NEET 2025 का पेपर 4 मई 2025 को होने के लिए पहले से शेड्यूल है। नीट की तैयारी कर रहे छात्रों की धड़कनें धीरे-धीरे बढ़ रही होंगी, जैसे-जैसे एग्जाम पास आ रहा होगा, उनके दिल की धड़कन तेज हो रही होगी। इसी क्रम में नीट की आगामी परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इंटीमेशन स्लिप जारी कर दिया है। जो छात्र इस साल नीट का परीक्षा देने जा रहे हैं, वह एग्जाम से पहले अपनी NEET 2025 इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर अपने एग्जाम सेंटर के सिटी यानी शहर के बारे में जानकारी कर सकते हैं कि उनका एग्जाम सेंटर किस शहर में है।
क्या होता है NEET City Intimation Slip 2025 और इसे कैसे डाउनलोड करें
NEET 2025 सिटी इंटीमेशन एक तरीके का डॉक्यूमेंट है जिसमें एग्जाम सेंटर की डिटेल्स के बारे में जानकारी होती है। यह जरूरी होता है जिससे कि छात्र अपने एग्जाम सेंटर के सही लोकेशन के बारे में जान पाए। अगर एग्जाम सेंटर दूर हुआ तो कैंडिडेट को अपने जर्नी को प्लान करने, टिकट बुक करने और अपने फैमिली या रिलेटिव के थ्रू अपने एग्जाम सेंटर तक पहुंचाने के पूरे उपाय करने का समय मिल जाता है। यह एग्जाम से लगभग 10 दिन पहले रिलीज की जाती है जिससे छात्रों को एग्जाम देने से पहले अपने जर्नी को प्लान करने का पूरा मौका मिल सके।
क्या NEET 2025 City Intimation Slip और NEET 2025 Admit Card एक जैसे होते हैं?
NEET सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड में कोई समानता नहीं होती है। सिटी इंटीमेशन स्लिप सिर्फ एग्जाम सेंटर के शहर के बारे में जानकारी देती है जबकि यह एग्जाम देने के लिए एलिजिबल डॉक्यूमेंट नहीं होती है। वहीं एडमिट कार्ड एग्जाम सेंटर पर एंट्री करने के लिए वैलिड डॉक्युमेंट होता है जिसकी द्वारा आप एग्जाम हॉल में एंट्री पाएंगे या इसकी बेसिस पर ही आप एग्जाम दे सकते हैं। एडमिट कार्ड पर कैंडिडेट के रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, एग्जाम सेंटर जैसे अन्य डीटेल्स दर्ज रहते हैं।
Also, Read:
- Doctor Kaise Bane? डॉक्टर बनाने के लिए क्या करना पड़ता है? क्या पढ़े ? खर्च और टाइम कितना लगता है?
- NEET 2025: नीट में सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के लिए कितने नंबर चाहिए?
- AIIMS Delhi Cut Off: Marks Required In NEET 2025 to Get Admission in AIIMS Delhi.
- NEET 2025: MBBS के लिए NEET में कितने Marks चाहिए?
कैंडिडेट कब से NEET 2025 Admit Card डाउनलोड कर पाएंगे?
NEET 2025 की परीक्षा में मात्र चंद दिन ही रह गए हैं। NTA के द्वारा सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर देने के बाद अब एडमिट कार्ड जारी होंगे। छात्रों को यह बात ध्यान देना चाहिए कि NEET 2025 एडमिट कार्ड एग्जाम से 3 दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा यानी कि 1 मई 2025 से छात्र अपना NEET 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
NEET 2025 Admit Card को पूरा जरूर पढ़ें
छात्र अक्सर एडमिट कार्ड पर लिखे हुए इंस्ट्रक्शंस को नहीं पढ़ते हैं, जो कि यह सबसे बड़ी गलती होती है। जब एग्जाम सेंटर पर पहुंचते हैं तो उन्हें कई तरह की दिक्कतें आती हैं और वह परेशान भी होते हैं। इसलिए यह जरूरी होता है कि एडमिट कार्ड पर लिखे हुए इंस्ट्रक्शंस को जरूर पढ़ें कि किन चीजों को एग्जाम में अलाउड किया जाता है और किन चीजों को बैन किया जाता है। ऐसी कोई भी चीज एग्जाम सेंटर पर लेकर न जाएं जो अलाउड नहीं है, अन्यथा एग्जाम देने से आपको रोका भी जा सकता है। किसी भी तरह की चीटिंग करने की कोशिश ना करें, इससे आपका करियर चौपट हो सकता है।
निष्कर्ष
NEET 2025 की परीक्षा नजदीक है और ऐसे में छात्रों को सटीक जानकारी और समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों को संभालना बेहद जरूरी है। सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड दोनों ही अहम दस्तावेज हैं और इनके जरिए आप न सिर्फ अपना परीक्षा स्थल जान सकते हैं, बल्कि बिना किसी रुकावट के परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसलिए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और समय पर तैयारी पूरी रखें।
क्या NEET 2025 City Intimation Slip और Admit Card एक जैसे होते हैं
नहीं, NEET सिटी इंटीमेशन स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी देती है जबकि एडमिट कार्ड एग्जाम में प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज होता है।
NEET City Intimation Slip कब जारी की जाती है
सामान्यत: यह परीक्षा से 10 दिन पहले यानी अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी की जाती है।
NEET 2025 Admit Card कब से डाउनलोड किया जा सकता है
1 मई 2025 से उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या बिना एडमिट कार्ड के NEET 2025 परीक्षा में बैठ सकते हैं?
नहीं, एडमिट कार्ड के बिना आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा केंद्र में कौन-कौन सी चीजें ले जानी अलाउड नहीं हैं
मोबाइल फोन, स्मार्ट डिवाइस, किताबें, नोट्स, और किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना मना होता है। केवल वैध आईडी प्रूफ, एडमिट कार्ड और पारदर्शी पेन ले जाना ही अनुमति प्राप्त वस्तुएं होती हैं।