MBBS Without NEET 2025: बिना NEET के विदेश से MBBS कैसे करें? Low Fees में MBBS कराने वाले देश।

MBBS Without NEET 2025: क्या आप बिना NEET के MBBS करना चाहते हैं? विदेश से MBBS करने के लिए रूस, अमेरिका, Ukraine,कजाकिस्तान , फिलीपीन्स, और कनाडा जैसे देश प्रमुख है। इस पोस्ट में आप जानेगे की 2025 में भारतीय स्टूडेंट्स के लिए विदेशी देशों में MBBS करने में कितना खर्च आएगा तथा एडमिशन प्रोसेस क्या है ?

भारत में MBBS करने के लिए NEET अनिवार्य है, लेकिन कई छात्र जो NEET में सफल नहीं हो पाते, वे विदेश में MBBS करने का विकल्प तलाशते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि कौन-कौन से देश बिना NEET के भारतीय छात्रों को MBBS करने की अनुमति देते हैं, और वहां एडमिशन की प्रक्रिया क्या होती है। इस लेख में हम विस्तार से इन सभी बिंदुओं को समझेंगे।

MBBS Without NEET In India 2025

कई लोग ये सवाल पूछते है कि क्या भारत में बिना NEET के MBBS करना संभव है? भारत में मेडिकल शिक्षा के लिए NEET एकमात्र प्रवेश परीक्षा है, और यह अनिवार्य है। किसी भी सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में बिना NEET के MBBS में प्रवेश नहीं मिल सकता। इसलिए भारत में MBBS के लिए NEET जरूरी है।

विदेश से MBBS कैसे करे ?

भारतीय स्टूडेंट्स विदेश से MBBS करने के लिए सबसे पहले किसी मान्यता प्राप्त विदेशी मेडिकल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना होता है। इसके लिए NEET क्वालिफाई करना अनिवार्य है। रूस, यूक्रेन, फिलीपींस, चीन और जॉर्जिया जैसे देशों में कम फीस और आसान एडमिशन प्रक्रिया के कारण भारतीय छात्रों की रुचि अधिक होती है। एडमिशन के बाद छात्र को MCI (अब NMC) की गाइडलाइंस के अनुसार पढ़ाई पूरी करनी होती है। भारत लौटकर प्रैक्टिस के लिए FMGE (Foreign Medical Graduate Examination) पास करना जरूरी होता है। तैयारी सही हो तो विदेश से MBBS एक अच्छा विकल्प बन सकता है।

विदेश से MBBS करने के लिए NEET जरूरी या नहीं ?

विदेश से MBBS करने के लिए NEET क्वालिफाई करना अनिवार्य है। भारत सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार, कोई भी भारतीय छात्र जो विदेश में MBBS करना चाहता है, उसे पहले NEET (National Eligibility cum Entrance Test) पास करना जरूरी होता है। बिना NEET क्वालिफाई किए यदि छात्र विदेश में MBBS करता है, तो भारत लौटने पर उसे FMGE (Foreign Medical Graduate Examination) देने की अनुमति नहीं मिलेगी और वह भारत में मेडिकल प्रैक्टिस नहीं कर सकेगा। इसलिए विदेश से MBBS की योजना बना रहे छात्रों को NEET की तैयारी पहले से करनी चाहिए और परीक्षा में सफल होना आवश्यक है।

Read Also:-UP NEET UG Counselling 2025: Schedule, Fees and Expected Cut Off.

●BDS Cut Off 2025 for Government Colleges in Karnataka – NEET Marks & Category Wise Cut Off

विदेश में बिना NEET के MBBS करने के लिए Best Countries

अब जानते हैं उन देशों के बारे में जहां बिना NEET के भी भारतीय छात्र MBBS कर सकते हैं, और वहां की प्रवेश प्रक्रिया क्या है।

1. रूस से MBBS कैसे करे ?

रूस भारतीय छात्रों के बीच MBBS के लिए सबसे लोकप्रिय देश है। यहां की मेडिकल यूनिवर्सिटी विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं और कई कॉलेज English medium में पढ़ाई कराते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया:

  • NEET स्कोर वैकल्पिक है, लेकिन यदि आप भारत लौटकर प्रैक्टिस करना चाहते हैं तो NEET देना जरूरी है।
  • बस 12वीं में PCB में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
  • किसी प्रवेश परीक्षा की आवश्यकता नहीं होती।
  • वीजा और ऑफर लेटर की प्रक्रिया आसान होती है।

फीस: ₹15 – ₹25 लाख (पूरा कोर्स)

2. कज़ाखस्तान से MBBS कैसे करे ?: कम खर्च में क्वालिटी एजुकेशन

कज़ाखस्तान में मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़िया है और फीस काफी कम है। छात्रों को रहने और खाने की सुविधा भी सस्ती मिलती है।

प्रवेश प्रक्रिया:

  • NEET स्कोर की कुछ यूनिवर्सिटी मांग नहीं करतीं, लेकिन भारत लौटने के लिए NEET जरूरी है।
  • English में कोर्स होता है।
  • सीधे 12वीं के आधार पर प्रवेश मिल सकता है।

फीस: ₹12 – ₹20 लाख

Read Also:-NEET Cut Off 2025 for MBBS Government Colleges in Karnataka – Category & College Wise

