CUET 2026 भारत की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के माध्यम से देश की सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी, डीम्ड यूनिवर्सिटी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी में UG कोर्सेज में एडमिशन मिलता है। हर साल करीब 15 लाख से ज्यादा छात्र CUET के लिए आवेदन करते हैं। यदि आप भी CUET 2026 में आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत जरूरी है।
CUET 2026 Registration Date: कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन ?
NTA की ओर से CUET 2026 का नोटिफिकेशन फरवरी 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होने की पूरी संभावना है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखकर कहा जा सकता है कि:
| CUET 2026 Registration | संभावित तिथि |
| CUET 2026 नोटिफिकेशन | फरवरी 2026 |
| CUET 2026 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | फरवरी 2026 (दूसरा सप्ताह) |
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | मार्च 2026 |
| फॉर्म करेक्शन विंडो | मार्च 2026 |
| परीक्षा तिथि | मई – जून 2026 |
👉 ध्यान रखें: ये सभी तिथियाँ संभावित हैं, अंतिम पुष्टि NTA की वेबसाइट से होगी।
CUET 2026 रजिस्ट्रेशन फीस
CUET 2026 की फीस उम्मीदवार की कैटेगरी और चुने गए विषयों की संख्या पर निर्भर करती है।
| कैटेगरी | 3 विषयों तक की फीस |
| General | ₹1000 |
| OBC / EWS | ₹900 |
| SC / ST / PwD | ₹800 |
| विदेश से आवेदन | ₹4500 |
👉 हर अतिरिक्त विषय के लिए अलग से शुल्क देना होता है।
CUET 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
CUET 2026 ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ जरूरी होंगे:
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट (यदि उपलब्ध हो)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- उम्मीदवार का सिग्नेचर
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
CUET 2026 Online Registration कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
CUET 2026 का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1: Official Website पर जाएं
उम्मीदवार cuet.samarth.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: New Registration करें
- “New Registration” पर क्लिक करें
- नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें
- OTP के जरिए अकाउंट वेरीफाई करें
Step 3: Application Form भरें
- व्यक्तिगत जानकारी
- शैक्षिक योग्यता
- कोर्स और यूनिवर्सिटी का चयन
- परीक्षा शहर का चयन
Step 4: फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
निर्धारित साइज और फॉर्मेट में फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें।
Step 5: Application Fee Payment
- Debit Card
- Credit Card
- Net Banking
- UPI
Step 6: Final Submit और Print
फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट जरूर लें।
Also, Read: CUET Exam 2026 क्या होता है? 12th के बाद Central और State University में एडमिशन कैसे मिले?
CUET 2026 Eligibility: योग्यता
- उम्मीदवार ने 12वीं पास कर ली हो या 2026 में 12वीं में हो
- किसी भी स्ट्रीम (Arts, Science, Commerce) से आवेदन संभव
- कोई उम्र सीमा नहीं होती
CUET 2026 Course: प्रमुख कोर्स
- BA, BSc, BCom
- BBA, BCA
- B.Tech (कुछ यूनिवर्सिटी में)
- Integrated Courses
- Language Courses
CUET 2026 से कौन-कौन सी यूनिवर्सिटी जुड़ी होती हैं?
- Central Universities
- State Universities
- Private Universities
- Deemed Universities
CUET 2026 Preparation: तैयारी क्यों करे?
CUET स्कोर के आधार पर अब DU, BHU, JNU, AMU, AU, HCU जैसी टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलता है। इसलिए CUET 2026 की तैयारी समय से शुरू करना बहुत जरूरी है।
CUET 2026 से जुड़ी जरूरी सलाह
- आवेदन से पहले सभी डॉक्यूमेंट तैयार रखें
- सही विषयों का चुनाव करें
- फीस भुगतान के बाद रसीद जरूर डाउनलोड करें
- फॉर्म में कोई गलती हो तो Correction Window में सुधार करें
CUET 2026 का रजिस्ट्रेशन फरवरी 2026 से शुरू होकर मार्च 2026 तक चलेगा। सही समय पर आवेदन करना, सही डॉक्यूमेंट अपलोड करना और सही फीस भरना बहुत जरूरी है। यदि आप देश की टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो CUET 2026 आपके लिए सबसे बड़ा मौका है।
FAQs
CUET UG 2026 का ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म कब भरा जायेगा ?
CUET 2026 का ऑनलाइन फॉर्म फरवरी 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह से भरा जायेगा ?