Low Rank NITs List JEE Main 2025: JEE Main 2025 में 30000 से 75000 तक के रैंक पर कौन-कौन से NITs में कंप्यूटर साइंस में B.Tech के लिए एडमिशन मिल सकता है? अगर JEE Main 2025 में रैंक अच्छा न हो, फिर भी NIT में एडमिशन लेना चाहते हैं तो कैसे स्टेट कोटा का इस्तेमाल करके सही स्ट्रेटजी अपनाकर JOSAA Counselling 2025 में NIT में अपना एडमिशन पक्का कर सकते हैं?
स्टेट कोटा क्या है?
हर NIT में कुल सीटों का 50% हिस्सा स्टेट कोटा के तहत उस राज्य के छात्रों के लिए आरक्षित होता है, जहाँ NIT स्थित है। बाकी 50% सीटें ऑल इंडिया कोटा के लिए होती हैं। इसका मतलब है कि अगर आप उस NIT के स्टेट के रहने वाले हैं, तो आपकी काउंसलिंग में आपकी रैंक की तुलना सिर्फ उसी राज्य के अन्य छात्रों से की जाएगी, जिससे आपके NIT में एडमिशन के चांस बेहतर हो सकते हैं।
JEE Main 2025 में कम रैंक पर मिलाने वाले NITs | Low rank NITs list in Hindi
JOSAA Counselling 2025, 3 जून से शुरू हो चुकी है। NIT और IIT में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। कई सारे स्टूडेंट्स को यह लगता है कि JEE Main 2025 में ज्यादा रैंक होने पर उन्हें अच्छे NIT में एडमिशन नहीं मिल पाएगा, जबकि ऐसा नहीं है।
NIT में एडमिशन लेने के लिए Home State और Other State Quota का प्रावधान है, जिसमें 50% सीटें होम स्टेट के बच्चों के लिए रिजर्व होती हैं, जबकि 50% सीटें दूसरे राज्यों से आए हुए बच्चों के लिए रिजर्व होती हैं। Josaa 2025 Counselling में HS quota और अपनी कैटेगरी जैसे OBC, SC, ST का एक साथ प्रयोग करने पर ज्यादा रैंक पर भी अपने ही राज्य के NIT में अच्छी ब्रांच में एडमिशन मिल जाता है।
जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए कंप्यूटर साइंस ब्रांच में अगर एडमिशन लेना है, तो HS के लिए JEE Main में 15000 से 20000 के बीच रैंक होने पर सिर्फ रैंक माना जाता है, जिस पर आराम से कॉलेज मिल जाता है। लेकिन अगर हम होम स्टेट के स्टूडेंट की बात करें, तो 25000 से लेकर 30000 तक JEE Main की रैंक पर भी आराम से एडमिशन मिलता है।
कंप्यूटर साइंस की अतिरिक्त एन इंजीनियरिंग ब्रांच में एडमिशन लेना हो, तो होम स्टेट के बच्चों के लिए 30000 से 50000 के बीच और अदर स्टेट के बच्चों के लिए 30000 से 40000 रैंक होने पर JEE Main 2025 में आराम से एडमिशन मिल जाता है।
NIT Name | Location | Expected Rank (Home State) | Expected Rank (Other State) | Avg. Package (CSE / Overall) |
---|---|---|---|---|
NIT Mizoram | Aizawl, Mizoram | 60,000 – 75,000 | 40,000 – 55,000 | ₹6.0 LPA / ₹4.0 LPA |
NIT Nagaland | Dimapur, Nagaland | 55,000 – 70,000 | 38,000 – 52,000 | ₹5.5 LPA / ₹ 3.8 LPA |
NIT Sikkim | Ravangla, Sikkim | 50,000 – 65,000 | 35,000 – 50,000 | ₹6.5 LPA / ₹4.2 LPA |
NIT Puducherry | Karaikal, Puducherry | 45,000 – 60,000 | 32,000 – 45,000 | ₹7.0 LPA / ₹5.0 LPA |
NIT Arunachal Pradesh | Yupia, Itanagar | 60,000 – 80,000 | 40,000 – 55,000 | ₹5.2 LPA / ₹3.6 LPA |
NIT Manipur | Imphal, Manipur | 55,000 – 70,000 | 35,000 – 48,000 | ₹6.0 LPA / ₹4.1 LPA |
NIT Meghalaya | Shillong, Meghalaya | 50,000 – 65,000 | 33,000 – 45,000 | ₹7.2 LPA / ₹5.2 LPA |
JOSAA Counselling 2025 Tips
JOSAA Counselling 2025 के तहत ही भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन का द्वार खुलता है। कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग ब्रांच से लेकर मैकेनिकल, केमिकल और अन्य इंजीनियरिंग ब्रांचों में भी JEE Rank 2025 के हिसाब से ही NIT, IIIT और IIT में एडमिशन मिलता है।
जोसा काउंसलिंग 2025 में बची हुई सीटों को भरने के लिए CSEB स्पेशल राउंड काउंसलिंग भी करवाई जाती है, जिसमें NIT+System के तहत खाली बची हुई सीटों पर एडमिशन होता है। अगर जोसा काउंसलिंग में किसी भी स्टूडेंट को कॉलेज न मिल पाए, तो वह CSEB स्पेशल राउंड में जाकर अपनी सीट अलॉट करवा सकता है। उसके रैंक के मुताबिक ही यह डिसाइड होगा कि कॉलेज मिलेगा या नहीं।