3. फिलीपींस से MBBS कैसे करे: US मॉडल की शिक्षा प्रणाली

फिलीपींस में मेडिकल शिक्षा अमेरिकी एजुकेशन सिस्टम पर आधारित है। जो की दुनिया में High standard की पढाई करवाता है. यहां MBBS के स्थान पर MD डिग्री दी जाती है जो भारत में MBBS के समकक्ष मानी जाती है।

प्रवेश प्रक्रिया:

  • पहले BS (Bachelor of Science) कोर्स करना पड़ता है (1-1.5 साल) फिर NMAT परीक्षा पास करनी होती है।
  • NEET अनिवार्य नहीं है, लेकिन भारत में प्रैक्टिस के लिए NEET स्कोर जरूरी होता है।

फीस: ₹18 – ₹25 लाख

4. ऑस्ट्रेलिया (Australia) में MBBS: उच्च गुणवत्ता, लेकिन प्रवेश प्रक्रिया कठिन

ऑस्ट्रेलिया में मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता बहुत उच्च है। यहां MBBS कोर्स को MD कहा जाता है।

प्रवेश प्रक्रिया:

  • NEET आवश्यक नहीं है, लेकिन GAMSAT या UCAT जैसी परीक्षा देनी होती है।
  • IELTS या TOEFL जैसे English proficiency test देना जरूरी होता है।
  • इंटरव्यू राउंड भी हो सकता है।

फीस: ₹50 लाख से ₹80 लाख+

Read Also:-NEET UG Counselling 2025 Schedule: Registration, Dates, Process, and Documents.

5. कनाडा से MBBS: सीमित अवसर लेकिन क्वालिटी टॉप लेवल की

कनाडा में MBBS नहीं, बल्कि MD डिग्री दी जाती है। यह देश मेडिकल एजुकेशन के लिए दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विकल्पों में से एक है, लेकिन प्रवेश प्रक्रिया बहुत कठिन है।

प्रवेश प्रक्रिया:

  • पहले कनाडा में Bachelor की डिग्री पूरी करनी होती है (जैसे BSc या BA)।
  • फिर MCAT परीक्षा देनी होती है।
  • IELTS/TOEFL अनिवार्य होता है।
  • इंटरव्यू और SOP (Statement of Purpose) की भी आवश्यकता होती है।

फीस: ₹60 लाख से ₹1 करोड़+

6. चीन से MBBS: कम खर्च और बड़ी संख्या में भारतीय छात्र

चीन में MBBS की डिग्री WHO और NMC द्वारा मान्यता प्राप्त होती है, और कई कॉलेज English Medium में पढ़ाई कराते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया:

  • NEET जरूरी नहीं, लेकिन कुछ विश्वविद्यालय NEET स्कोर मांग सकते हैं।
  • 12वीं में 50% अंक जरूरी।
  • किसी प्रवेश परीक्षा की आवश्यकता नहीं है।

फीस: ₹15 – ₹25 लाख

7. यूरोप से MBBS: जॉर्जिया, यूक्रेन, बेलारूस और आर्मेनिया जैसे यूरोपीय देश

यह सभी देश मेडिकल एजुकेशन के लिए लोकप्रिय हैं क्योंकि यहां की फीस कम होती है, कोर्स English में होता है और एडमिशन की प्रक्रिया सरल होती है।

प्रवेश प्रक्रिया:

  • बिना NEET के भी कुछ विश्वविद्यालयों में प्रवेश संभव है।
  • English proficiency आवश्यक नहीं है, लेकिन बेहतर होता है।
  • 12वीं में PCB में अच्छे अंक होने चाहिए।

फीस: ₹20 – ₹30 लाख

निष्कर्ष

अगर आप NEET क्लियर नहीं कर पाते हैं, तो भी विदेश में MBBS करने के विकल्प खुले हैं। लेकिन विदेश से डिग्री लेने के बाद भारत में डॉक्टर की प्रैक्टिस करने के लिए FMGE या NExT जैसी परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है। इसलिए विदेश जाने से पहले उस देश की यूनिवर्सिटी की मान्यता और गुणवत्ता की अच्छे से जांच जरूर करें।

FAQs

क्या NEET के बिना विदेश में MBBS करना संभव है?

हाँ, कुछ देशों में NEET अनिवार्य नहीं है, लेकिन भारत में प्रैक्टिस करने के लिए NEET स्कोर जरूरी होगा।

कौन-कौन से यूरोपीय देश NEET के बिना MBBS का मौका देते हैं?

जॉर्जिया, यूक्रेन, आर्मेनिया और बेलारूस जैसे देश NEET के बिना MBBS में एडमिशन की अनुमति देते हैं।

क्या ऑस्ट्रेलिया में NEET के बिना MBBS कर सकते हैं?

कुछ ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय NEET की मांग नहीं करते, लेकिन अन्य प्रवेश परीक्षाएं अनिवार्य होती हैं।

क्या भारत में किसी प्राइवेट कॉलेज में NEET के बिना MBBS कर सकते हैं?

नहीं, भारत में MBBS के लिए NEET परीक्षा पास करना अनिवार्य है, चाहे कॉलेज सरकारी हो या प्राइवेट।

Leave a Comment

Success Story: भेड़ चराने वाले गांव के लड़के ने UPSC 2024 में हासिल किया 551वीं रैंक बिना कोचिंग के NEET 2026 की तैयारी कैसे? NEET 2026: First Attempt में ही NEET क्रैक करने का टॉपर्स का सीक्रेट स्टडी प्लान? NEET 2026 की तयारी के लिए Free Study Material, books और Notes. CBSE 10th Board Result 2025 कब आएगा? Date और Latest Update