Bihar Board 12th Science Topper List 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 25 मार्च 2025 को बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। हर साल की तरह इस साल भी बिहार बोर्ड 12th का रिजल्ट अपने समय पर जारी हुआ। बिहार बोर्ड 12th के रिजल्ट में पूरे बिहार राज्य में टॉप करने वाली प्रिया जायसवाल ने 96.8% से टॉप किया। प्रिया जायसवाल ने साइंस स्ट्रीम से टॉप किया है। बिहार के चंपारण में रहने वाली किसान की बेटी ने महज सरकारी स्कूल से पढ़कर यह उपलब्धि हासिल की है। इस पोस्ट में साइंस स्ट्रीम से किन-किन मेधावी छात्रों ने और कितने परसेंटेज से टॉप किया है, इसकी जानकारी दी गई है।
इस पोस्ट में हम अभी बताएंगे कि साइंस स्ट्रीम से टॉप करने वाले छात्रों ने साइंस में हाईएस्ट मार्क्स कितना प्राप्त किया है। Highest Marks in Science Stream में टॉपर ने नया रिकॉर्ड बनाया है। नीचे हमने Bihar Board Science Topper List 2025 को टेबल में दिया है, जिससे आप टॉपर्स के नाम, स्थान और प्रतिशत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Science Topper List 2025
Rank | Name | Location | Percentage |
---|---|---|---|
1 | Priya Jaiswal | West Champaran | 96.8% |
2 | Akash Kumar | Patna | 96% |
3 | Ravi Kumar | Gaya | 95.6% |
4 | Anupriya Singh | Bhagalpur | 95.4% |
5 | Prashant Kumar | Muzaffarpur | 95.4% |
BSEB 12th Science Topper 2025: साइंस में किसने किया सबसे अधिक स्कोर ?
बिहार बोर्ड की टॉपर प्रिया जायसवाल ने 96.8% से टॉप किया है। प्रिया को 500 में से कुल 484 मार्क्स मिले थे, जो इस वर्ष का सबसे अधिक स्कोर है। बिहार बोर्ड की परीक्षा कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, लेकिन अपनी मेहनत से छात्रों ने इस परीक्षा में अव्वल नंबर लाने में कामयाबी हासिल की है।
Also, Read: NEET Cut Off 2025 for General-EWS: Marks Required For Gov. College.
बिहार बोर्ड 12th टॉपर 2025 कितने घंटे पढाई करती थी?
बिहार बोर्ड 12th टॉपर 2025 हर दिन कितने घंटे की पढ़ाई करती थी? यह सवाल कई छात्रों के मन में होगा। प्रिया जायसवाल ने मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि वह प्रतिदिन जो भी खाली समय मिलता था, उसमें पढ़ाई ही करती थी। पढ़ने का कोई निश्चित समय नहीं था, लेकिन घर पर परिवार की तरफ से किसी भी तरह की बाधा न होने के कारण उनके पास पर्याप्त समय पढ़ाई के लिए उपलब्ध था। स्कूल और कोचिंग के बाद सारा समय वह पढ़ाई में ही लगाती थीं।
प्रिया ने यह भी बताया कि उन्होंने सरकारी स्कूल से ही पढ़ाई की है और किसी भी प्राइवेट स्कूल में अध्ययन नहीं किया। उनके पिता पेशे से किसान हैं और प्रिया कुल पांच भाई-बहनों में से एक हैं। उनके सभी भाई-बहन पढ़ाई में अच्छे हैं और बिहार राज्य स्तर व जिले स्तर पर टॉपर रह चुके हैं।
Bihar Board 12th Topper Kaun Hai 2025?
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2025 साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से आती हैं। उन्होंने इस साल बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक 96.8% हासिल किया है, जिसके साथ वे पूरे बिहार की टॉपर बनी हैं। प्रिया ने बताया कि वह आगे चलकर NEET की तैयारी करेंगी और डॉक्टर बनेंगी।
अपने पांच भाई-बहनों में प्रिया जायसवाल ने सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनके अन्य भाई-बहन भी पिछले साल 2024 और 2023 में टॉपर रह चुके हैं। उनके पिता पेशे से किसान हैं और उनकी मां गृहिणी हैं।
बिहार टॉपर को कितना पैसा मिलता है?
हर साल बोर्ड एग्जाम में सर्वाधिक मार्क्स हासिल करने वाले टॉपर्स को बिहार सरकार सम्मानित करती है। इस साल बिहार बोर्ड 12th टॉपर को कितनी धनराशि और क्या-क्या सरकार की तरफ से मदद मिलेगी, इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे। फर्स्ट, सेकंड और थर्ड टॉपर को सरकार कितने पैसे देगी?
बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मेधावी छात्रों को यह धनराशि प्रदान की जाती है, ताकि उनकी आगे की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। साथ ही, सरकार टॉपर्स को अन्य सुविधाएँ भी देती है, जिससे वे अपने करियर को बेहतर बना सकें।
- First Rank: ₹2 लाख + लैपटॉप
- Second Rank: ₹1.5 लाख + लैपटॉप
- Third Rank: ₹1 लाख + लैपटॉप
इसके अलावा, कई निजी संस्थान और बिहार सरकार के अन्य एजुकेशनल स्कीम्स भी टॉपर्स को फ्री कोचिंग और अन्य सुविधाएं प्रदान करते हैं। Bihar Board Topper Scholarship Scheme के तहत इन्हें IIT, NEET, UPSC, और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलती है।
Also, Read: High Salary Courses After 12th Science PCM In 2025.
बिहार बोर्ड टॉपर्स को यह सम्मान उनके मेहनत, लगन, और निरंतर अध्ययन के कारण मिलता है। ऐसे प्रतिभाशाली छात्र भविष्य में बिहार और भारत का नाम रोशन करेंगे।
निष्कर्ष
बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर्स 2025 की सूची में इस साल Priya Jaiswal ने टॉप किया और उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा। टॉपर्स को सरकार की ओर से नकद इनाम, लैपटॉप और अन्य सुविधाएं मिलती हैं, जिससे वे अपने आगे की पढ़ाई जारी रख सकें। इस साल भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, और उम्मीद है कि भविष्य में वे देश के विकास में योगदान देंगे।
अगर आप भी बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित पढ़ाई करें, सही स्ट्रेटेजी अपनाएं और पिछले साल के पेपर्स जरूर सॉल्व करें!
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें 2025?
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
बिहार बोर्ड 12वीं का टॉपर कौन है?
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 का टॉपर प्रिया जायसवाल हैं। उन्होंने 96.8% अंकों के साथ साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है।
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।