JEE स्टूडेंट्स को काउंसलिंग करवाते वक्त कुछ मुख्य चीजों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे कि कॉलेज और ब्रांच को अपने रैंक के हिसाब से ही भरना। इसके पहले, पिछले वर्षों के NIT और उनके इंजीनियरिंग ब्रांच की कटऑफ के बारे में थोड़ी जानकारी जरूर कर लेनी चाहिए, जिससे चॉइस फिलिंग में आसानी होती है और यह समझ आता है कि किस कॉलेज में कौन सी ब्रांच आसानी से मिल सकती है।
उसके बाद, अपने मनपसंद इंजीनियरिंग ब्रांच और कॉलेज को प्रायोरिटी पर रखते हुए अपनी चॉइस फिलिंग करनी चाहिए। चार साल की इंजीनियरिंग सिर्फ एक कोर्स पूरा करना और आगे जॉब करना नहीं होता, बल्कि यह छात्र के पूरे करियर को निर्धारित करता है। अगर किसी इंजीनियरिंग फील्ड में उम्मीदवार का मन नहीं लगता है, तो उसका जीवन बहुत बोरिंग और खराब हो सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि अपने करियर को ऐसी दिशा में बनाया जाए जिसमें रुचि हो और कुछ कर गुजरने का जुनून हो।
Read Also:
- JoSAA Counselling 2025 Documents: Josaa काउंसलिंग लिए ये डाक्यूमेंट्स है बेहद जरूरी देखे पूरी लिस्ट।
- JOSAA Opening And Closing Rank 2025: JEE Mains में कितने रैंक तक मिलेगा IITs, NITs , IIITs और GFTIs में एडमिशन ?
- JoSAA Counselling 2025 Registration Last Date: कटऑफ और CSAB राउंड की पूरी जानकारी.
- Top 10 IIT Total Fees For 4 Years With Hostel: Tuition Fees, Hostel, and Other Charges.
Final Verdict
JEE Main 2025 में अगर रैंक अच्छे नहीं हैं, फिर भी अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन हो सकता है। सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में केवल NIT, IIIT और IIT ही नहीं, बल्कि और भी सरकारी यूनिवर्सिटीज और स्टेट गवर्नमेंट की इंजीनियरिंग कॉलेजेस में स्कोर और काउंसलिंग के आधार पर एडमिशन मिलता है।
स्टूडेंट अपने स्टेट के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में टॉप इंजीनियरिंग ब्रांच में एडमिशन ले सकते हैं। बहुत सारे सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजेस स्टेट लेवल पर NITs से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
तो आखिरी में स्टूडेंट्स को यही सलाह दी जाएगी कि NIT के पीछे न भागें, बल्कि अपनी रैंक के मुताबिक किसी टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में, जिसका रेपुटेशन और प्लेसमेंट अच्छा हो, अपने मनपसंद इंजीनियरिंग ब्रांच में एडमिशन लेने की कोशिश करें। एनआईटी जैसे ब्रांड के पीछे भाग कर अपना करियर खराब करने की बजाय।
FAQs
Q1. क्या JEE Main 2025 में 50,000 रैंक पर NIT मिल सकता है?
हाँ, JEE Main 2025 में 50,000 से अधिक रैंक होने पर भी NITs में एडमिशन मिल सकता है। उदाहरण के लिए, NIT मिजोरम, NIT सिक्किम, NIT अरुणाचल प्रदेश और NIT त्रिपुरा में 50,000 से ऊपर रैंक वाले स्टूडेंट्स को आराम से एडमिशन मिल जाता है।
Q2. कौन-कौन से NIT कम रैंक पर अच्छे प्लेसमेंट देते हैं?
NIT Meghalaya, NIT Puducherry और NIT Sikkim जैसे NITs कम रैंक पर भी अच्छी एवरेज पैकेज (5-7 LPA) दे रहे हैं, विशेषकर कंप्यूटर साइंस (CSE) ब्रांच में।
Q3. क्या CSAB स्पेशल राउंड में NIT मिल सकता है?
हाँ, JOSAA काउंसलिंग में कई बार कई स्टूडेंट्स कॉलेज जॉइन नहीं करते हैं, जिससे कुछ सीटें खाली रह जाती हैं। इन खाली सीटों को भरने के लिए JOSAA काउंसलिंग के बाद CSAB स्पेशल राउंड होती है, जिसमें कम रैंक पर भी NITs में सीट मिल सकती है।
Q4. कम रैंक पर NIT लेने में ब्रांच ज़्यादा महत्वपूर्ण है या कॉलेज?
अगर आपका लक्ष्य प्लेसमेंट और स्किल डेवलपमेंट है तो ब्रांच अधिक महत्वपूर्ण है। CSE, ECE जैसी ब्रांच लोकेशन से समझौता करके भी चुनना लाभदायक हो सकता है।