहिए।
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से English विषय भी अनिवार्य है।
NEET के लिए 12वीं में न्यूनतम प्रतिशत | NEET ke liye 12th me kitne percentage chahiye?
नीट का एग्जाम देने के लिए जनरल केटेगरी के छात्रों के लिए 12th क्लास में न्यूनतम 50% होना चाहिए, जब की OBC और SC/ST केटेगरी के छात्रों के लिए 40% मार्क्स होना चाहिए।
Category | Minimum Percentage (%) |
---|---|
सामान्य वर्ग (General) | 50% |
OBC/SC/ST | 40% |
PWD उम्मीदवार | 45% |
NEET Ke Liye 10th में कितने पर्सेंटेज चाहिए ?
NEET एग्जाम देने और मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए 10वीं कक्षा में न्यूनतम प्रतिशत को लेकर कोई बाध्यता नहीं है, लेकिन 10वीं में English, Science और Math जैसे विषय अनिवार्य रूप से पास होने चाहिए।
अगर आप NEET 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि इस परीक्षा में बैठने के लिए आपकी पात्रता (eligibility) क्या होनी चाहिए। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे NEET 2026 Eligibility, जिसमें शामिल हैं उम्र सीमा, शैक्षणिक योग्यता, जरूरी दस्तावेज़, अटेम्प्ट की सीमा और क्वालिफाइंग मार्क्स।
राष्ट्रीयता (Nationality)
NEET 2026 परीक्षा में निम्नलिखित उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं:
- भारत के नागरिक (Indian Citizens)
- OCI (Overseas Citizens of India)
- NRI (Non-Resident Indians)
- PIO (Persons of Indian Origin)
- विदेशी नागरिक (Foreign Nationals)
आयु सीमा (NEET Exam Age Limit 2026)
- न्यूनतम उम्र: 17 वर्ष (31 दिसंबर 2026 तक 17 वर्ष पूरे होने चाहिए)
- अधिकतम उम्र: कोई ऊपरी सीमा नहीं है (NEET 2026 में अधिकतम उम्र की सीमा हटा दी गई है)
Also, Read: नीट 2025 में कम नंबर पर भी मिलेगा MBBS College? | MBBS College At Low Marks.
NEET 2026 Attempt Limit: नीट में कितने चांस मिलते है।
NEET Exam Kitni Baar De Sakte Hai: नीट का एग्जाम देने के लिए कोई लिमिट निर्धारित नहीं है, कैंडिडेट नीट के एग्जाम जीतनी बार देना चाहे वो दे सकते है। जीवन के किसी भी पड़ाव पर चाहे उम्र कुछ भी हो नीट परीक्षा पास कर मेडिकल कोर्स में एडमिशन लिया जा सकता है। हाल के उदारण देखे तो Times of India में छपी एक एक रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु के तीन सीनियर सिटीजन्स जिनकी उम्र 60 से भी ज्यादा है इस साल नीट-2025 में एग्जाम पास कर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया, उनमे से कोई वकील है तो कोई नर्स, डेंटिस्ट, और होमियोपैथी डॉक्टर। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल कुल 25 कैंडिडेट्स ऐसे है जिन्होंने 37+ की उम्र में नीट का एग्जाम पास किया। पूरा रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे।
Also, Read: NEET 2025: नीट में सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के लिए कितने नंबर चाहिए?
FAQ
डॉक्टर बनने के लिए 12th में कितने नंबर चाहिए?
डॉक्टर बनाने के लिए नीट का एग्जाम पास करा होता हो जिसके लिए 12th क्लास में 50% से पास हों जरूरी है वही SC/ST/PWD कैंडिडेट को 45% की आवश्यकता होती है।
NEET की तैयारी कब से शुरू करनी चाहिए?
नीट की तयारी शुरू करने का सही समय 11th होता है , जितने जल्दी नीट की तयारी शुरू कर देंगे उतना ही ज्यादा समय मिल पायेगा तैयरी में और एग्जाम भी आसानी से निकल जायेगा।
नीट में पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
नीट पास करने के लिए जनरल केटेगरी को 50 परसेंटाइल और OBC/SC/ST कैंडिडेट को 40 परसेंटाइल लाना आवश्यक होता है।
डॉक्टर बनने के लिए 10th के बाद कौन सा सब्जेक्ट लेना चाहिए?
डॉक्टर बनाने के लिए 10th के बाद साइंस स्ट्रीम चुने जिसमे फिजिक्स, केमिस्ट्री, और बायोलॉजी शामिल हो।
NEET का पेपर कितनी बार दे सकते हैं?
नीट का पेपर देने के लिए कोई एटेम्पट निर्धारित नहीं है कोई भी कैंडिडेट जो नीट एग्जाम के लिए एलेजिब्ले है वो जीतनी बार चाहे वतनी बार एग्जाम दे सकता है।
नीट में कितने नंबर आने पर सरकारी कॉलेज मिलता है?
सरकारी कॉलेज पाने के लिए नीट में 720 में से काम से काम 600 मार्क्स होने चाहिए ? आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट के लिए 600 मार्क्स सेफ स्कोर माने जाते है लेकिन जनरल केटेगरी के लिए 650 + मार्क्स सेफ स्कोर माना जाता है।